India
oi-Bhavna Pandey
INDIA AND QATAR Meet: 18 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर केअमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उनके उनके सम्मान में रात्रि-भोज का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस रात्रि भोज में शिरकत की।
बता दें कतर के अमीर शेख की ये भारत की दूसरी राजकीय यात्रा है। ये यात्रा ना केवल सद्भावना का संकेत थी, बल्कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का जश्न मनाने का अवसर भी था।

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने भारत के विकास की तारीफ करते हुए कहा “हमने सभी क्षेत्रों में भारत की उल्लेखनीय प्रगति देखी है, हमें विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में भी फलती-फूलती रहेगी। अपने ऐतिहासिक संबंधों और साझा हितों के आधार पर हम विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा स्रोत प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग हमारी भविष्य की रणनीतियों का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।”
कतर के शेख तमीम ने कहा हमारी ये भारत यात्रा भारत और कतर के बीच दीर्घकालिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाएँ और समझौते द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और वैश्विक कल्याण में योगदान देंगे। अमीर शेख ने कहा भविष्य में कतर भारत को विश्वसनीय और सुरक्षित ऊर्जा का स्रोत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। जिसमें नवीकरणीय ऊर्जी सहयोग अहम हिस्सा होगा।
इसके साथ ही कतर के अमीर शेख ने कतर में रह रहे भारतीयों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा भारतीय समुदाय के लोग कतर के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा ये दोनों देशों के बीच एक स्ट्राग सोशल ब्रिज है।
एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाना चाहिए
राष्ट्रपति ने भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संबंध और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संतोष व्यक्त किया और भारत-कतर संबंधों, आपसी सम्मान और सद्भावना पर जोर दिया। उन्होंने नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों की ताकत का लाभ उठाने पर जोर दिया।
भारत- कतर के रिश्ते वर्षों पुराने हैं
राष्ट्रपति ने कहा भारत और कतर के बीच गहरा संबंध रहा है, उनके रिश्ते सदियों से चले आ रहे वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में गहराई से निहित हैं। यह स्थायी साझेदारी व्यापार, निवेश, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी जुड़ाव में विकसित हुई है।राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत और कतर के लिए अपने लोगों और वैश्विक समुदाय की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
बता दें इस औपचारिक मुलाकात और रात्रि भोज में भारत-कतर संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर आपसी सहमति बनी। जिससे दोनों देशों के बीच और भी घनिष्ठ जुड़ाव का मार्ग और प्रशस्त होगा और भविष्य के सहयोग के लिए एक रोडमैप तैयार होगा।
-

Qatar Amir Al Thani कौन हैं? जिनके लिए PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, भारत क्यों आए? जानें कितने अरबपति?
-

Shubman Gill: शुभमन और सारा तेंदुलकर में कौन ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में रात-दिन का अंतर
-

IPL 2025: हार्दिक पांड्या को क्यों किया आईपीएल में बैन? रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी
-

Delhi New CM: इन तीन नामों में से ही चुना जाएगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, या सरप्राइज सीएम देकर चौंकाएगी BJP ?
-

‘इश्क तो हो जाता है’ अक्षय कुमार के प्यार में दीवानी थीं ये एक्ट्रेस, सालों बाद बताई ब्रेकअप की वजह
-

आज का मेष राशिफल, 17 फरवरी 2025, सोमवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

आज का मकर राशिफल, 17 फरवरी 2025, सोमवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

Bihar News: ‘पत्नी, बेटी की मौत, छाति पर पत्थर रखे हुए हैं’, दिल्ली भगदड़ में बेबस पिता को बेटे की तलाश
-

मुझसे शादी करोगी? हसीन जहां को मिला शादी का ऑफ़र, किसने किया खुलकर प्यार का इजहार
-

Earthquake in Delhi: ‘डोलती इमारतें, सहमे लोग’, इन 5 Video में देखें कैसे कांपी दिल्ली, दिखा ऐसा खौफनाक मंजर
-

Mahakumbh 2025: OLA CEO भाविश अग्रवाल संगम में डुबकी लगाकर हुए ट्रोल, आखिर ऐसा क्या किया? जो मच गया बवाल
-

आज का वृश्चिक राशिफल, 17 फरवरी 2025, सोमवार – आप धैर्य से काम लेंगे!

