Sports
-Bhavna Pandey
India-Pakistan T20 World Cup: काफी ड्रामे, बैठकों और माथापच्ची और बेइज्जती सहने के बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला अब 15 फरवरी को अपने तय समय पर ही खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को हरी झंडी दिखा दी, और इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा “खेलेंगे या नहीं खेलेंगे” वाला सस्पेंस भी आउट हो गया।
शुरुआत में पाकिस्तान ने अपनी सरकार की सलाह पर भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इस फैसले से न केवल भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर, बल्कि पूरे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे। क्रिकेट जगत में यह आशंका गहराने लगी थी कि कहीं टूर्नामेंट की सबसे बड़ी भिड़ंत ही रद्द न हो जाए।

आईसीसी की सख्ती और कूटनीतिक प्रयास
स्थिति को संभालने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कड़ा रुख अपनाया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की अपील, अन्य सदस्य देशों के दबाव और लगातार चली उच्चस्तरीय वार्ताओं के बाद पाकिस्तान के बहिष्कार के रुख में नरमी आती दिखी।
प्रधानमंत्री को दी गई पूरी जानकारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को आईसीसी, बीसीबी और अन्य बोर्डों के साथ हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी दी। सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के बाद सरकार ने आखिरकार पाकिस्तानी टीम को मैदान में उतरने की अनुमति दे दी।
लाहौर बैठक और बदला रुख
लाहौर में हुई कई घंटों की अहम बैठक इस पूरे घटनाक्रम का निर्णायक मोड़ साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों को आईसीसी ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीसीबी ने अपने सख्त रुख को नरम किया और मैच के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।
इससे पहले बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम रविवार को पाकिस्तान पहुँचे थे। उन्होंने गतिरोध सुलझाने के लिए आईसीसी और पीसीबी के साथ वर्चुअल मीटिंग समेत कई अहम चर्चाएँ कीं, जिनका नतीजा अब सभी के सामने है।
करोड़ों की कमाई वाला मुकाबला
भारत-पाकिस्तान मैच को क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला मुकाबला माना जाता है। इसके रद्द होने की स्थिति में आईसीसी, ब्रॉडकास्टर्स और सदस्य बोर्डों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता। अब मैच तय समय पर होने से पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम ने राहत की सांस ली है।
पाकिस्तान की शर्तें आईसीसी ने नहीं मानी
लाहौर बैठक में पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला, भारत-बांग्लादेश-पाकिस्तान त्रिपक्षीय सीरीज़, हैंडशेक विवाद और राजस्व बढ़ाने जैसी कई शर्तें रखीं। हालांकि, आईसीसी ने इनमें से किसी भी शर्त को स्वीकार नहीं किया। केवल यह स्पष्ट किया गया कि बांग्लादेश पर कोई आर्थिक कार्रवाई नहीं होगी।
बांग्लादेश को क्या देना पड़ेगा जुर्माना
आईसीसी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि भारत में अपने टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इस फैसले से पहले बीसीबी और पीसीबी दोनों से विस्तृत चर्चा की गई।
सुरक्षा कारण और स्कॉटलैंड की एंट्री
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार किया था, जिसके बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। पाकिस्तान ने इसी फैसले के समर्थन में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी, जिससे मामला और उलझ गया था।
आईसीसी देगा सजा?
आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई आर्थिक, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बीसीबी के पास विवाद समाधान समिति (डीआरसी) से संपर्क करने का अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
बांग्लादेश को मेजबानी का तोहफ़ा
आपसी समझ के तहत यह भी तय हुआ कि बांग्लादेश 2028 से 2031 के बीच किसी एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 से पहले बांग्लादेश को एक इवेंट की मेजबानी सौंपी जाएगी, जो सभी सामान्य प्रक्रियाओं और नियमों के तहत होगी।
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
-

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में ही आएंगे 2000 रुपये? अफवाहों के बीच जानें क्या है 22वीं किस्त की सच्चाई
-

देश छोड़ जाने वाले थे सिराज, तभी सूर्या ने कॉल करके रोका और टीम में किया शामिल, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
-

T20 World Cup 2026: अगले मैच से होगी मियां भाई की छुट्टी! कौन लेगा जगह? बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
-

Ladli Behna Yojana: फरवरी की 33वीं किस्त कब आएगी? खातों में 1500 रुपये आने की पूरी डिटेल्स और तारीख—जानिए
-

Surajkund Mela Jhula: कौन थे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? कैसे लोगों की जान बचाते हुए दे दी अपनी जान
-

‘ब्राह्मण होना जरूरी नहीं,संघ प्रमुख कोई भी बन सकता है’, भागवत का बड़ा बयान,अब तक सभी RSS चीफ किस जाति से रहे?
-

‘सलमान खान सामने नहीं बैठ सकता, हकलाने लगता है’, भाईजान के बारे में ये क्या बोल गए Aasif Sheikh?

