India
oi-Pallavi Kumari
Goa
News
(Goa
Night
Club
Fire):
गोवा
के
अर्पोरा
इलाके
में
स्थित
एक
नाइट
क्लब
में
लगी
भीषण
आग
ने
पूरे
देश
को
झकझोर
कर
रख
दिया
है।
इस
भयावह
हादसे
में
अब
तक
25
लोगों
की
मौत
की
पुष्टि
हो
चुकी
है,
जिनमें
चार
पर्यटक
और
14
क्लब
कर्मचारी
शामिल
हैं।
यह
आग
6
दिसंबर
की
देर
रात
‘बर्च
बाय
रोमियो
लेन’
नाम
के
नाइट
क्लब
में
लगी।
पुलिस
जांच
शुरू
हो
चुकी
है,
लेकिन
अब
भी
कई
ऐसे
सवाल
हैं
जिनके
जवाब
तलाशे
जा
रहे
हैं।
हादसे
की
गंभीरता
को
देखते
हुए
मुख्यमंत्री
प्रमोद
सावंत
ने
मजिस्ट्रियल
जांच
के
आदेश
दे
दिए
हैं।
आइए
जानते
हैं
इस
आग
से
जुड़े
5
सबसे
बड़े
अनसुलझे
सवाल
और
अब
तक
क्या
सामने
आया
है।

🟡
सवाल
1.
आग
की
असली
वजह
क्या
थी?
सिलेंडर
ब्लास्ट
या
पहली
मंजिल
पर
कुछ
और
गोवा
पुलिस
प्रमुख
आलोक
कुमार
ने
पीटीआई
से
बातचीत
में
दावा
किया
कि
आग
सिलेंडर
ब्लास्ट
से
लगी।
हालांकि,
कई
प्रत्यक्षदर्शियों
ने
इस
दावे
को
चुनौती
दी
है।
कुछ
लोगों
का
कहना
है
कि
आग
क्लब
की
पहली
मंजिल
पर
लगी,
जहां
करीब
100
पर्यटक
डांस
कर
रहे
थे।
हैदराबाद
की
पर्यटक
फातिमा
शेख
के
मुताबिक
अचानक
हड़कंप
मच
गया
और
देखते
ही
देखते
आग
की
लपटें
उठने
लगीं।
लोग
बाहर
की
ओर
भागे,
लेकिन
तब
तक
आग
पूरे
ढांचे
में
फैल
चुकी
थी।
फिलहाल
फॉरेंसिक
जांच
की
अंतिम
रिपोर्ट
नहीं
आई
है,
इसलिए
यह
अब
भी
साफ
नहीं
हो
पाया
है
कि
आग
की
शुरुआत
कहां
से
हुई।
VIDEO | Goa: Morning visuals from the spot in Arpora where at least 25 people died after a cylinder blast triggered a nightclub fire late last night.
Most victims were kitchen staff, including three women, and “three to four tourists” were also among the deceased.#Goa #Arpora… pic.twitter.com/JoTH9x5847
— Press Trust of India (@PTI_News) December 7, 2025 “>
🟡
सवाल
2.
निकासी
का
रास्ता
इतना
खराब
क्यों
था
कि
लोग
फंसते
चले
गए?
प्रत्यक्षदर्शियों
के
मुताबिक
क्लब
के
भीतर
अफरा-तफरी
मच
गई
थी।
जैसे
ही
आग
फैली,
लोग
सीढ़ियों
की
ओर
भागे,
लेकिन
संकरी
सीढ़ियों
और
उलझे
रास्तों
के
कारण
कई
लोग
रसोई
और
ग्राउंड
फ्लोर
में
जा
फंसे।
वहीं
दम
घुटने
से
कई
की
मौत
हो
गई।
मुख्यमंत्री
प्रमोद
सावंत
ने
भी
माना
कि
दरवाजे
बेहद
तंग
थे
और
वेंटिलेशन
की
भी
सही
व्यवस्था
नहीं
थी।
कई
लोग
अंडरग्राउंड
इलाके
में
चले
गए,
जहां
हवा
की
कमी
के
कारण
वे
दम
घुटने
का
शिकार
हो
गए।
🟡
सवाल
3.
फायर
ब्रिगेड
को
मौके
तक
पहुंचने
में
इतनी
दिक्कत
क्यों
हुई?
यह
नाइट
क्लब
बैकवॉटर
इलाके
में
स्थित
था,
जहां
तक
पहुंचने
के
लिए
सिर्फ
एक
संकरा
रास्ता
था।
हालात
इतने
खराब
थे
कि
फायर
ब्रिगेड
की
गाड़ियों
को
करीब
400
मीटर
दूर
खड़ा
करना
पड़ा।
इससे
बचाव
कार्य
में
भारी
देरी
हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों
के
अनुसार
क्लब
अस्थायी
निर्माण
से
बना
था,
जिसमें
ताड़
के
पत्तों
का
इस्तेमाल
किया
गया
था।
यही
वजह
रही
कि
आग
बहुत
तेजी
से
फैल
गई
और
कुछ
ही
देर
में
पूरा
ढांचा
जलकर
खाक
हो
गया।
🟡
सवाल
4.
क्या
यह
नाइट
क्लब
अवैध
रूप
से
बना
हुआ
था?
अर्पोरा-नागोआ
के
सरपंच
रोशन
रेडकर
ने
बड़ा
खुलासा
करते
हुए
कहा
कि
यह
नाइट
क्लब
अवैध
रूप
से
बना
था।
उनके
मुताबिक
क्लब
के
पास
निर्माण
की
कोई
वैध
अनुमति
नहीं
थी।
पंचायत
की
ओर
से
जांच
के
बाद
इस
पर
डिमोलिशन
नोटिस
भी
जारी
किया
गया
था।
हालांकि,
बाद
में
यह
नोटिस
डायरेक्टरेट
ऑफ
पंचायत्स
में
अपील
के
बाद
रोक
दिया
गया।
यह
क्लब
कथित
तौर
पर
इको-सेंसिटिव
सॉल्टपैन
लैंड
और
कोस्टल
रेगुलेशन
जोन
में
बना
हुआ
था,
जहां
निर्माण
की
अनुमति
नहीं
होती।
सवाल
अब
यह
है
कि
जब
सब
कुछ
अवैध
था
तो
क्लब
इतने
समय
तक
आखिर
कैसे
चलता
रहा।
🟡
सवाल
5.
क्या
कभी
फायर
सेफ्टी
की
सही
जांच
हुई
थी?
मुख्यमंत्री
प्रमोद
सावंत
ने
साफ
कहा
है
कि
क्लब
ने
फायर
सेफ्टी
के
नियमों
का
पालन
नहीं
किया
था।
अब
पूरे
मामले
की
मजिस्ट्रियल
जांच
होगी
ताकि
यह
तय
किया
जा
सके
कि
लापरवाही
कहां
हुई।
कैलंगुट
विधायक
माइकल
लोबो
ने
घोषणा
की
है
कि
अब
सभी
नाइट
क्लबों
का
फायर
सेफ्टी
ऑडिट
किया
जाएगा।
जिन
क्लबों
के
पास
सुरक्षा
की
अनुमति
नहीं
होगी,
उनका
लाइसेंस
रद्द
किया
जाएगा।
🟡
प्रशासन
की
कार्रवाई
और
मुआवजे
का
ऐलान
इस
मामले
में
होटल
के
जनरल
मैनेजर्स
और
मालिक
के
खिलाफ
एफआईआर
दर्ज
की
जा
चुकी
है
और
गिरफ्तारी
वारंट
भी
जारी
कर
दिए
गए
हैं।
प्रधानमंत्री
कार्यालय
ने
मृतकों
के
परिजनों
को
दो
लाख
रुपये
और
घायलों
को
पचास
हजार
रुपये
की
आर्थिक
मदद
देने
का
ऐलान
किया
है।
गोवा
नाइट
क्लब
अग्निकांड
ने
सुरक्षा
व्यवस्था,
अवैध
निर्माण
और
प्रशासनिक
लापरवाही
पर
बड़े
सवाल
खड़े
कर
दिए
हैं।
जिन
सवालों
के
जवाब
हादसे
के
बाद
मिलने
चाहिए
थे,
वे
अब
भी
धुंध
में
हैं।
जांच
के
बाद
ही
साफ
होगा
कि
इस
भयानक
आग
का
जिम्मेदार
आखिर
कौन
है।
-

धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन पर पारिवारिक पुरोहित संदीप पराशर का शॉकिंग खुलासा, सनी देओल को लेकर दिया बड़ा बयान
-

19 Minutes Viral Video वाले लड़के का हुआ ऐसा हाल? लोगों ने बरसाए डंडे और फिर जो किया, जानें पूरा सच
-

Mumbai weather: मुंबई में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

BJP का नया चीफ कौन होगा? अब इस नए नेता की चर्चा हुई तेज, उम्र में भी हैं फिट और RSS की भी हैं पसंद
-

BJP President: हो गया फाइनल! इस तारीख से पहले BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, इन नेताओं के नाम पर लग सकती है मुहर
-

Putin India Visit 2025: पुतिन का दो दिनी भारत दौरा खत्म, दिल्ली से हुए रवाना, जानें हर अपडेट
-

इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए कौशल स्वराज और सुषमा स्वराज?
-

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: स्वास्थ्य और पर्सनल संबंधों पर ध्यान देना जरूरी, कैसा रहेगा वृषभ राशि का आज का दिन?
-

Simone Tata Death: रतन टाटा की मां सिमोन टाटा का निधन, कैसे हुई मौत? विदेश से आकर भारत में कर चुकी हैं कमाल
-

Delhi-NCR Weather: आज कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में कहां होगी बारिश? चेक करें नोएडा-गुरुग्राम का मौसम
-

UP Voter List Update: 2003 की वोटर लिस्ट में नाम-पता गलत है तो क्या करें, पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझें
-

Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया की पहली झलक आई सामने, मेहंदी का वीडियो वायरल
-

Dhurandhar Film Review: रोमांच, स्टाइल और पावर-पैक परफॉर्मेंस का संगम, फिल्म देखने की ये हैं वजहें
-

IndiGo Airline का मालिक कौन है? खामियों ने यात्रियों को ‘रुलाया’! CEO ने मांगी माफी, कब से Flights नॉर्मल?
-

‘कोई भी 77 साल पहले वाला हिंदुस्तान समझने की भूल न करे’, अमेरिका का नाम लिए बिना पुतिन ने दिया कड़ा संदेश

