Last Updated:
India Post GDS Result 2024 Declared: भारतीय डाक GDS का रिजल्ट जारी हो गया है. जो भी इसके लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
India Post GDS Result 2024 Declared: भारतीय डाक GDS रिजल्ट जारी हो गया है.
India Post GDS Result 2024 Declared: भारतीय डाक (India Post) ने आज यानी 21 मार्च, 2025 को GDS (ग्राम डाक सेवक) जनवरी का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इसके लिए शामिल हुए हैं, वे भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह रिजल्ट 22 राज्यों के शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/ के जरिए भी भारतीय डाक GDS रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 21413 पदों को भरा जाएगा.
इन राज्यों की जारी हुई मेरिट लिस्ट
आंध्र प्रदेश
असम
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
गुजरात
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू-कश्मीर
झारखंड
कर्नाटक
केरल
मध्य प्रदेश
महाराष्ट्र
उत्तर पूर्व
ओडिशा
पंजाब
तमिलनाडु
तेलंगाना
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
भारतीय डाक मेरिट लिस्ट ऐसे हुई तैयार
यह मेरिट लिस्ट सिस्टम-जनरेटेड है और उम्मीदवारों के कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है. हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फाइनल चयन डिवीजनल या यूनिट हेड द्वारा मूल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद ही किया जाएगा.
भारतीय डाक GDS डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की महत्वपूर्ण तिथि
रिजल्ट नोटिफिकेशन के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 7 अप्रैल, 2025 तक अपने संबंधित डिवीजनल हेड के पास डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा. उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के समय सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रतियां और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट साथ लाने होंगे.
India Post GDS Result 2024 ऐसे करें चेक
India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर राज्यवार मेरिट लिस्ट उपलब्ध होगी.
अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट दिखाई देगी.
मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें और ध्यान से देखें.
ये भी पढ़ें…
MBA की यहां से कर ली पढ़ाई, तो हो जाएंगे मालामाल! इंटर्नशिप में मिलता है 3.5 लाख स्टाइपेंड
क्या बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस महीने के अंत में होगा जारी? देखें पिछले पांच सालों की डेट

