क्या है पूरा मामला?
दरअसल चिरन नशे की हालत में नचराम इलाके के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसके हाथ में सिगरेट लाइटर था। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण ने चिरन से पूछा कि क्या वह लाइटर जलाने वाला है? अगर हिम्मत है तो जलाकर दिखाओ। ऐसा कहकर अरुण ने एक तरह से चिरन को उकसाया। इसके बाद चिरन ने लाइटर जला दिया। अरुण उस समय एक स्कूटर में पेट्रोल भर रहा था। लाइटर जलते ही आग भड़क गई।
पंप पर मौजूद थे काफी लोग
पुलिस की ओर से बताया गया है कि जिस समय पेट्रोल पंप पर आग लगी, उस समय वहां 10-11 लोग थे। इसमें दो कर्मचारी भी शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला और बच्चा आग के पास खड़े हैं और बाल-बाल बचते हुए दिख रहे हैं। पेट्रोल पंप पर मौजूद बाकी लोग भी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दोनों बिहार के रहने वाले
पुलिस ने अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आग लगाने और विस्फोटक से शरारत करने का आरोप है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।
क्या बोली पुलिस
नचरम पुलिस के इंस्पेक्टर जी रुद्रवीर कुमार ने कहा कि इस खतरनाक हरकत से न केवल लोगों की जान को खतरा था। बल्कि इससे भयानक विस्फोट भी हो सकता था। खासकर भीड़-भाड़ वाले और ट्रैफिक वाले इस इलाके में। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

