India
oi-Bhavna Pandey
Indian Navy INS Vikrant: 8 मई की रात को जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों को भारतीय सेना (Indian forces) ने नाकाम कर दिया। जब इधर देश की थल (Indian Army) और वायु सेना पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम कर रही थी तभी उधर भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने मोर्चा खोल दिया और पाकिस्तान पर बड़ा धमाका कर डाला। भारतीय नौसेना ने अपने समुद्री जहाज INS विक्रांत (INS Vikrant) ने अपने फाइटर जेट्स से पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर मिसाइल दाग कर तबाह कर दिया। वर्षों बाद भारतीय नौसेना को अब जब मौका मिला तब उसने दुश्मन देश पाकिस्तान पर हमला कर उसकी औकात दिखा दी।

INS विक्रांत से उड़े नेवी के मिग-29 फाइटर जेट्स ने कराची में तबाही मचा दी। जेट्स ने कराची पोर्ट पर हमला किया और चारों ओर आग ही आग और धुंआ-धुंआ नजर आ रहा था।
INS विक्रांत ने पाकिस्तानी नौसेना के दो बेस किए तबाह
इसने कराची पोर्ट पर अटैक कर किया। इसके अलावा INS विक्रांत से भेजे गए फाइटर जेट्स ने पाकिस्तानी नेवी के दो बेस कराची ओर ओरमारा पोर्ट भी उड़ा दिया। यहां पर भारतीय नौसेना ने आईएबीएल मिसाइल से सटीक निशाना बना कर अटैक किया। जिसमें पाकिस्तानी नौसेना की युद्धपोतों, पनडुब्बियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
भारतीय नौसेना के द्वारा किए गए हमले के बाद INS विक्रांत जमकर चर्चा में है। आइए जानते हैं INS विक्रांत और मिग-29 फाइटर जेट्स के बारे में…
INS विक्रांत पूर्ण रूप से स्वदेशी है
INS विक्रांत की सबसे बड़ी बात ये है कि इसे भारत में ही निर्मित किया गया है। यह भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited) ने ही इसे डिजाइन किया है और इसे बनाया है। ये एयरक्राफ्ट कैरियर आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि और पहचान है।
क्यों दिया गया INS विक्रांत नाम
यह नाम INS विक्रांत (R11) से लिया गया है, जिसने 1971 के युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। INS विक्रांत 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना में शामिल किया।
INS विक्रांत की खासियत
- INS विक्रांत का वजन लगभग 45,000 टन है।
- INS विक्रांत की लंबाई 262 मीटर यानी करीब 3 फुटबॉल मैदानों के जितना लंबा है।
- INS विक्रांत की चौड़ाई लगभग 62 मीटर है।
- INS विक्रांत की स्पीड अधिकतम 28 नॉट्स (लगभग 52 किमी/घंटा) है।
- INS विक्रांत में रनवे सिस्टम STOBAR (Short Take-Off But Arrested Recovery) है।
INS विक्रांत (Air Wing)
- INS विक्रांत के करियर में लगभग 30 विमान एक साथ खड़े किए जा सकते हैं
- MiG-29K लड़ाकू विमान
- MH-60R सी हॉक हेलीकॉप्टर
- ALH Dhruv (उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर)
- Kamov-31 (AEW हेलीकॉप्टर)
- LCA Tejas Navy (प्रोटोटाइप परीक्षण में)
- INS विक्रांत क्रू और कमांड की संख्या कितनी है?
- कुल 1,600 नौसैनिकों की क्षमता, जिनमें 160 अधिकारी शामिल हैं।
- महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई हैं।
INS विक्रांत रक्षा और तकनीक क्षमताएं
- आधुनिक रडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और नविगेशन सिस्टम।
- युद्ध और निगरानी दोनों के लिए पूरी तरह सक्षम है।
-

Pakistan Drone Attack पर देश एकजुट, गौतम अडानी ने कहा, ‘दुनिया भारत की ताकत देख रही है’
-

Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
-

Pakistan Airstrike: पंजाब के 8 जिलों में 24 घंटे में PAK का दूसरा हमला नाकाम, S-400 ने मार गिराईं मिसाइलें
-

Pak Fake News: पाक का दावा- 5 फाइटर जेट गिराए, सच्चाई में खुली पोल और झूठे निकले ‘शरीफ मियां’
-

India Pakistan War: पाकिस्तान के निशाने पर क्यों आए राजस्थान के नाल, फलोदी व उत्तर लाई कस्बे?
-

India Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के ‘हार्ट’ पर किया मिसाइल अटैक, छलनी हो गया लाहौर, अब क्या करेंगे मुनीर?
-

Operation Sindoor Highlights: ‘आतंकी को पाक झंडे में लपेटा, साजिद मीर जिंदा निकला’, भारत ने खोले PAK के पाखंड
-

‘Operation Sindoor’ के बाद बौखलाया पाकिस्तान! भारत के इन 15 शहरों को क्यों बनाया टारगेट? क्या थी प्लानिंग?
-

क्या है S-400 ‘सुदर्शन चक्र’, जिससे भारत ने पहली बार दिया PAK के हमलों का मुंहतोड़ जवाब, टारगेट पर थे 15 शहर
-

क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनने वाली है फिल्म? बॉलीवुड ने लिया बड़ा फैसला, अब इस चीज के लिए हो जाएं तैयार
-

MP News: एयर स्ट्राइक पर सीएम मोहन यादव का बयान: “ये न्याय है, अब आतंकियों के चेहरे पर खौफ दिखना चाहिए”
-

Operation Sindoor: जहां 26/11 के आतंकी कसाब की हुई थी ट्रेनिंग, वो ‘मुरीदके कैंप’ इंडियन एयरफोर्स ने फोड़ दिया
-

भारत के हवाई हमले से बौखलाया पाकिस्तान, मरियम भी घबराईं, पंजाब में इमरजेंसी का ऐलान, PAK आर्मी को खुली छूट
-

Operation Sindoor क्या है? भारत ने पाकिस्तान और POK में कहां-कहां किया धमाका?
-

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान में जंग हुई तो इन राज्यों में रहेगा सबसे अधिक खतरा

