India
oi-Smita Mugdha
Hyderabad Visakhapatnam Corridor: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। खम्मम-देवरपल्ली ग्रीनफील्ड हाईवे (NH-365BG) इसमें सबसे अहम है। अच्छी खबर यह है कि मई 2026 में अब इसे खोलने की तैयारी अंतिम स्टेज में है। 162 किलोमीटर लंबा यह 4-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे हैदराबाद-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर का अहम हिस्सा है।
इसके चालू होने से हैदराबाद से विशाखापत्तनम जाने वाली दूरी करीब 56 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा भारी वाहनों को होगा, ट्रकों और भारी वाहनों की 2 से 3 घंटे तक के समय की बचत होगी।करीब ₹3,900 से ₹4,500 करोड़ की लागत से बन रहा यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana) के तहत विकसित किया जा रहा है।

Hyderabad Visakhapatnam Corridor: उद्योगों के लिए बड़ी राहत बनेगा कॉरिडोर
– हाईवे तेलंगाना के खम्मम और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों से होकर आंध्र प्रदेश के एलुरु व पश्चिम गोदावरी जिले के देवरपल्ली तक जाएगा।
– विशेषज्ञों के अनुसार, यह कॉरिडोर तेलंगाना के सीमेंट, कोयला और फार्मा उद्योगों को विशाखापत्तनम और गंगावरम बंदरगाह तक तेज कनेक्टिविटी देगा।
– इंफ्रास्ट्रक्चर विश्लेषकों का मानना है कि सथुपल्ली और अश्वरावपेटा क्षेत्र में नए वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क विकसित होने की संभावना बढ़ेगी, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
Greenfield Corridor से हाई स्पीड कनेक्टिविटी
वर्तमान में पुलों, अंडरपास और इंटरचेंज का निर्माण अंतिम चरण में है। चूंकि यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, इसलिए इसका एलाइनमेंट सीधा और हाई-स्पीड यात्रा के अनुकूल रखा गया है। इस हाईवे पर वाहन 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस हाईवे के चालू होने से हैदराबाद-विशाखापत्तनम रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा, खास तौर पर विजयवाड़ा मार्ग पर। इससे ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की भी उम्मीद है।
परिवहन विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज और सुगम कनेक्टिविटी से निवेश आकर्षित होगा। खास तौर पर औद्योगिक क्लस्टरों के आसपास रियल एस्टेट और सहायक सेवाओं में भी तेजी देखने को मिल सकती है। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विशाखापत्तनम को आंध्र सरकार निवेश राजधानी के तौर पर विकसित करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी
-

Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो के ओल्ड सिटी कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, एयरपोर्ट रूट पर नया ‘एट-ग्रेड’ मॉडल
-

IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
-

Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार
-

Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी
-

खामेनेई का बेटा नहीं ये शख्स बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर! कौन हैं Ali Larijani? मौत के पहले कर चुका है कांड!
-

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए अशुभ, करें ये उपाय वरना होंगे बर्बाद
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Vada Pav Girl :’रिश्तों का मजाक बना दिया’, चंद्रिका ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा लेकिन भड़क गए लोग, क्यों?
-

मिसाइल धमाकों के बीच स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु, दुबई से भारत में आकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

