बेरोजगार अपनी समस्या लेकर गए थे स्वास्थ्य भवन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जयपुर के स्वास्थ्य भवन का है। सीएचए, एएनएम और फार्मासिस्ट के चयनित अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य भवन पहुंचे थे। बेरोजगार युवक युवतियां स्वास्थ्य भवन के परिसर में खड़े थे। तभी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव अपने दफ्तर से बाहर निकल रही थी। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने मैडम को रुकवाया और अपनी पीड़ा बताना लगे। कुछ देर तक तो उन्होंने अभ्यर्थियों की पीड़ा सुनी लेकिन फिर रवाना हो गई। अभ्यर्थी उनसे गुहार करते रहे तो वे वापस मुड़कर बोली कि तुम सरकार के पूछकर पैदा हुए थे क्या।
उदयपुर की रहने वाली हैं गायत्री राठौड़
सीनियर आईएएस गायत्री राठौड़ उदयपुर की रहने वाली हैं और वर्ष 1997 बैच की आईएएस अफसर हैं। पिछले तीन साल (सितंबर 2021 से सितंबर 2024 तक) वे पर्यटन विभाग में प्रमुख सचिव रहीं। डेढ महीने पहले ही उन्हें चिकित्सा विभाग में लगाया गया है। चूंकि बेरोजगार अभ्यर्थियों का मामला चिकित्सा विभाग से जुड़ा हुआ था। ऐसे में बेरोजगारों ने गायत्री राठौड़ से सामने अपनी पीड़ा जाहिर की। बेरोजगारों को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस तरह का बेहूदा जवाब सुनने को मिलेगा।

