नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) अपने 93वें एयरफोर्स डे पर ऐसी फॉर्मेशन दिखाने जा रही है जिसने भारत की सैन्य क्षमता और आत्मनिर्भर शक्ति दोनों को एक साथ दुनिया के सामने रख दिया है. इस खास अवसर पर वायुसेना ‘बराक फॉर्मेशन’ (Barak Formation) में उन सभी लड़ाकू विमानों को एक साथ उड़ाएगी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सटीक वार किए थे.
‘बराक फॉर्मेशन’: भारत के आसमान से उठेगा गर्व का शंखनाद
वायुसेना की यह नई फॉर्मेशन ‘बराक’जिसका हिब्रू में अर्थ है “आशीर्वाद”. यह भारत की उस आत्मविश्वास भरी सैन्य भावना का प्रतीक है जो अब जवाब नहीं, पहलकदमी में यकीन रखती है. यह फॉर्मेशन ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं को सम्मान देने के लिए तैयार की गई है. इसमें भारतीय वायुसेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और POK के आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे.
ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया एयर पावर का दम
गुवाहाटी बनेगा ‘एयर पावर शो’ का केंद्र
इस बार 93वां एयरफोर्स डे पूर्वोत्तर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है. ईस्टर्न एयर कमांड के तहत हो रहे इस शो में 75 से अधिक फाइटर और हेलिकॉप्टर 25 से ज़्यादा फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे. अपाचे, जैगुआर, मिग-29, राफेल, सुखोई-30 और मिराज के साथ सी-17 ग्लोबमास्टर, सी-130 हरक्यूलिस जैसे भारी विमान और सूर्य किरण एरोबेटिक टीम भी शानदार प्रदर्शन करेंगी.
युवाओं को प्रेरित करने का लक्ष्य
डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, “यह शो सिर्फ सैन्य शक्ति दिखाने के लिए नहीं, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए है.” इसके लिए ब्रह्मपुत्र नदी के दोनों किनारों पर दर्शकों के लिए खास व्यूइंग जोन बनाए गए हैं, जहां लोग अपने ‘स्काई वारियर्स’ को करीब से देख सकेंगे.
पूर्वोत्तर की रणनीतिक अहमियत
फ्लाइंग डिस्प्ले शेड्यूल (Flying Display 2025)
- तारीख: शनिवार और रविवार
- समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक
- स्थान: ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे, लाचित घाट, गुवाहाटी
- एयरबेस जिनसे विमान उड़ान भरेंगे:
– गुवाहाटी
– तेजपुर
– जोरहाट
– चबुआ
– हासीमारा
– बागडोगरा
– पानागढ़

