भाजपा नेता ज्ञानदेव ने दी सफाई
भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा उन्होंने राम मंदिर में कांग्रेस नेताओं के राम विरोधी मानसिकता के विरोध में गंगाजल छिड़का था। ना कि दलित नेता की वजह से। उन्होंने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के द्वारा राम के अस्तित्व को नकारा गया था। गलत एफिडेविड कोर्ट में दिए थे। उन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा था और राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए थे। साथ ही कांग्रेसियों को जाने से रोका था। इसलिए सभी कांग्रेसी नेताओं के विरोध में गंगाजल का छिड़काव किया था।
लिखित जवाब पार्टी को दूंगा: ज्ञानदेव आहूजा
उन्होंने कहा रामगढ़ और अलवर जिले के मेवात में वह दलितों के मसीहा के रूप में कार्य करते रहे है। दलितों की बहन बेटियों की इज्जत बचाई है। दलितों की जमीन समाज विशेष के लोगों के कब्जे से मुक्त करवाई है। उन्होंने कहा उनके घर में 30 _40साल से 2 दलित व्यक्ति उनके आवास में परिवार की तरह रहते है। साथ ही उन्होंने कहा वे लेबर नेता थे है जहां लगातार दलितों की आवाज उठाई है। लेकिन कांग्रेसी जबरन इस मामले में दलित एंगल घुसाने पर लगे है। पार्टी के नेताओं द्वारा पार्टी किस सदस्यता से निष्कासन के बारे में कहा वे इसका लिखित जवाब पार्टी को देंगे । वे दलित विरोधी नहीं है। आहूजा ने आज वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है।

