हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं के महत्व पर जोर देते हैं। उन्होंने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में गुरु की विरासत का सम्मान करने और युवाओं में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
India
-Oneindia Staff
हरियाणा
के
मुख्यमंत्री
श्री
नायब
सिंह
सैनी
ने
कहा
कि
हिंद
की
चादर
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
जी
का
जीवन
संपूर्ण
मानवता
के
लिए
प्रेरणा
का
स्रोत
है।
उन्होंने
कहा
कि
17वीं
शताब्दी
में
अन्याय,
अत्याचार
और
दमन
के
विरुद्ध
उनका
बलिदान
न
केवल
सिख
इतिहास
बल्कि
पूरी
मानव
सभ्यता
का
सर्वोच्च
आदर्श
है।

मुख्यमंत्री
सिरसा
स्थित
चौधरी
देवी
लाल
विश्वविद्यालय
में
आयोजित
“श्री
गुरु
तेग
बहादुर
जी
के
जीवन
और
दर्शन”
विषयक
राष्ट्रीय
सेमिनार
में
मुख्य
अतिथि
के
रूप
में
संबोधित
कर
रहे
थे।
उन्होंने
विद्यार्थियों
द्वारा
बनाई
गई
गुरुओं
के
जीवन
पर
आधारित
चित्र
प्रदर्शनी
का
अवलोकन
भी
किया।
मुख्यमंत्री
ने
घोषणा
की
कि
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
जी
के
शहीदी
दिवस
पर
चौधरी
देवी
लाल
विश्वविद्यालय
में
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
अध्ययन
पीठ
स्थापित
की
जाएगी,
जहाँ
विद्यार्थी
उनके
जीवन
और
शिक्षाओं
पर
शोध
कर
सकेंगे।
उन्होंने
बताया
कि
350वें
शहीदी
वर्ष
के
उपलक्ष्य
में
1
नवंबर
से
कार्यक्रम
शुरू
हो
चुके
हैं,
जो
25
नवंबर
तक
चलेंगे।
मुख्य
समारोह
कुरुक्षेत्र
में
आयोजित
होगा।
चार
पवित्र
यात्राओं
की
योजना
बनाई
गई
है,
जिनमें
से
पहली
यात्रा
सिरसा
जिले
के
रोड़ी
से
प्रारंभ
की
गई।
मुख्यमंत्री
ने
कहा
कि
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
जी
ने
यह
सिखाया
कि
धर्म
केवल
अपने
विश्वास
की
रक्षा
नहीं,
बल्कि
पूरे
विश्व
के
नैतिक
विवेक
की
रक्षा
का
नाम
है।
उन्होंने
कहा
कि
आज
की
तकनीकी
दुनिया
में
भी
भारत
की
असली
शक्ति
नैतिक
मूल्यों,
आध्यात्मिक
दृढ़ता
और
साहस
में
निहित
है।
उन्होंने
युवाओं
से
आह्वान
किया
कि
वे
गुरु
जी
और
उनके
चार
शहीद
शिष्यों
से
प्रेरणा
लें,
जो
आज
भी
नई
पीढ़ी
के
लिए
प्रकाशस्तंभ
हैं।
सिख
विरासत
के
संरक्षण
की
दिशा
में
हरियाणा
सरकार
के
प्रयास
मुख्यमंत्री
ने
बताया
कि
हरियाणा
सरकार
सिख
इतिहास
और
विरासत
के
संरक्षण
के
लिए
प्रतिबद्ध
है:
-
1984
के
दंगों
में
प्रभावित
121
सिख
परिवारों
को
सरकारी
नौकरी
दी
गई। -
दिसंबर
2022
में
हरियाणा
सिख
गुरुद्वारा
प्रबंधन
कमेटी
की
स्थापना। -
गुरुद्वारा
श्री
चिल्ला
साहिब
को
70
कनाल
भूमि
हस्तांतरित। -
यमुनानगर
में
हिंद
की
चादर
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
सिंह
जी
मेडिकल
कॉलेज
की
स्थापना। -
असंध
में
बाबा
फतेह
सिंह
जी
कॉलेज,
लखनौर
साहिब
में
माता
गुजरी
वीएलडीए
कॉलेज। -
लौहगढ़
में
बाबा
बंदा
सिंह
बहादुर
स्मारक
का
शिलान्यास। -
स्वर्ण
जयंती
गुरु
दर्शन
यात्रा
योजना
के
तहत
ऐतिहासिक
तीर्थ
स्थलों
की
यात्रा
हेतु
सहायता।
राष्ट्रनीति
में
सिख
विरासत
का
स्थान
मुख्यमंत्री
ने
कहा
कि
पिछले
11
वर्षों
में
सिख
विरासत
को
जो
सम्मान
मिला
है,
वह
हमारी
राष्ट्रनीति
का
हिस्सा
बन
चुका
है।
श्री
गुरु
नानक
देव
जी
की
550वीं
जयंती
से
लेकर
श्री
गुरु
तेग
बहादुर
जी
के
350वें
शहीदी
वर्ष
तक
भारत
ने
उल्लेखनीय
प्रगति
की
है।
उन्होंने
कामना
की
कि
गुरु
साहिब
की
कृपा
से
संपूर्ण
मानवता
के
जीवन
में
शांति,
सौहार्द
और
आध्यात्मिक
शक्ति
का
संचार
हो।
इस
अवसर
पर
विश्वविद्यालय
के
कुलपति
प्रो.
विजय
कुमार,
मुख्यमंत्री
के
ओएसडी
डॉ.
प्रभलीन
सिंह,
श्री
राज
नेहरू,
प्रो.
जगदीप
सिंह,
प्रो.
कुलदीप
सिंह
अग्निहोत्री
सहित
अनेक
विद्वान
और
गणमान्य
व्यक्ति
उपस्थित
रहे।

