India
oi-Puja Yadav
Goa
Fire
Case
Update:
गोवा
के
अर्पोरा
इलाके
में
हुए
विनाशकारी
अग्निकांड,
जिसमें
25
लोगों
की
मौत
हो
गई
थी,
अब
एक
महत्वपूर्ण
मोड़
पर
पहुंच
गया
है।
हादसे
के
तुरंत
बाद
देश
से
फरार
हो
गए
क्लब
‘Birch
by
Romeo
Lane’
से
जुड़े
लूथरा
ब्रदर्स-गौरव
लूथरा
और
सौरभ
लूथरा-थाईलैंड
में
हिरासत
में
लिए
जा
चुके
हैं।
इस
हादसे
का
मुख्य
आरोपी
अजय
गुप्ता
को
जांच
के
लिए
7
दिन
की
पुलिस
हिरासत
में
भेजा
गया
है।
उनके
प्रत्यर्पण
(डिपोर्टेशन)
की
प्रक्रिया
औपचारिक
रूप
से
शुरू
हो
गई
है।
यह
घटनाक्रम
गोवा
पुलिस,
केंद्रीय
एजेंसियों
और
विदेश
मंत्रालय
की
सक्रियता
का
परिणाम
माना
जा
रहा
है,
जो
शुरू
से
ही
इस
हाई-प्रोफाइल
मामले
की
पड़ताल
में
जुटे
थे।

पासपोर्ट
रद्द
करने
की
तैयारी,
MEA
सक्रिय
गोवा
सरकार
ने
विदेश
मंत्रालय
(MEA)
से
दोनों
भाइयों
के
पासपोर्ट
रद्द
करने
का
अनुरोध
किया
है।
यह
कदम
इसलिए
अहम
है
ताकि
लूथरा
ब्रदर्स
को
कानूनी
रूप
से
भारत
प्रत्यर्पित
करने
में
आसानी
हो
सके।
इससे
पहले
ही
सीबीआई
की
अनुशंसा
पर
इंटरपोल
ब्लू
कॉर्नर
नोटिस
जारी
कर
दिया
गया
था,
जो
किसी
व्यक्ति
का
लोकेशन
पता
लगाने
और
उसकी
गतिविधियों
पर
नज़र
रखने
के
लिए
जारी
होता
है।
आग
से
लड़
रही
थी
फायर
टीम,
उसी
दौरान
थाईलैंड
की
टिकट
बुक
कर
रहे
थे
आरोपी
गोवा
पुलिस
की
प्राथमिक
जांच
के
दौरान
यह
चौंकाने
वाली
जानकारी
सामने
आई
कि
दुर्घटना
के
ठीक
बाद,
जब
बचाव
टीमें
आग
पर
काबू
पाने
और
लोगों
को
बाहर
निकालने
में
लगी
थीं-उसी
दौरान
लूथरा
ब्रदर्स
देश
छोड़ने
की
योजना
बना
रहे
थे।
जांच
अधिकारियों
के
मुताबिक,
7
दिसंबर
को
तड़के
1:17
बजे
दोनों
भाइयों
ने
MakeMyTrip
के
जरिए
थाईलैंड
की
फ्लाइट
टिकट
बुक
की
उसी
समय
फायरफाइटर्स
और
पुलिस
क्लब
में
फंसे
लोगों
के
लिए
संघर्ष
कर
रहे
थे
एक
अधिकारी
ने
बताया
जब
लोग
जान
बचाने
के
लिए
संघर्ष
कर
रहे
थे,
उसी
समय
ये
दोनों
आरोपी
देश
से
भागने
की
तैयारी
में
थे।
यह
बेहद
गंभीर
और
संदेहास्पद
है।”
दिल्ली
अदालत
से
नहीं
मिली
राहत
11
दिसंबर
को
दिल्ली
की
एक
अदालत
ने
लूथरा
ब्रदर्स
द्वारा
दायर
की
गई
अंतरिम
संरक्षण
(इंटरिम
प्रोटेक्शन)
की
याचिका
को
खारिज
कर
दिया।
उनके
वकीलों
ने
कोर्ट
में
दलील
दी
दोनों
भाई
फरार
नहीं,
बल्कि
बिज़नेस
ट्रिप
पर
हैं।
वे
क्लब
के
लाइसेंसी
मात्र
थे,
मालिक
नहीं।
क्लब
का
दैनिक
संचालन
स्टाफ
के
ज़िम्मे
था
लेकिन
अदालत
ने
यह
तर्क
स्वीकार
नहीं
किया
और
किसी
भी
तरह
की
सुरक्षा
देने
से
इनकार
कर
दिया।
गोवा
पुलिस
ने
इस
मामले
में
अब
तक
5
मैनेजरों
और
स्टाफ
सदस्यों
को
गिरफ्तार
किया
है।
अग्निकांड
इतनी
तेजी
से
फैला
कि
कुछ
ही
मिनटों
में
पूरा
क्लब
आग
की
चपेट
में
आ
गया।
शॉट
सर्किट
और
सुरक्षा
खामियों
की
भी
जांच
की
जा
रही
है।
हादसे
ने
गोवा
के
नाइटलाइफ़
सेक्टर
की
सुरक्षा
और
लाइसेंसिंग
प्रक्रियाओं
पर
कई
बड़े
सवाल
खड़े
कर
दिए
हैं।
क्या
है
डिपोर्टेशन
की
राह?
मीडिया
रिपोर्ट
को
मिली
जानकारी
के
मुताबिक
लूथरा
ब्रदर्स
को
थाईलैंड
में
हिरासत
में
लिया
गया
है
औ
भारत
सरकार
थाई
अधिकारियों
के
साथ
लगातार
संपर्क
में
है।
MEA
और
थाई
प्रशासन
के
बीच
आवश्यक
दस्तावेजों
की
प्रक्रिया
चल
रही
है
जल्द
ही
दोनों
भाइयों
को
भारत
लाया
जा
सकता
है।
यह
प्रक्रिया
ब्लू
कॉर्नर
नोटिस
के
बाद
स्वाभाविक
रूप
से
तेज़
हो
गई
है।
भारत-थाईलैंड
प्रत्यर्पण
नियम
क्या
कहते
हैं?
भारत
और
थाईलैंड
के
बीच
2013
की
प्रत्यर्पण
संधि
के
तहत
दोनों
देश
कानूनी
प्रक्रिया
से
फरार
अपराधियों
को
एक-दूसरे
को
सौंप
सकते
हैं।
आरोपी
को
तभी
भारत
लाया
जा
सकता
है
जब
उसका
अपराध
दोनों
देशों
में
दंडनीय
हो-इसे
डबल
क्रिमिनैलिटी
रूल
कहा
जाता
है।
थाई
पुलिस
आरोपी
को
इमिग्रेशन
डिटेंशन
में
रखती
है
और
कोर्ट
आरोपों
की
वैधता
की
जांच
करती
है।
कोर्ट
से
एक्सट्राडिशन
ऑर्डर
मिलते
ही
भारतीय
एजेंसियाँ
उसे
सुरक्षा
के
साथ
भारत
लाकर
गिरफ्तारी
करती
हैं।
गोवा
के
मुख्यमंत्री
प्रमोद
सावंत
ने
कहा
कि
हादसे
की
जांच
रिपोर्ट
8
दिनों
के
भीतर
तैयार
की
जाएगी।
इसके
साथ
ही
मृतकों
के
परिवारों
को
मुआवज़ा
देना
शुरू
हो
गया
है।
पूरे
राज्य
में
नाइट
क्लबों,
बीच
शैक्स
और
पब्स
की
सुरक्षा
ऑडिट
प्रक्रिया
तेज
की
गई
है
अब
इस
मामले
में
अगले
48
घंटों
में
बड़ी
कार्रवाई
की
उम्मीद
जताई
जा
रही
है।
जैसे
ही
पासपोर्ट
रद्द
होता
है,
थाईलैंड
से
भारत
के
लिए
डिपोर्टेशन
औपचारिक
हो
जाएगा।
-

Goa Nightclub Case: थाईलैंड में छुपे मालिकों को भारत लाना कितना मुश्किल? क्या है प्रत्यर्पण का नियम
-

Goa Nightclub Fire: गोवा में लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमियो लेन’ रेस्तरां पर चला बुलडोजर, हुआ ये बड़ा खुलासा, Video
-

Goa Fire Case: क्या लुथरा ब्रदर्स गिरफ्तारी से बच पाएंगे? रोहिणी कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
-

भारत का दीपावली उत्सव यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मनाया जाता है।
-

Goa: ‘मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर था’, दिल्ली से हिरासत में लिए गए अजय गुप्ता का क्लब के मालिकों पर बड़ा खुलासा
-

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचएसवीपी और विभिन्न महानगरीय विकास प्राधिकरणों को ईडीसी फंड से 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी की
-

पाकिस्तान की कनपटी पर सबसे बड़ा ‘ऑपरेशन’! राफेल-सुखोई की गरज से कराची में खलबली
-

19 Minute Viral MMS Video मामले में नया ट्विस्ट, नए वीडियो में लड़के ने की ऐसी हरकत, इंटरनेट पर मचा बवाल
-

धर्मेंद्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित कोहली का शॉकिंग खुलासा, मौत के 15 दिन बाद एक्टर को लेकर खोला ये राज
-

Aniruddhacharya case: महिलाओं पर कमेंट कर मुश्किलों में फंसे ‘पूकी बाबा’, अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ केस दर्ज
-

मां हिंदू बाप ईसाई लेकिन सरनेम मुस्लिम, शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट, गजब है इस सुंदरी की कहानी
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kab Hoga 9 Dec: आज के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
-

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar की होने जा रही पॉलिटिक्स में ग्रांड एंट्री? मिलेगा यह पद!
-

धर्मेंद्र की मौत के बाद पत्नी हेमा मालिनी का बड़ा फैसला, अब दिल्ली में होगा ऐसा काम, 11 दिसंबर को क्या होगा?
-

UP 2003 Voter List: मतदाता सूची पर अपडेट, वोटर लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

