Last Updated:
India Pakistan Relations: भारत ने सतलुज नदी में संभावित बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को मानवीय आधार पर आगाह किया. पंजाब में सतलुज, व्यास, रावी नदियां भारी बारिश से उफान पर हैं.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है. (फाइल फोटो)भारत ने पिछले सप्ताह तवी नदी में संभावित बाढ़ के लिए तीन अलर्ट जारी किए थे. सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जारी की गई चेतावनी बुधवार को सतलुज नदी में आने वाली संभावित बाढ़ को लेकर थी. पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियां और छोटी मौसमी नदियां अपने जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण उफान पर हैं.
सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों तथा बरसाती नालों में उफान के कारण पंजाब राज्य के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई है. गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सहित कुल 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. पंजाब में दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ के कारण अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है और 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा कई मंत्रियों ने मंगलवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
पंजाब के अधिकारियों द्वारा एक अगस्त से एक सितंबर तक की स्थिति पर जारी बुलेटिन के अनुसार, शुरुआत में 12 जिले बाढ़ की चपेट में थे. मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है. कुल 1,400 गांवों को प्रभावित घोषित किया गया, जिससे अब तक 3,54,626 लोग प्रभावित हुए हैं.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

