Last Updated:
Gujarat Election Result LIVE Updates: गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की लगभग 10,000 सीटों के नतीजे अब से कुछ ही देर में साफ हो जाएंगे. गुजरात की सत्ता का सेमिफ…और पढ़ें

गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
गुजरात की 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के आज आने वाले चुनाव नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं. स्थानीय निकाय की इन सभी सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ और मंगलवार 28 अप्रैल को वोटों की गिनती के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए पूरा तैयारी कर ली गई है.
राज्य में लगभग 10,000 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 25,000 से अधिक उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य अब ईवीएम मशीनों में कैद है. प्रशासन की तरफ से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच परिणाम घोषित किए जाएंगे.
मतदान प्रतिशत देखने पर ऐसा लगता है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में अधिक उत्साह था. इस बार नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 49.02 प्रतिशत, नगर निगमों में 59.50 प्रतिशत, नगर निगमों (उप-चुनावों) में 55.38 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.69 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.38 प्रतिशत रहा.
Gujarat Nikay Chunav Results Live Updates: 736 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है बीजेपी
राज्य चुनाव आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की कुल 9952 सीटों में से 736 सीटों का फैसला बिना किसी मुकाबले के हो गया. 1,663 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी ने इन सीटों को निर्विरोध अपने नाम कर लिया.
Gujarat Nagar Nigam Chunav Result: गुजरात निकाय चुनाव में करीब 57.08% हुई वोटिंग
राज्य के इन स्थानीय निकाय चुनावों में औसतन 57.08% मतदान हुआ. इसमें नगर निगमों में 49.14 प्रतिशत, नगरपालिकाओं में 59.81 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 61.83 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 62.05 प्रतिशत मतदान शामिल है.

