Business
oi-Pallavi Kumari
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों ने आम लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। 25 फरवरी की सुबह सोने और चांदी में मामूली बदलाव देखा गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,021 रुपए चढ़कर 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,58,220 रुपये पर था। यानी सिर्फ दो कारोबारी दिनों में सोना करीब 4 हजार रुपये महंगा हो गया।
चांदी भी पीछे नहीं है। एक किलो चांदी का औसत भाव 2,62,912 रुपये तक पहुंच गया है। MCX पर अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,61,668 रुपये प्रति 10 ग्राम और मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 2,65,350 रुपए प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है। साल 2026 में अब तक सोना करीब 26 हजार और चांदी 33 हजार रुपये महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई भी छुआ था।

🔷 दिल्ली में सोने की कीमत (Delhi gold rate)
• 24 कैरेट: ₹16,193 प्रति ग्राम
• 22 कैरेट: ₹14,845 प्रति ग्राम
• 18 कैरेट: ₹12,149 प्रति ग्राम
• चांदी: ₹2,66,000 से ₹2,85,000 प्रति किलो के दायरे में
🔷 मुंबई में सोने का रेट (Mumbai gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: करीब ₹1,47,600 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: करीब ₹1,20,800 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,66,040 प्रति किलो
🔷 चेन्नई में आज का भाव (Chennai gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,61,790 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: लगभग ₹1,48,200 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: करीब ₹1,21,300 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,68,100 प्रति किलो
🔷 हैदराबाद में रेट (Hyderabad gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,61,580 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: करीब ₹1,47,900 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: लगभग ₹1,21,000 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,67,750 प्रति किलो
🔷 बेंगलुरु में ताजा भाव (Bengaluru gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,61,450 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: करीब ₹1,47,800 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: लगभग ₹1,20,900 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,67,540 प्रति किलो
🔷 लखनऊ में सोने-चांदी का रेट (Lucknow gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,60,900 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: ₹1,47,200 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹1,20,500 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,85,000 प्रति किलो
🔷 अहमदाबाद में सोने-चांदी का रेट (Ahmedabad gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,60,800 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: ₹1,47,100 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹1,20,400 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,66,500 प्रति किलो
🔷 जयपुर में सोने-चांदी का रेट (Jaipur gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,60,950 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: ₹1,47,300 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,66,800 प्रति किलो
🔷 पटना में सोने-चांदी का रेट (Patna gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,60,700 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹1,20,200 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,65,900 प्रति किलो
🔷 कोलकाता में सोने-चांदी का रेट (kolkata gold rate)
• 24 कैरेट: ₹1,61,100 प्रति 10 ग्राम
• 22 कैरेट: ₹1,47,500 प्रति 10 ग्राम
• 18 कैरेट: ₹1,20,700 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,66,300 प्रति किलो
सरकार और RBI की नजर, घबराने की जरूरत नहीं (Gold Price Update)
कीमतों में उछाल के बीच वित्त मंत्री वित्त निर्मला सीतारमण और RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया है कि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय खरीद बढ़ने, अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनियों ने निवेशकों को सोने की ओर मोड़ा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के समय निवेशक सोने को सुरक्षित ठिकाना मानते हैं, जिससे दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे हैं।
2025 में भी बना रिकॉर्ड, आगे क्या होगा (Gold Outlook 2026)
साल 2025 में सोना 57 हजार रुपए यानी 75 प्रतिशत चढ़ा था। चांदी में 1.44 लाख यानी 167 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई थी। UBS के मुताबिक 2026 में केंद्रीय बैंकों की खरीद 950 टन तक पहुंच सकती है और सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
ऐसे में अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं तो बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है। फिलहाल सोना-चांदी दोनों ही ऊंचे स्तर पर टिके हुए हैं और हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)
-

Gold Silver Rate: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतें घटी या बढ़ी? गोल्ड-सिल्वर खरीदने वाले जान लें लेटेस्ट रेट
-

Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना!24 फरवरी को10gm की इतनी रह गई है कीमत, आपके शहर का ताजा रेट
-

Bangalore Silver Rate Today: सिल्वर ने दिखाई फुर्ती, आज क्या है बैंगलोर में चांदी का भाव?
-

Gold Silver Price: चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से ₹1.56 लाख सस्ती,सोना ₹1.60 लाख!चेक करें गोल्ड सिल्वर लेटेस्ट रेट
-

Bangalore Silver Rate Today: चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, कहां पहुंचा रेट?
-

Gold Silver Rate: सोना अब तक 22000 और चांदी 20 हजार हुई महंगी, क्या अब 2 लाख के पार जाएगा गोल्ड? लेटेस्ट रेट
-

Silver Rate Today: अरे वाह! चांदी भी हुई सस्ती, 15000 गिरे दाम, अब इतना कम हो गया है 100 ग्राम सिल्वर रेट
-

Gold Rate Today: फरवरी के आखिरी हफ्ते में सोना हुआ सस्ता, अब 10gm की इतनी रह गई है कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
-

Bangalore Gold Rate Today: गोल्ड ने फिर पकड़ी रफ्तार, क्या हैं बैंगलोर में आज सोने का भाव?
-

Gold Rate Today: ‘सारा सोना इम्पोर्ट होता है’, गोल्ड रेट पर सीतारमण का बड़ा बयान, आने वाला है तेज उछाल?
-

Bangalore Gold Rate Today: सोने की कीमतों में 5% उछाल, क्या है बैंगलोर में सोने का भाव?
-

Gold price today Dubai: दुबई vs भारत, सोने की कीमतों में जमीन-आसमान का अंतर, जानें 10 ग्राम पर कितनी होगी बचत
-

Today Uttar Pradesh Gold Rate: Ramadan पर सोने के दाम ने उड़ाई नींद? Meerut समेत 9 शहरों में ताजा रेट क्या है?
-

Today Uttar Pradesh Silver Rate: आज चांदी के दाम में उछाल? Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में क्या ताजा रेट?
-

Hyderabad Gold Rate: 10 दिनों में सोने का भाव कितना गिरा? 24K-22K का लेटेस्ट रेट क्या है? चांदी लुढ़की?

