India
oi-Ankur Sharma
Indian
Railway
Change
Rules:
यात्रीगण
कृपया
ध्यान
दें,
आपको
नए
साल
से
पहले
ही
इंडियन
रेलवे
ने
बड़ा
तोहफा
दिया
है,
जिससे
आप
सभी
को
बड़ी
राहत
मिलने
वाली
है।
दरअसल
इंडियन
रेलवे
ने
रिजर्वेशन
चार्ट
तैयार
करने
का
समय
बदल
दिया
है,
जिससे
यात्री
अपनी
जर्नी
के
10
घंटे
पहले
ही
अपने
टिकट
का
स्टेटस
जान
सकेंगे।
इस
कदम
का
मकसद
यात्रियों
की
यात्रा
को
आसान
करना
और
भीड़-भाड़
को
नियंत्रित
करना
है।

पहली
बार,
रेलवे
बोर्ड
ने
चार्ट
तैयार
करने
का
शेड्यूल
अपडेट
किया
है।
पहले,
रिजर्वेशन
चार्ट
ट्रेन
छूटने
से
सिर्फ
चार
घंटे
पहले
तैयार
होते
थे,
जिससे
यात्रियों
को,
खासकर
वेटिंग
लिस्ट
वालों
को,
आखिरी
समय
तक
चिंता
रहती
थी
लेकिन
अब
ये
चार्ट
10
घंटे
पहले
रेडी
हो
जाएगा,
जिससे
अब
यात्री
पहले
ही
यह
जान
सकेंगे
कि
उनका
टिकट
कन्फर्म
हुआ
है
या
नहीं?
अब
10
घंटे
पहले
बन
जाएगा
चार्ट
(Indian
Railway
Change
Rules)
रेलवे
बोर्ड
ने
पहली
बार
चार्ट
तैयारी
अनुसूची
को
अपडेट
किया
है।
इसके
तहत,
सुबह
5:00
बजे
से
दोपहर
2:00
बजे
के
बीच
चलने
वाली
ट्रेनों
का
पहला
चार्ट
अब
पिछली
शाम
8:00
बजे
तक
तैयार
हो
जाएगा।
इसके
साथ
ही,
दोपहर
2:01
बजे
से
रात
11:59
बजे
तक
और
आधी
रात
12:00
बजे
से
सुबह
5:00
बजे
तक
रवाना
होने
वाली
ट्रेनों
का
चार्ट
उनके
निर्धारित
समय
से
10
घंटे
पहले
बनेगा।
यात्रियों
को
क्या
होंगे
फायदे?
(Indian
Railway
Change
Rules)
रेलवे
के
इस
फैसले
से
यात्रियों
को
कई
तरह
के
फायदे
मिलेंगे।
सबसे
बड़ा
लाभ
यह
है
कि
अगर
टिकट
कन्फर्म
नहीं
होता
है
तो
यात्री
समय
रहते
वैकल्पिक
व्यवस्था
कर
सकेंगे।
इसके
अलावा,
बुजुर्ग
यात्रियों,
महिलाओं
और
बच्चों
के
साथ
सफर
करने
वालों
के
लिए
भी
यह
सुविधा
बेहद
उपयोगी
साबित
होगी।

मोबाइल
ऐप
से
मिलेगी
जानकारी
(Indian
Railway
Change
Rules)
यात्री
IRCTC
की
आधिकारिक
वेबसाइट,
मोबाइल
ऐप
या
SMS
के
जरिए
आसानी
से
टिकट
स्टेटस
चेक
कर
सकते
हैं।
पीएनआर
नंबर
डालते
ही
कुछ
ही
सेकंड
में
टिकट
की
स्थिति
सामने
आ
जाएगी।
रेलवे
ने
यह
सुविधा
पूरी
तरह
डिजिटल
रखी
है,
ताकि
ज्यादा
से
ज्यादा
यात्रियों
तक
यह
आसानी
से
पहुंच
सके।
रेलवे
का
उद्देश्य
रेलवे
का
कहना
है
कि
इस
कदम
का
उद्देश्य
यात्रियों
को
बेहतर
सुविधा
देना
और
यात्रा
से
जुड़ी
अनिश्चितताओं
को
कम
करना
है।
साथ
ही
इससे
भीड़भाड़
को
नियंत्रित
करने
और
टिकट
से
जुड़े
विवादों
को
कम
करने
में
भी
मदद
मिलेगी।

कैसे
बुक
करते
हैं
ऑन
लाइन
रेलवे
टिकट?
-
सबसे
पहले
www.irctc.co.in
वेबसाइट
पर
जाएं। -
अगर
आपका
अकाउंट
नहीं
है,
तो
Register
पर
क्लिक
करें। -
यहां
यूजरनेम,
पासवर्ड,
मोबाइल
नंबर
और
ईमेल
आईडी
भरकर
रजिस्ट्रेशन
पूरा
करें। -
मोबाइल
और
ईमेल
पर
आए
OTP
को
वेरीफाई
करें। -
रजिस्ट्रेशन
के
बाद
अपने
यूजरनेम
और
पासवर्ड
से
IRCTC
अकाउंट
में
लॉगिन
करें। -
From
में
प्रस्थान
स्टेशन -
To
में
गंतव्य
स्टेशन -
Journey
Date
चुनें -
टिकट
का
क्लास
(Sleeper,
3AC,
2AC
आदि)
और
कोटा
चुनें -
आपकी
चुनी
गई
तारीख
के
अनुसार
उपलब्ध
ट्रेनों
की
लिस्ट
आ
जाएगी। -
अपनी
पसंद
की
ट्रेन
चुनें
और
Book
Now
पर
क्लिक
करें। -
अब
यात्रियों
का
नाम,
उम्र,
लिंग,
सीट
प्रेफरेंस
आदि
जानकारी
भरें। -
अगर
चाहें
तो
सीनियर
सिटीजन
कंसेशन
भी
चुन
सकते
हैं। -
यात्री
विवरण
भरने
के
बाद
पेमेंट
पेज
खुलेगा।
यहां
आप
डेबिट
कार्ड,क्रेडिट
कार्ड,
नेट
बैंकिंग,
UPI
/
वॉलेट
में
से
किसी
एक
विकल्प
से
भुगतान
कर
सकते
हैं। -
पेमेंट
सफल
होते
ही
आपका
टिकट
बुक
हो
जाएगा।आपके
मोबाइल
और
ईमेल
पर
ई-टिकट
और
PNR
नंबर
आ
जाएगा।
इस
ई-टिकट
को
मोबाइल
में
दिखाकर
या
प्रिंट
निकालकर
यात्रा
कर
सकते
हैं।
टिकट
स्टेटस
कैसे
चेक
करें?
-
IRCTC
वेबसाइट
या
ऐप
पर
जाकर
PNR
Status
में
PNR
नंबर
डालें। -
अब
रेलवे
की
नई
सुविधा
के
तहत
ट्रेन
रवाना
होने
से
10
घंटे
पहले
टिकट
स्टेटस
चेक
किया
जा
सकता
है।
-

Mumbai Local train: मुंबईकरों का सफर होगा आसान, जल्द शुरू हो रही 12-कोच वाली लोकल एसी ट्रेनें
-

Mumbai local train: ठाणे-कल्याण रूट पर बनेगी अंडरग्राउंड रेल लाइन! खोला गया वसई रोड स्टेशन पर एलिवेटेड डेक
-

Railway news: बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस का कलोल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव
-

Trains Delayed Due to Fog: कोहरे के प्रकोप से स्पीड पर लगा ब्रेक! 80 से ज्यादा ट्रेन लेट, ये रही पूरी लिस्ट
-

Payal Gaming Dubai MMS Leak: कौन हैं पायल, जिसका 1 Minute 20 Second का क्लिप वायरल? जानें सच
-

MMS Leak 2 Minute 17 Second New Video Viral: लड़की बोली- ‘हवसी-हैवान…शेयर करना मना है’
-

Sanjay Saraogi Caste: किस जाति से हैं संजय सरावगी, जो बने बिहार BJP के अध्यक्ष, परिवार में कौन-कौन?
-

Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी और सौतेले बेटे सनी देओल के बीच ये क्या हुआ? पब्लिक के सामने आ गई ऐसी बात
-

IND vs SA 4th T20: कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी-20 मैच? प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव!
-

MMS 6 Viral Video: 2025 में 6 प्राइवेट वीडियोज ने मचाई ऐसी तबाही, बर्बाद हुई कई जिंदगी, सामने आया खौफनाक सच
-

19 Minute Viral MMS Video: Sweet Zannat पर सनसनीखेज खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रहा कपल? जानें पूरा सच
-

Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर खुल गए दो नए स्टेशन, शुरू हुई 5 अतिरिक्त लोकल ट्रेन, देखें टाइमटेबल
-

धर्मेंद्र की मौत के 21 दिन बाद साथ दिखीं प्रकाश कौर-हेमा मालिनी, दोनों पत्नियों के बीच ये क्या हुआ?
-

प्रेमानंद महाराज ने अपनी मृत्यु को लेकर कही दिल दहला देने वाली बात, ये 2 लाइनें सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे…
-

तो क्या वकील AP Singh के एहसान से बना है Seema Haider का नया घर ? खुद ही कबूली सच्चाई, VIDEO

