Last Updated:
IND vs NZ 1st ODI Rishabh Pant: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय कमर के ऊपर चोट लगी, जिसके बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ और कोच गौतम गंभीर उनका हाल जानने पहुंचे. शुरुआती इलाज के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए.
प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंतनई दिल्ली. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विरोधियों पर धावा बोलने के लिए तैयार है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला मुकाबला 11 जनवरी को बीसीए स्टेडियम, कोटांबी, वडोदरा में खेलने उतरेगी. इससे पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं. दरअसल, मैच से एक दिन पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बैटिंग करते समय दर्द से कराहते दिखे और कुछ देर बाद मैदान छोड़कर चले गए. आइए जानते हैं, आखिरी पंत के साथ हुआ क्या.
क्यों दर्द से कराहते दिखे पंत?
पंत को थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय कमर के ऊपर चोट लगी, जिसके बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ और कोच गौतम गंभीर उनका हाल जानने पहुंचे. शुरुआती इलाज के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ बातचीत करते देखा गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को बड़ौदा क्रिकेट संघ स्टेडियम में होगा. दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.
प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए ऋषभ पंत
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी बल्लेबाजी सुधारने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा से टिप्स लिए. सिराज ने शनिवार को नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया और रोहित ने उन्हें कुछ सलाह दी. अभ्यास सत्र के दौरान ऋषभ पंत को चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें थोड़ी देर के लिए इलाज लेना पड़ा. श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की, जबकि पंत और रविंद्र जडेजा ने भी नेट्स में समय बिताया. सिराज, अय्यर और पंत विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर यहां पहुंचे हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच आठ जनवरी को खेला था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

