India
oi-Ankit Tiwari
Gujrat News: राहुल गांधी पार्टी के अभियान की शुरुआत करने के लिए दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। वो मंगलवार को गुजरात के अरावली जिले के मोडासा इलाके में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने वाले हैं। इसका उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों को सशक्त बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने और “जवाबदेही की एक नई प्रणाली शुरू करने” के लिए पार्टी में सुधार करना है।
के॰सी॰ वेणुगोपाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा है कि 2025 संगठनात्मक सुधारों का वर्ष है। आज और कल राहुल गांधी इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए गुजरात में होंगे। वे अरावली जिले के मोडासा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका पहला उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटियों और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाकर और जवाबदेही की नई व्यवस्था शुरू करके पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

ऐसे लोगों को निकालने की जरूरत है जो भाजपा के साथ मिले हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके पहले भी कहा था कि पार्टी से कुछ ऐसे लोगों को निकालने की जरूरत है जो भाजपा के साथ मिले हुए हैं। अगर हमें जनता के बीच रिश्ता बनाना है तो हमें दो काम करने होंगे। हमें पहचान करने की जरूरत है कि पार्टी के लिए समर्पित कौन है और भाजपा समर्थक कौन है।
उन्होंने कहा था कि सख्त कार्रवाई करते हुए अगर हमें दस, पंद्रह, यहां तक कि बीस या तीस लोगों को भी निकालना पड़े तो हमें उन्हें निकालना चाहिए।” उन्होंने 9 मार्च को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ऐसे लोग जो अंदर से भाजपा के लिए काम करते हैं उनकी पार्टी में कोई जगह नहीं है।
Hon’ble INC President Shri Mallikarjun @kharge ji has said that 2025 is the year of organisational reforms.
Today and tomorrow, Shri Rahul Gandhi will be in Gujarat to kick start this process. He will be launching the INC’s संगठन सृजन अभियान in Modasa, Aravalli district. The…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) April 15, 2025 “>
“राहुल गांधी की यह नई पहल पार्टी को एक नई दिशा देगी”
मंगलवार (15 अप्रैल) को पार्टी नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी की पहल पार्टी को एक नई दिशा देगी। “गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि है। राहुल गांधी जी महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “राहुल गांधी की यह नई पहल पार्टी को एक नई दिशा देगी।
बता दे कि कांग्रेस ने आगामी बिहार चुनावों के लिए अपने गठबंधन सहयोगी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी शुरू कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे। इससे पहले आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर कांग्रेस नेताओं और राष्ट्रीय जनता दल के बीच एक बैठक भी हुई। जिसमे तेजस्वी यादव के साथ बैठक के दौरान रायबरेली के सांसद भी मौजूद थे।

