India
oi-Smita Mugdha
India Chabahar Port: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ईरान के रणनीतिक रूप से अहम चाबहार पोर्ट में भारत ने भारी निवेश किया है। हालिया तनाव के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है, तो भारत के अरबों के निवेश पर असर पड़ सकता है। हालांकि, मैरीटाइम गेटवे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्वामित्व वाले शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल को फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहां परिचालन सामान्य रूप से जारी है।
ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी जारी है। आईडीएफ ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान पर एयर स्ट्राइक फिलहाल नहीं रुकेगी। ऐसे में अगर चाबहार पोर्ट को नुकसान पहुंचता है, तो भारत को निवेश में भारी नुकसान हो सकता है।

India Chabahar Port: भारत के लिए ‘गोल्डन गेट’ है पोर्ट
– ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तट पर स्थित चाबहार बंदरगाह ओमान की खाड़ी में पड़ता है। यह भारत के लिए मध्य एशिया तक पहुंच का ‘स्वर्ण द्वार’ माना जाता है।
– इस परियोजना में दो प्रमुख टर्मिनल-शाहिद कलंतरी और शाहिद बेहेश्ती शामिल हैं।
– इनमें से बेहेश्ती टर्मिनल का विकास भारत कर रहा है। चाबहार, अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (INSTC) का अहम हिस्सा है। यह अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पाकिस्तान को बाईपास कर पहुंच बनाता है।
Chabahar Port Facts: 10 साल का समझौता, 370 मिलियन डॉलर का निवेश
भारत और ईरान के बीच 2015 में समझौता हुआ था और दोनों पक्षों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे। 2016 में भारत-ईरान-अफगानिस्तान के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था और इसके बाद इस पोर्ट में निवेश का आंकड़ा और बढ़ गया। 2018 में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) ने संचालन संभाला और मई 2024 में 10 वर्षीय करार के तहत शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल को तैयार करने और संचालन करने की जिम्मेदारी ली थी। भारत अब तक इस बंदरगाह पर अनुदान और कर्ज की राशि मिलाकर 370 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुका है।
इसमें से 120 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता बढ़ाई जा चुकी है और 250 मिलियन डॉलर के कर्ज के तौर पर देने का करार हुआ है। 2018 से अब तक 450 से अधिक जहाजों ने यहां से 1.34 लाख टीईयू कंटेनर आधारित और 87 लाख टन से अधिक थोक माल का संचालन किया है।
Chabahar Port भारत के लिए रणनीतिक संतुलन और जोखिम दोनों
डिफेंस एनालिस्ट लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि चाबहार भारत की समुद्री और रणनीतिक पहुंच के लिए बेहद अहम है। उनका कहना है कि यदि संघर्ष के चलते पोर्ट को नुकसान होता है तो भारत का क्षेत्रीय संतुलन प्रभावित हो सकता है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेगा और वार्ता के जरिए अपने हितों की सुरक्षा करेगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच चाबहार की स्थिति भारत की विदेश नीति और समुद्री रणनीति के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा बन गई है।
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

Iran vs USA: ईरान पर अटैक कर बुरे फंसे ट्रंप, खतरे में कुर्सी! सड़क पर अमेरिकी जनता, रॉयटर्स के सर्वे में दावा
-

Middle East War: सऊदी में US एंबेसी पर ईरानी ड्रोन अटैक, अमेरिका ने नागरिकों से कहा- इसी वक्त अरब देश छोड़े
-

Expert Opinion: IRGC और रेजा के बीच में झूल रहा ईरानियों का भविष्य? एक्सपर्ट से समझें आगे क्या होगा
-

खामेनेई का बेटा नहीं ये शख्स बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर! कौन हैं Ali Larijani? मौत के पहले कर चुका है कांड!
-

Khamenei Life Secrets: खामेनेई के जीवन के गहरे राज़, देर रात इन खास लोगों के साथ क्यों करते थे गुप्त बैठक?
-

Iran Nuclear Radiation: ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन अलर्ट! परमाणु बम फटने जैसा असर? IAEA की चेतावनी का मतलब
-

Iran Israel Conflict: इजरायल के निशाने पर ईरान के ये 6 शहर! तेहरान के बाद इन 3 शहरों पर कहर बरपेगा?
-

Israel Iran War: क्या बुर्ज खलीफा पर मिसाइल से हुआ अटैक? ईरान के ड्रोन हमले से दहला दुबई
-

Khamenei की मौत के बाद Iran के राष्ट्रपति मसूद ने दिया बड़ा बयान, US-Israel को दी चेतावनी
-

Khamenei Demise Anchor Video: खामेनेई की मौत की खबर देते हुए फूट-फूटकर लगे रोने एंकर, हिला देगा यह वीडियो
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Ammy Virk:’मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी’,कौन हैं सिंगर एमी, जिनकी बीवी-बेटी UAE में फंसीं, रूला देेगा मैसेज
-

Delhi Flights cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, मिडल ईस्ट जंग के कारण फंसे यात्री
-

Mandana Karimi कौन हैं? ईरान संकट पर फूट-फूटकर रो पड़ीं एक्ट्रेस, VIDEO में बोलीं- खोने के लिए कुछ न बचा

