Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, November 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » IMD Weather Today: 60 KMPH की तूफानी हवा और मूसलाधार बारिश, इधर दिल्‍ली से पंजाब-हरियाणा तक में छाएगा अंधेरा – National News
Hindi News

IMD Weather Today: 60 KMPH की तूफानी हवा और मूसलाधार बारिश, इधर दिल्‍ली से पंजाब-हरियाणा तक में छाएगा अंधेरा – National News

HawkNewsBy HawkNewsNovember 25, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

IMD Weather Today: देश के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में 30 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है. केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक और तेलंगाना के कई इलाकों में भी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर, उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत हैं. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण (Cyconic Ciculation) और पूर्वी हवाओं में बने ट्रफ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ का ट्रफ लगभग 90 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है. इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसका ट्रफ लगभग 62 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है. इसके साथ ही दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों तथा पूर्वोत्तर असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पूर्वी हवाओं में ट्रफ बना हुआ है. कोंकण और गोवा के ऊपर पहले से मौजूद चक्रवाती परिसंचरण के अलावा दक्षिण केरल और आसपास के क्षेत्र में भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. वहीं, कोमोरिन क्षेत्र से रायलसीमा तक पूर्वी हवाओं का ट्रफ फैला हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी
दक्षिण भारत में बारिश के बीच उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक और पंजाब में 27 नवंबर तक घना कोहरा छाने की आशंका है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को घने कोहरे की स्थिति बन सकती है. कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है. इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है. वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. खासकर सुबह के समय तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

IMD ने दिल्‍ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है. (फाइल फोटो/Reuters)

केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 25 से 28 नवंबर के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके बाद 29 और 30 नवंबर को भी यहां छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है. केरल और माहे के साथ लक्षद्वीप में भी 25 से 29 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 25 और 30 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. विशेष रूप से 27 नवंबर तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 25 से 28 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है.

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अलर्ट
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में 25 से 30 नवंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. यहां 28 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. इन इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 28 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 26 नवंबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. तेलंगाना में भी 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध और हल्का कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है.

मध्य और पूर्वी भारत में गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. मध्य भारत में 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. पूर्वी भारत में 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद यहां भी तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अगले 7 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजगीर महोत्सव 2026: 26 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन, बॉलीवुड गायकों के साथ दंगल और टांगा रेस होंगे आकर्षण | राजगीर महोत्सव 2026: बिहार में संगीत, संस्कृति और ग्राम श्री मेला
Next Article Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल | Vietnam Restaurant Blast Reason: 6 Burnt Alive in Hanoi Explosion, Over 10 Injured News Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Indian Defence News: सेना की नई ताकत: दुश्मन के इलाके में घुसेगा बिना क्रू वाला BMP-2, रिमोट से होगी फायरिंग और ड्रोन लॉन्च

November 25, 2026

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल | Vietnam Restaurant Blast Reason: 6 Burnt Alive in Hanoi Explosion, Over 10 Injured News Hindi

November 25, 2026

राजगीर महोत्सव 2026: 26 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन, बॉलीवुड गायकों के साथ दंगल और टांगा रेस होंगे आकर्षण | राजगीर महोत्सव 2026: बिहार में संगीत, संस्कृति और ग्राम श्री मेला

November 24, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,407)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Indian Defence News: सेना की नई ताकत: दुश्मन के इलाके में घुसेगा बिना क्रू वाला BMP-2, रिमोट से होगी फायरिंग और ड्रोन लॉन्च

November 25, 2026

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल | Vietnam Restaurant Blast Reason: 6 Burnt Alive in Hanoi Explosion, Over 10 Injured News Hindi

November 25, 2026

IMD Weather Today: 60 KMPH की तूफानी हवा और मूसलाधार बारिश, इधर दिल्‍ली से पंजाब-हरियाणा तक में छाएगा अंधेरा – National News

November 25, 2026

राजगीर महोत्सव 2026: 26 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन, बॉलीवुड गायकों के साथ दंगल और टांगा रेस होंगे आकर्षण | राजगीर महोत्सव 2026: बिहार में संगीत, संस्कृति और ग्राम श्री मेला

November 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Indian Defence News: सेना की नई ताकत: दुश्मन के इलाके में घुसेगा बिना क्रू वाला BMP-2, रिमोट से होगी फायरिंग और ड्रोन लॉन्च

November 25, 2026

Vietnam Restaurant Blast: हनोई के रेस्टोरेंट में कैसे हुआ धमाका? जिंदा जले 6 लोग-खौफनाक मौत, 10 से ज्यादा घायल | Vietnam Restaurant Blast Reason: 6 Burnt Alive in Hanoi Explosion, Over 10 Injured News Hindi

November 25, 2026

IMD Weather Today: 60 KMPH की तूफानी हवा और मूसलाधार बारिश, इधर दिल्‍ली से पंजाब-हरियाणा तक में छाएगा अंधेरा – National News

November 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.