Last Updated:
Ashwini Vaishnaw Counters IMF Chief Video: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक बैठक में IMF की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा को भारत की AI ताकत पर करारा जवाब दिया है. अश्विनी जब यह जवाब दे रहे तब जॉर्जिएवा मंच पर ही बैठी थीं. मंत्री ने स्टैनफोर्ड की रिपोर्ट का हवाला दिया. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत AI में तीसरे स्थान पर और टैलेंट में नंबर 1 है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अश्विनी वैष्णव ने आईएमएफ चीफ को एआई के मसले पर कड़ा जवाब दिया है.Ashwini Vaishnaw Counters IMF Chief Video: स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक हाजिर जवाबी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. उन्होंने मंच पर बैठीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जिएवा को यह जवाब दिया. वैष्णव का यह जवाब सुन जॉर्जिएवा चुप हो गईं मानो जैसे उनके मुंह में दही जम गई हो.
दरअसल, वैष्णव ने उस टिप्पणी का कड़ा विरोध किया जिसमें जॉर्जिएवा ने भारत को AI ताकत की दूसरी श्रेणी में रखा गया. मंत्री ने जोर देकर कहा कि वैश्विक बेंचमार्क के अनुसार भारत स्पष्ट रूप से पहली श्रेणी में है. भारत पूरी शिद्दत से AI क्षमताएं विकसित कर रहा है. वैष्णव ने IMF के मापदंड पर सवाल उठाया और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट का हवाला दिया. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता IMF का क्राइटेरिया क्या है, लेकिन स्टैनफोर्ड भारत को AI तैयारी में विश्व में तीसरा स्थान देता है. आपकी क्लासिफिकेशन सही नहीं लगती. वैष्णव जब यह बात बोल रहे थे तब मंच पर जॉर्जिएवा भी बैठी थीं.
भारत को पहले ग्रुप में रखने पर जोर
वैष्णव ने भारत को पहले ग्रुप में रखने पर जोर दिया. स्टैनफोर्ड की 2025 AI इंडेक्स और ग्लोबल AI वाइब्रेंसी टूल के अनुसार भारत AI वाइब्रेंसी में तीसरे स्थान पर है. इसका स्कोर 21.59 है. पहले नंबर पर अमेरिका का स्कोर 78.6 है और दूसरे नंबर पर मौजूद चीन का स्कोर 36.95 है. रिपोर्ट में भारत को AI टैलेंट एक्विजिशन में विश्व में नंबर 1 बताया गया है, जहां 2024 में हायरिंग ग्रोथ 33.4 फीसदी रही. लंबे समय (2015-2024) में AI स्किल पेनेट्रेशन में भारत दूसरे स्थान पर है.
Ashwini Vaishnaw pushes back after IMF chief calls India a second-tier AI power
“I don’t know what the IMF criteria is but Stanford places India at 3rd in the world for AI preparedness. I don’t think your classification is correct” pic.twitter.com/fEBWL4Ekms

