Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » India Pakistan Match Live Asia Cup 2025 | From Cricket Fans To Politicians, Indians Slam BCCI For Playing Against Pak After Operation Sindoor And Pahalgam Terror Attack | भारत पाकिस्तान मैच लाइव: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच से पहले बवाल, एशिया कप में खेलने पर उद्धव से लेकर केजरीवाल तक भड़के
Hindi News

India Pakistan Match Live Asia Cup 2025 | From Cricket Fans To Politicians, Indians Slam BCCI For Playing Against Pak After Operation Sindoor And Pahalgam Terror Attack | भारत पाकिस्तान मैच लाइव: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच से पहले बवाल, एशिया कप में खेलने पर उद्धव से लेकर केजरीवाल तक भड़के

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 13, 2025No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
India vs Pakistan Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला क्रिकेट से ज्यादा सियासत का मुद्दा बन गया है. मैदान पर गेंद और बल्ले की जंग से पहले नेताओं की जुबानी जंग शुरू हो गई है. विपक्ष ने इस मैच को ‘शर्मनाक’ और ‘राष्ट्रविरोधी’ करार दिया है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी नेताओं का कहना है कि यह बहुपक्षीय टूर्नामेंट है और भारत नियमों से बंधा है. यह मैच पहलगाम हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बैकग्राउंड में हो रहा है. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई भी की थी. ऐसे में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब खून अभी सूखा भी नहीं है, तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों.

उद्धव का हमला- मैच के विरोध में सड़क पर उतरेंगे

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि ‘खून और पानी साथ नहीं बह सकते’ तो फिर खून और क्रिकेट कैसे साथ चल सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब पैसों का खेल है. उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी की महिलाएं सड़क पर उतरेंगी और पीएम मोदी को हर घर से भेजा गया सिंदूर दिखाएंगी. संजय राउत ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम हमले में 26 महिलाओं का सिंदूर उजड़ा, लेकिन सरकार पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने जा रही है. उन्होंने इसे देशद्रोह करार दिया.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह मैच सिर्फ बिजनेस है. टीवी राइट्स अरबों में बिकते हैं और सरकार की संवेदनाएं खत्म हो गई हैं. उन्होंने पूछा कि जब हमारे बहनों का सिंदूर मिटा, तब आप कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं. उन्होंने सरकार को शर्म करने की सलाह दी.

September 13, 2025 23:11 IST

मनोज तिवारी बोले- अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के नियमों से बंधा है भारत

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारत पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना पड़ता है. तिवारी ने याद दिलाया कि दोनों टीमें पहले भी विश्व कप जैसे बड़े आयोजनों में आमने-सामने हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मैचों के अपने नियम होते हैं, जिनका पालन सभी को करना होता है. सांसद ने साफ किया कि भारत का रुख आतंकवाद पर सख्त है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय शर्तों के कारण मैच खेले जाते हैं.

September 13, 2025 22:44 IST

Ind vs Pak Live: भारत से भिड़ंत से पहले बोले पाक बल्लेबाज सैम अयूब बोले- यादें नहीं, जीत मायने रखती है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सैम अयूब ने कहा कि पुराने मैच मायने नहीं रखते, असली फोकस इस टूर्नामेंट और जीत पर है. उन्होंने साफ किया कि भारत-पाक मैच का रोमांच अलग जरूर है, लेकिन उनकी नजर सिर्फ खिताब जीतने पर है. न्यूयॉर्क में हुए पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार की बात पर अयूब ने कहा कि उन्हें अब वह याद भी नहीं. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन उन पर भरोसा करता है और सभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर विश्वास रखते हैं. अयूब का मानना है कि ‘प्रयास हमारे हाथ में है, प्रदर्शन मैदान पर तय होगा.’

September 13, 2025 22:30 IST

India vs Pakistan Live: इमरान मसूद बोले- मैच पैसे का खेल, भावनाओं का अपमान

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ अपने दोस्तों को व्यापार का फायदा दिलाना है. मसूद ने कहा कि भारत-पाक मैच खेल की तरह नहीं बल्कि दो सेनाओं की लड़ाई जैसा लगता है और इसी रोमांच से पैसा कमाया जा रहा है. उन्होंने तंज किया कि बहनों का सिंदूर अभी धुला है, आंसू सूखे भी नहीं और सरकार मैच करवा रही है. मसूद ने पूछा कि जब सांस्कृतिक रिश्ते खत्म किए गए, तो पाकिस्तानी टीवी सीरियल क्यों बंद हुए थे?

September 13, 2025 22:04 IST

LIVE: भारत-पाक मैच पर गरमाई राजनीति, शिवसेना (UBT) करेगी राष्ट्रव्यापी विरोध

भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर सियासत और गरमा गई है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह मैच राष्ट्रीय भावना का अपमान है, क्योंकि सैनिक सीमा पर अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि रविवार को उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. महिला कार्यकर्ता सिंदूर इकट्ठा कर पीएमओ भेजेंगी. इधर, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने ठाकरे पर पलटवार किया. पार्टी प्रवक्ता और सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि कांग्रेस के दौर में भी भारत-पाक मैच खेले गए थे, जब रिश्ते तनावपूर्ण थे. उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे ने सत्ता के लिए हिंदुत्व छोड़ा और अब चुनाव से पहले देशभक्ति याद आ रही है. म्हास्के ने कहा कि एनडीए सरकार का रुख साफ है कि जब तक आतंकवाद बंद नहीं होता, सामान्य संबंध संभव नहीं. उन्होंने याद दिलाया कि आईपीएल में पाक खिलाड़ियों पर अब भी रोक है. उन्होंने ठाकरे पर ISI एजेंटों का समर्थन करने और पहलगाम हमले के पीड़ितों से न मिलने का आरोप भी लगाया.

September 13, 2025 20:48 IST

Ind vs Pak LIVE: भारत-पाक मैच पर क्या बोले फील्डिंग कोच टेन डोएशेट?

भारत के फील्डिंग कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बहिष्कार की आवाजें उठना संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन खिलाड़ी राजनीति से दूर रहकर सिर्फ खेल पर ध्यान दे रहे हैं. नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि टीम ने इस विषय पर मीटिंग की और तय किया कि बीसीसीआई और भारत सरकार के निर्देशों का पालन करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए. खिलाड़ियों को पता है कि जनता की भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन उनका काम मैदान पर प्रदर्शन करना है. टेन डोएशेट ने बताया कि कोच गौतम गंभीर का साफ संदेश है कि उन बातों पर ध्यान मत दो जो आपके नियंत्रण में नहीं हैं. टीम का पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट और जीत पर है.

September 13, 2025 20:10 IST

Ind vs Pak Live: केदार जाधव बोले मैच नहीं होना चाहिए, नटराजन ने जताया टीम पर भरोसा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कहा कि यह मैच खेला ही नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात में किसी भी तरह का खेल संबंध ठीक नहीं है. वहीं, चेन्नई से भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने पूरी तरह उलटा नजरिया पेश किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम युवा और ऊर्जावान है. नटराजन का मानना है कि टीम इंडिया इस बार एशिया कप जीतकर खिताब अपने नाम करेगी.

September 13, 2025 19:43 IST

IND vs PAK LIVE: भारत-पाक मैच पर मदन लाल बोले- राजनीति होती रहेगी, मैच टल नहीं सकता

नोएडा: भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने कहा कि हर बार जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो राजनीति शुरू हो जाती है. लेकिन जब सरकार ने अनुमति दी है तो इसमें समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम मेजबान हैं और मेजबान पाकिस्तान को मना नहीं कर सकता. जैसे बीसीसीआई ने फैसला लिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, वैसे ही खेलने का निर्णय पाकिस्तान पर है. मदन लाल ने कहा कि पहलगाम जैसी घटनाएं दुखद हैं, लेकिन उसका जवाब मैदान पर दिया जाना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान कभी नहीं बदलेगा. मैच रुक नहीं सकता क्योंकि इसमें लाखों लोगों की आजीविका जुड़ी है. इसलिए खेल को खेल की तरह देखना ही बेहतर है.

#WATCH | Noida, UP | On India-Pakistan Asia Cup match tomorrow, Former Indian Cricketer Madan Lal says, “… Whenever there is a match between India and Pakistan, politics starts. When the government has given permission, then what is the problem? Secondly, we are the host. The… pic.twitter.com/1ROeEctzLT

— ANI (@ANI) September 13, 2025

September 13, 2025 19:23 IST

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर अजित पवार बोले- अलग राय सामान्य, मैच होगा तय समय पर

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जारी विवाद पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि इतने बड़े देश में अलग-अलग राय होना सामान्य है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि रिश्ते खराब होने पर मैच नहीं होना चाहिए, जबकि कुछ इसका समर्थन करते हैं. पवार ने दावा किया कि उचित स्तर पर फैसला लिया जा चुका है और मैच तय समय पर होगा. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने की मांग तेज हुई थी. सरकार की नई खेल नीति के मुताबिक पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी, लेकिन बहुपक्षीय टूर्नामेंट में मुकाबले जारी रहेंगे.

September 13, 2025 19:08 IST

भारत-पाकिस्तान मैच लाइव: खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट कैसे? पवन खेड़ा ने पूछा

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को होना है. इसे लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच भी संभव नहीं. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना ने भारत-पाक मैच को राष्ट्रद्रोह बताया था. इस पर खेड़ा ने समर्थन जताते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है, बिल्कुल सही लिखा गया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या हम पुलवामा और पहलगाम जैसी आतंकी घटनाओं को भूल जाएंगे. मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी को लेकर भी खेड़ा ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के साथ सड़कों पर अपमानजनक व्यवहार हुआ, तब प्रधानमंत्री कहां थे. उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका के गीतों में भारत का सार है, अगर प्रधानमंत्री उसे समझ लें तो देश को बेहतर समझ पाएंगे.

September 13, 2025 18:42 IST

IND vs PAK LIVE: ‘पाकिस्तान से जीतना आसान होगा, टीम इंडिया पर भरोसा’

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच अशोक असवलकर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को जीतने में कोई मुश्किल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि यूएई के खिलाफ बड़ी जीत से खिलाड़ियों को अच्छा अभ्यास मिला है और अब भारत मजबूत स्थिति में है. असवलकर का मानना है कि अगर भारत का टॉप ऑर्डर प्रदर्शन करता है तो स्कोर 200 के ऊपर जाएगा. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी को आत्मविश्वासी बताया. वहीं, कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान से जीत हर भारतीय के लिए दिवाली जैसी खुशी होगी. (IANS)

September 13, 2025 18:07 IST

India Pakistan Match News LIVE: ‘इंटरनेशनल बोर्ड के तहत मैच, इसमें क्यों राजनीति करें?’

दिल्ली: भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने एशिया कप 2025 में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर कहा, ‘यह द्विपक्षीय मैच नहीं है या दो देशों के बीच खेल का कोई मामला नहीं है बल्कि यह अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड के तहत मैच हो रहा है इसलिए इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए… ये मैच आपसी संबंधों के कारण नहीं हो रहे हैं.’

September 13, 2025 17:41 IST

Ind vs Pak Match Live: ‘मैं ये मैच नहीं देखूंगी’ कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने की भारत-पाक मैच के बहिष्कार की अपील

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच का कड़ा विरोध किया और खुद भी बहिष्कार करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते और ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना शहीदों का अपमान है. शमा ने तंज कसते हुए कहा कि जब दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर पाबंदी लग सकती है, तो बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है. उन्होंने जय शाह और अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि यह मैच पैसा कमाने के लिए करवाया जा रहा है. उन्होंने शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. शमा मोहम्मद ने अपील की, ‘मैं ये मैच नहीं देखूंगी, आप भी मत देखो. जब तक पाकिस्तान आतंकी हमले बंद नहीं करता, तब तक खेल और व्यापार सब रोकना चाहिए.’

September 13, 2025 17:30 IST

India Pakistan Match Live: संजय राउत का ऐलान- सिंदूर रक्षा अभियान से रोकेंगे एशिया कप मैच

शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाएं लेकर सड़कों पर उतरेगी और ‘सिंदूर रक्षा अभियान’ चलाएगी. उन्होंने कहा कि यह देशभक्ति का व्यापार है और इसे रोकने के लिए हर स्तर पर विरोध होगा.

September 13, 2025 16:57 IST

India Pakistan Match LIVE: कानपुर में AIMIM का विरोध, भारत-पाक मैच रद्द करने की मांग

कानपुर के परेड चौराहे पर AIMIM कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नारे लगाए और 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की मांग की. उनका कहना था कि पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर भारत और ऑपरेशन सिंदूर का सोशल मीडिया पर अपमान करते हैं. प्रदर्शनकारियों ने याद दिलाया कि पहलगाम हमले में कानपुर के शेर शुभम द्विवेदी शहीद हुए थे. उन्होंने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान से मैच खेलना शहीद परिवारों का अपमान है और बीसीसीआई को तुरंत मैच रद्द करना चाहिए.

September 13, 2025 16:31 IST

Ind vs Pak Live: आदित्य ठाकरे का BCCI पर वार, कहा- शर्म नहीं बची क्या?

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच पर बीसीसीआई को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को छह महीने भी नहीं हुए और सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते, रक्षा मंत्री ने भी माना था कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं, सिर्फ रुका है. आदित्य ने सवाल उठाया कि जब पाकिस्तान ने भारत में हुए हॉकी एशिया कप का बहिष्कार किया, तो क्रिकेट में भारत क्यों नहीं कर रहा. उन्होंने बीसीसीआई पर तंज कसा कि क्या वह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी ऊपर है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को शहीदों और सेना की भावनाओं की कोई परवाह नहीं. भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनावी फायदा लेने के लिए सेना का जिक्र तो होगा, पर मैच रद्द नहीं होगा.

September 13, 2025 16:23 IST

India vs Pakistan Asia Cup Live: केजरीवाल का पीएम मोदी पर वार- पाक के आगे कितनी बार झुकेंगे?

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि जब पूरा देश इस मैच का विरोध कर रहा है, तो आखिर पीएम मोदी क्यों पाकिस्तान के साथ मैच करवाना चाहते हैं. उन्होंने इसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया गया फैसला बताया.

September 13, 2025 16:23 IST

Ind vs Pak Live: उमर अब्दुल्ला बोले– पहलगाम हमले के बाद क्रिकेट पर शक जायज है

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं रह गया है. पहलगाम हमला उनके राज्य के लोगों पर सीधा वार था. उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय मुकाबले हमेशा संवेदनशील रहे हैं और अब बड़े टूर्नामेंट भी सवालों के घेरे में हैं.

September 13, 2025 16:07 IST

India Pakistan Match Live: शहीद शुभम की पत्नी बोलीं, भारत-पाक मैच का बहिष्कार करो

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने अपील की कि लोग इस मैच का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि टीवी तक पर इसे न देखें, क्योंकि ये शहीद परिवारों के जख्म ताजा करता है.

#WATCH | Kanpur, UP: On upcoming India vs Pakistan match in Asia Cup 2025, Aishanya Dwivedi – wife of Pahalgam terror attack victim Shubham Dwivedi, says, “BCCI should not have accepted a match between India and Pakistan…I think BCCI is not sentimental towards those 26… pic.twitter.com/1tAu9wjqSo

— ANI (@ANI) September 13, 2025

September 13, 2025 16:05 IST

India Pakistan Match News: प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैच गद्दारी है

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से न संवाद होना चाहिए न मैच. उन्होंने कहा कि 26 परिवारों का दर्द अनदेखा कर यह मैच करवाना गद्दारी है.

September 13, 2025 16:04 IST

India vs Pak Live: कपिल पांडे का विश्वास- दबाव में भी भारत पाकिस्तान को हराएगा

कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने कहा कि विरोध के बावजूद मैच खेला जाएगा. इससे खिलाड़ियों पर दबाव है, लेकिन वे एकजुट होकर उतरेंगे और किसी भी कीमत पर पाकिस्तान को हराएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleट्रैफिक लाइट से स्पॉटलाइट तक । Khushi Sheikh । Transgender Model । Pride Month I Influencer
Next Article केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने पंजाब के रूपनगर क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की | केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने पंजाब के रूपनगर में बाढ़ के प्रभाव की समीक्षा की
HawkNews
  • Website

Related Posts

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026

‘संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक’, कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा | Sanjay Dutt have prevented 1993 Mumbai attacks? Who is Ujjwal Nikam? He makes a major claim regarding the Bollywood actor.

July 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,243)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026

‘संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक’, कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा | Sanjay Dutt have prevented 1993 Mumbai attacks? Who is Ujjwal Nikam? He makes a major claim regarding the Bollywood actor.

July 12, 2026

aaj ka panchang 13 July 2026 ashad maas krishna paksha chaturdashi | आज का पंचांग, 13 जुलाई 2026, आज सोमवार व्रत, शिवकृपा से दूर होंगे सभी परेशानी

July 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

होर्मुज में फिर भड़की जंग! अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ईरान का पलटवार, खाड़ी के कई देशों पर दागीं मिसाइलें | US attacks Iran hormuz conflict airstrikes gulf countries indian crew

July 13, 2026

पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, पार्लियामेंट्री कमेटी का नए कानून पर अड़ंगा

July 13, 2026

‘संजय दत्‍त रोक सकते थे 1993 का मुंबई अटैक’, कौन हैं उज्‍जवल निकम? बॉलीवुड एक्‍टर को लेकर किया बड़ा दावा | Sanjay Dutt have prevented 1993 Mumbai attacks? Who is Ujjwal Nikam? He makes a major claim regarding the Bollywood actor.

July 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.