Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Hathras Satsang Stampede,Opinion : ‘आस्था के बेरोक-टोक कारोबार’ पर अंकुश जरूरी, नहीं तो हाथरस कांड होते रहेंगे – hathras stampede lessons and dangers of blind faith
Hindi News

Hathras Satsang Stampede,Opinion : ‘आस्था के बेरोक-टोक कारोबार’ पर अंकुश जरूरी, नहीं तो हाथरस कांड होते रहेंगे – hathras stampede lessons and dangers of blind faith

HawkNewsBy HawkNewsJuly 3, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
कहीं किसी बाबा के प्रवचन में गर्मी से बेहाल भक्तों का मूर्छित हो जाना और जान चली जाना। कहीं किसी धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ में रौंदे जाने से मौतें। अभी हाथरस में स्वयंभू बाबा नारायण साकार हरि ‘भोले बाबा’ के सत्संग में मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल शवों से अट-पट गए। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों की जान इतनी सस्ती है कि हादसे पर हादसे होते रहते हैं, मौतें होती रहती हैं लेकिन शोक की रस्म अदायगी, कड़ी कार्रवाइयों के बुलबुलानुमा शोर से ज्यादा कुछ नहीं होता। न हम सबक सीखते हैं और न ही प्रशासन। प्रशासन की नींद बीच-बीच में इस तरह के हादसों के बाद ही टूटती है।हाल के वर्षों में इस तरह के कार्यक्रमों में हुए बड़े हादसों पर नजर डालिए। फरवरी 1997 में ओडिशा के बाड़ीपाड़ा में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 206 लोगों की मौत। जनवरी 1999 में सबरीमाला मंदिर में भगदड़ से 52 लोगों की मौत। 2003 में नासिक महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 29 की मौत। 2005 में महाराष्ट्र के सतारा में धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ में 293 की मौत। अगस्त 2008 में हिमाचल के नैना देवी मंदिर में भगदड़ से 162 की मौत। सितंबर 2008 में जोधपुर के चामुंडा देवी मंदिर में भगदड़ से 249 लोगों की मौत। मार्च 2010 में यूपी के प्रतापगढ़ में एक आश्रम में 65 की मौत। 2011 में सबरीमाला मंदिर में भगदड़, 102 की मौत। फरवरी 2013 में महाकुंभ के दौरान इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 23 की मौत। अक्टूबर 2013 में एमपी के दतिया मेंएक मंदिर में मचे भगदड़ में 121 की मौत। जनवरी 2022 में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ से 12 की मौत। मार्च 2023 में इंदौर के एक मंदिर में हादसे से 36 लोगों की मौत। ये बीते कुछ दशकों में धर्मस्थलों या धार्मिक कार्यक्रमों में हुए हादसे, खासकर भगदड़ में मौत के मामले हैं।

इस देश में आम लोगों की जिंदगी से सस्ती कुछ भी नहीं। ये यूं ही नहीं कह रहे। क्या आपने कभी सोचा है कि इस तरह के भगदड़ धार्मिक कार्यक्रमों, धर्मस्थलों या मजहबी जलसों में ही क्यों होती हैं? म्यूजिक कॉन्सर्ट हो या स्पोर्ट्स स्टेडियम या फिर चुनावी रैलियां…भीड़ तो वहां भी जुटती हैं, लेकिन वहां तो इस तरह के हादसे आम नहीं है। वजह यही है कि वहां बदइंतजामी नहीं होती, लोगों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाता, क्राउड मैनेजमेंट के पुख्ता इंतजाम होते हैं। लेकिन धार्मिक कार्यक्रमों में बदइंतजामी का ही बोलबाला रहता है, कुंभ या महाकुंभ जैसा आयोजन अपवाद हो सकते हैं। हाथरस में क्या हुआ? सैकड़ों-हजारों नहीं बल्कि लाख-दो लाख की भीड़ जुटी थी। न व्यस्थित ढंग से एंट्री की व्यवस्था थी और न ही एग्जिट की। क्राउड मैनेजमेंट के नाम पर कुछ पुलिसवाले तैनात थे। इतनी बड़ी भीड़ की जुटान और मौके पर एक भी एंबुलेंस नहीं। अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं। खेत में पांडाल बना दिया गया। पांडाल तक जाने वाल रास्ते का अता-पता नहीं। अगर रास्ता जैसा कुछ था भी तो हल्की सी ही बारिश के बाद फिसलन भरे कीचड़ में तब्दील हो चुका था। ये सबकुछ हादसे को दावत देने की ही तरह था।

आजकल स्वयंभू बाबा, कथित चमत्कारिक धर्मगुरु चाहे जिस भी धर्म से धर्म से ताल्लुक रखते हों, ने धर्म को अब कारोबार बना दिया है। आस्था का बाजार सजा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को दुकान सजाने की तरह देख रहे। जितनी ज्यादा भीड़, उस कथित बाबा की उतनी ज्यादा ब्रैंड वैल्यू। हाथरस के मामले को ही देख लीजिए। बताया जा रहा है कि 80 हजार लोगों भीड़ के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी गई थी लेकिन भीड़ जुटी लाख में। प्रशासन भी जैसे कुंभकरनी नींद में सोया रहा। ऐसे कार्यक्रमों को इजाजत देने के बाद आखिर ये देखना किसकी जिम्मेदारी है कि जिन शर्तों पर मंजूरी दी गई है, उनका पालन हो रहा है या नहीं। क्या प्रशासन इजाजत देकर भूल जाता है। वहां लाख-दो लाख की भीड़ कैसे जुटने दी गई। हाथरस कांड सीधे-सीधे घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है।

लेकिन क्या ऐसे हादसों के लिए सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही ही जिम्मेदार होती है? नहीं, ऐसा नहीं है। अगर हर तरह के जरूरी इंतजाम कर भी लिए जाएं तब भी इस बात की गारंटी नहीं है कि इस तरह के हादसे नहीं होंगे। इसकी वजह भीड़ का पागलपन है, जुनून है। आस्था ठीक है, लेकिन अंध आस्था खतरनाक है। आस्था को तर्क की कसौटी पर नहीं कसा जाना चाहिए लेकिन चमत्कार की आस में पागलपन को आस्था तो नहीं ही कहा जा सकता। हाथरस वाले स्वयंभू बाबा के चरणरज यानी उनके पैरों की धूल को सिर से लगाने के लिए अनुयायियों में होड़ लगी रहती है। चलते वक्त जमीन पर पड़े जूते के निशान के नीचे की धूल तो छोड़िए, बाबा की गाड़ी के पहिये जिस लीक से गुजरते हैं, उसे तक सिर से लगाने की होड़ लगी रहती है। ये पागलपन नहीं तो और क्या है। बताया जा रहा है कि बाबा के आश्रम में लगे हैंडपंपों से पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। ये उम्मीद रहती है कि हैंडपंप का पानी चमत्कार करेगा। दुखों को हरेगा। मनोकामना पूरा करेगा। आखिर लोग कब समझेंगे कि ये पागलपन ठीक नहीं। हाथरस में भगदड़ की एक वजह ये भी बताई जा रही है कि बाबा जब सत्संग को खत्म कर जाने लगे तो उनके ‘चरणरज’ को सिर से लगाने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ मच गई। ऊपर से बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते की वजह से लोग फिसलते गए। एक के ऊपर एक गिरते गए और पांडाल जैसे मौत के नंगे नाच का मंच बन गया।

हाथरस कांड का दोहराव न हो, इसके लिए जरूरी है कि ‘आस्था के बेरोक-टोक कारोबार’ पर अंकुश लगे। भीड़ को बाबा अपनी ब्रैंड वैल्यू बढ़ाने का औजार बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन इस पर अंकुश लगाना होगा। जरूरी है कि ऐसे कार्यक्रमों में लोगों की जुटान पर एक पाबंदी लगाई जाए। कोई एक संख्या तय करनी होगी जिससे ज्यादा भीड़ जुटाने की इजाजत किसी भी कीमत पर न दी जाए। लेकिन सबसे जरूरी है प्रशासन का कुंभकरनी नींद से जागना। आम लोगों को यूं ही मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article56 साल की उम्र में फिर पापा बनेंगे अरबाज खान? पत्नी संग इस हाल में दिखे एक्टर, सामने आया Video
Next Article गुजरात में इंडिया गठबंधन जीतेगा… राहुल गांधी के बयान में दम या पूरा मामला हवा हवाई?
HawkNews
  • Website

Related Posts

Vidya Balan ने खुलेआम पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, 18 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी | vidya balan openly did this with husband siddharth roy kapur 18 second video created sensation

September 29, 2026

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, AAP वर्कर्स पर आरोप, दर्ज होगी FIR

September 29, 2026

Bigg Boss की कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे ने 65 साल के मर्द के साथ सरेआम ये क्या किया? पुलिस ने किया गिरफ्तार | bigg boss divya shinde arrested what she do to 65 age man in public police investigation starts

September 29, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,071)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Vidya Balan ने खुलेआम पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, 18 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी | vidya balan openly did this with husband siddharth roy kapur 18 second video created sensation

September 29, 2026

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, AAP वर्कर्स पर आरोप, दर्ज होगी FIR

September 29, 2026

Bigg Boss की कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे ने 65 साल के मर्द के साथ सरेआम ये क्या किया? पुलिस ने किया गिरफ्तार | bigg boss divya shinde arrested what she do to 65 age man in public police investigation starts

September 29, 2026

प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड: मंत्री के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी AAP, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन आज

September 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Vidya Balan ने खुलेआम पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, 18 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी | vidya balan openly did this with husband siddharth roy kapur 18 second video created sensation

September 29, 2026

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट, AAP वर्कर्स पर आरोप, दर्ज होगी FIR

September 29, 2026

Bigg Boss की कंटेस्टेंट दिव्या शिंदे ने 65 साल के मर्द के साथ सरेआम ये क्या किया? पुलिस ने किया गिरफ्तार | bigg boss divya shinde arrested what she do to 65 age man in public police investigation starts

September 29, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.