…तो और बढ़ जाएगा रिटर्न
अगर इस धनतेरस सोने की कीमत 80 हजार हो जाती है तो निवेशकों को पिछले धनतेरस के मुकाबले एक साल में जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। ऐसी स्थिति में एक साल में यह रिटर्न 31 फीसदी से ज्यादा हो जाएगा। वहीं अगर धनतेरस पर कीमत 80 हजार रुपये पार हो जाती है तो रिटर्न और ज्यादा हो जाएगा।
अगले साल कितनी बढ़ेगी कीमत?
सोने ने पिछले दो वर्षों से 20 फीसदी से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। आने वाले समय में इसकी कीमत में और तेजी देखी जा सकती है। ऐसे में जानकारी अगले साल तक इसमें करीब 25 फीसदी का रिटर्न मानकर चल रहे हैं। अगर इस तेजी को लेकर चलें तो अगले धनतेरस सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब एक लाख रुपये हो जाएगी।
60 साल में 1245 गुना हो गई कीमत
साल 1964 में सोने की कीमत 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ करती थी। इसके बाद हर साल इसमें तेजी आती गई। साल 1967 में ही इसकी कीमत 100 रुपये पार हो गई थी। 1980 में एक हजार रुपये पार कर गई। साल 2007 में यह 10 हजार रुपये पार कर गई। अब यह 78 हजार रुपये के पार है। ऐसे में देखा जाए तो 1964 से लेकर अब तक 60 साल में सोने की कीमत 1245 गुना से ज्यादा हो गई है।

