Last Updated:
Health Benefits of Garlic: दादी-नानी का जादुई नुस्खा लहसुन की एक कली पेट दर्द से लेकर जोड़ों के दर्द और डायबिटीज तक में रामबाण इलाज है. आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.वरुण कुमार झा के अनुसार आयुर्वेद में लहसुन को महा-औषधि कहा गया है. इसके कई फायदे भी हैं. लेकिन सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
दरभंगा: दादी-नानी के नुस्खे आज के समय में आयुर्वेदिक दवा और उपचार बन चुके हैं. जो उपचार पहले जमाने में आपकी दादी और नानी घर में मौजूद घरेलू सामग्रियों से कर दिया करती थीं. आज उसी की लाखों रुपये खर्च करके पढ़ाई कर लोग आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते हैं. आज हम बात करने जा रहे हैं आपके घर के किचन में रखी एक छोटी सी लहसुन की कली के बारे में. जो पेट दर्द से लेकर जोड़ों के दर्द में भी काफी कारगर है.
जानिए क्यों है गुणकारी
इस पर विशेष जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वरुण कुमार झा बताते हैं कि आयुर्वेद में लहसुन को महा-औषधि कहा जाता है. आयुर्वेद के मुताबिक स्वाद के छह रस होते हैं, लहसुन में से मात्र एक रस यानी अम्ल रस की ही कमी होती है, बाकी पांच रस उसमें मौजूद रहते हैं. यही कारण है कि इसे इतना गुणकारी माना गया है. डॉ. झा बताते हैं कि लहसुन को पीसकर किसी भी तरह के दर्द वाली जगह पर मालिश करने से तुरंत आराम मिलता है. खासकर जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया के रोगियों के लिए लहसुन का तेल बहुत फायदेमंद होता है.
शुगर, कोलेस्ट्रॉल से लेकर दिल की बीमारियों में कारगर
पेट से संबंधित रोगों में भी लहसुन का प्रयोग बहुत कारगर है. गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में लहसुन का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह पेट में बनने वाली गैस को खत्म करता है. इतना ही नहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लहसुन काफी फायदेमंद होता है. यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है.
चिकिस्तक से परामर्श जरूर लें
डॉ. झा सलाह देते हैं कि रोज सुबह खाली पेट एक-दो कली कच्चा लहसुन गुनगुने पानी के साथ खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
