ग्रे मार्केट में क्या थी स्थिति?
इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में शुरू से ही अच्छा भाव नहीं मिला था। जिस दिन इसका आईपीओ खुलने से पहले इसका जीएमपी 45 रुपये तक आ गया था। वहीं जिस दिन आईपीओ खुला था, उस दिन जीएमपी बढ़कर 63 रुपये था। हालांकि इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आती रही। जिस दिन आईपीओ बंद हुआ था, उस दिन यह ग्रे मार्केट में घाटे में था। आज लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 48 रुपये था। यानी इसके 2.45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद थी।
इन्होंने दिखाया था सबसे ज्यादा उत्साह
इस IPO को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में दिखा था। इस श्रेणी में उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 6.97 गुना ज्यादा बोलियां लगीं। वहीं, रिटेल निवेशकों ने 0.50 गुना बोलियां लगाईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने अपने लिए आरक्षित 2,12,12,445 शेयरों के मुकाबले लगभग 86,72,251 शेयरों के लिए बोली लगाई, जो 0.6 गुना था।

