भारत बनाम इंग्लैंड, ODI हेड टू हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे फॉर्मेट में टक्कर की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 107 मैच खेले जा चुके हैं। इन 107 मुकाबलों में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाते हुए 58 में जीत हासिल की है। वहीं इंग्लैंड को सिर्फ 44 मुकाबलों में सफलता मिली है। ऐसे में अगर वनडे में दोनों के बीच इस आंकड़े को देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आता है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। वहीं दो मुकाबले टाई पर छूटे।
वहीं बात करें घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया के प्रदर्शन की तो अपने घर में भी इंग्लैंड के खिलाफ उसका दबदबा रहा है। घरेलू सरजमीं पर भारत ने इंग्लैंड को 34 मैचों में पटका है। वहीं इंग्लैंड ने अपने घर में भारत के खिलाफ 23 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों के बीच 10 मुकाबलों में टक्कर हुई है, जिसमें भारत ने 6 और इंग्लैंड ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। इस तरह देखा जाए तो वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दबदबा है।

