Last Updated:
Guava Buying Tips: बाजार से मीठा और रसदार अमरूद खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ उसके रंग पर भरोसा न करें. कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक अमरूद खरीदते समय रंग, छिलका, नरमपन, वजन और खुशबू जैसी कई चीजों पर ध्यान देना चाहिए. वहीं आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के अनुसार अमरूद फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, लेकिन किसी बीमारी की स्थिति में सेवन से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है.
मीठे अमरूद की पहचान, उसके रंग से की जा सकती है. कच्चे अमरूद का रंग गहरा हरा होता है, जबकि पके और मीठे अमरूद का रंग हल्का हरा या हल्का पीला हो जाता है. बहुत ज्यादा पीला अमरूद ज्यादा पका हुआ हो सकता है, जिसका स्वाद खराब भी हो सकता है. इसलिए हल्का पीला-हरा रंग सबसे बेहतर माना गया है.
बलिया के फेमस कृषि एक्सपर्ट प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, अच्छे अमरूद का छिलका चिकना और साफ होता है. अगर छिलके पर बहुत ज्यादा दाग-धब्बे, झुर्रियां या काले निशान हों, तो ऐसे अमरूद से बचना चाहिए. हल्के-फुल्के प्राकृतिक निशान चल सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खराब छिलका अमरूद के अंदर खराब होने का संकेत हो सकता है.
मीठा अमरूद ज्यादा सख्त नहीं होता हैं. उसको हल्के से दबाने पर थोड़ा नरम महसूस होना चाहिए. अगर अमरूद बिल्कुल कठोर है, तो वह कच्चा हो सकता है और स्वाद में फीका रहेगा. वहीं बहुत ज्यादा नरम अमरूद ज्यादा पका हुआ या सड़ा हुआ भी हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अच्छे और रसदार अमरूद आमतौर पर अपने आकार के हिसाब से भारी महसूस होते हैं. हल्का अमरूद अंदर से सूखा या कच्चा हो सकता है. मध्यम आकार का, वजन में भारी अमरूद स्वाद में बेहतर माना जाता है. ऐसे आप सही और स्वादिष्ट अमरूद की पहचान कर सकते हैं.
अमरूद पका और मीठा हो, तो हल्की-सी मधुर खुशबू देता है. अगर अमरूद से कोई खुशबू नहीं आ रही है, तो संभव है वह अभी पूरी तरह पका न हो. बहुत तेज या अजीब गंध खराब अमरूद का संकेत हो सकती है. इसलिए सावधानी से अमरूद खरीदे, वरना पैसा बर्बाद हो सकता हैं.
अगर अमरूद कटकर देख रहे हो, तो उसका गूदा साफ और ताजा दिखना चाहिए. सफेद या हल्का गुलाबी गूदा अच्छे अमरूद की पहचान होते है. बहुत ज्यादा भूरा या पानीदार गूदा खराब स्वाद का संकेत देता है. यह जरूर ध्यान दे, वरना मन बिगाड़ने वाले स्वाद से पाला पड़ सकता हैं.
थोड़ी-सी समझदारी और सही पहचान से आप भी बाजार से हमेशा मीठा और स्वादिष्ट अमरूद खरीदने में कामयाब हो सकते हैं. रंग, बनावट, वजन और खुशबू पर ध्यान देकर सही अमरूद चुनना आसान हो जाता है. निश्चित रूप से उक्त उपाय स्वस्थ और स्वादिष्ट अमरूद पहचाने में मदद कर सकते हैं.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के मुताबिक, अमरूद फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह पाचन तंत्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता, ब्लड शुगर, वजन नियंत्रण और रक्तचाप को संतुलित रखने में बेहद लाभकारी है. ध्यान दे, ज्यादा अमरूद और शाम को न खाए, अगर कोई बीमारी है, तो बगैर चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.

