India
oi-Bhavna Pandey
“पिता ने चेताया था-बेटी, एक दिन सड़क पर आ जाओगी…और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं।” ये कहते हुए शिखा सिंह फफक-फफक कर रो पड़ी। शिखा सिंह कोई साधारण महिला नहीं हैं बल्कि ये कांग्रेस नेता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी हैं। जिन्होंने अपने पति महेंद्र सिंह चौहान पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिसके बाद मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई है।
45 वर्षीय शिखा सिंह की प्रेम कहानी वाकई रूह कंपा देने वाली है। निजी बैंक में मैनेजर रहीं शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी किया है अपनी दर्द भरी दास्ता बयां की है और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की अपील की।

फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
IAS पति को छोड़कर 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से रचाई थी शादी
शिखा की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी। शिखा सिंह का आरोप है कि 65 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान ने साजिश रचकर 2007 में उनकी शादी उनके आईएएस अधिकारी पति से तुड़वाई थी। प्रभाव और दबाव में आकर मैंने अपने आईएएस पति को तलाक दे दिया। शिखा ने कहा मेरे पिता के आगाह किया था लेकिन इसके बावजूद मैंने 20 साल बड़े कांग्रेसी नेता से शादी कर ली थी।
कार और 2 करोड़ कैश की मांग की
शिखा सिंह ने अपने वीडियो में बताया शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह का असली चेहरा सामने आया। मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ, जो पिछले 19 सालों से जारी है। शिकायत में शिखा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने 2 करोड़ रुपये और एक कार की मांग की थी। 9 फरवरी को शिखा के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया।

फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
जहर देकर मारने की कोशिश की
शिखा सिंह का दावा है कि उनके पति ने एक बार उन्हें जूस का गिलास दिया था, जिसमें ज़हर मिला था। जूस पीने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। अस्पताल में होश आने पर उन्हें पता चला कि उन्हें ज़हर दिया गया था। शिखा ने पुलिस को बताया कि उनके पति के पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा है। शिखा ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह की पहली पत्नी ने भी उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
शिखा बोली- खतरे में हैं मेरी जान
शिखा अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद डरी हुई हैं, क्योंकि आरोपी काफी प्रभावशाली है और उनकी जान को खतरा है। शिखा ने अपने पति के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स होने का भी दावा किया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम से मदद की गुहार लगाई है।
शिखा सिंह का आरोप 19 साल पुराने इस रिश्ते में अब दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘हनीट्रैप’ और ‘ब्लैकमेलिंग’ करार दिया है।
महेंद्र सिंह बोले- 15 साल से मुझे कर रही ब्लैकमेल
कांग्रेस नेता बोले महेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा, उसने उन्हें फंसाने के लिए यह ‘ज़हरीली कहानी’ गढ़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिखा उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ज़हर देने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) उमेश तिवारी ने बताया, “फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।”
-

Assam Election 2026: भूपेन बोरा के BJP में जाने से कांग्रेस बैकफुट पर, चुनाव को लेकर क्या है प्लान बी?
-

Indore News: गांधी भवन के सामने पत्थरबाजी, पत्रकार समेत कई घायल; BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
-

Congress AI Summit Protest: Gen-Z क्रांति का था प्लान, कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का दावा
-

जानिए क्यों भोपाल आ रहे हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे — किसान सम्मेलन से बड़े आंदोलन की शुरुआत
-

भोपाल में कांग्रेस SC विभाग के जिला अध्यक्षों के इंटरव्यू पूरे, 250+ दावेदारों में मंथन; जल्द जारी होगी नियुक्
-

भोपाल में BJYM बनाम कांग्रेस आमने-सामने: AI समिट विवाद की गूंज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
-

Assam Election 2026: ‘कांग्रेस की शासन में हुई घुसपैठ, हम चुन-चुन कर निकालेंगे’, कामरूप में बोले अमित शाह
-

‘गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर जलाया, 24 घंटे पीटा, फिर सू-सू किया’, Live-In में शिवम ने 3 दिनों तक दी यातनाएं
-

IND vs SA: सुपर-8 से पहले भारत को मिली बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी को लगी चोट? टीम में मची खलबली
-

Gold Rate Today: सोना फिर से हो गया महंगा, अब तक ₹21,871 बढ़े दाम, अब कितने में मिल रहा है 22K-18K गोल्ड
-

Sophie Shine Caste: किस जाति-धर्म को मानती हैं शिखर धवन की मंगेतर? क्या पहले से शादीशुदा थी सोफी शाइन!
-

Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट

