Last Updated:
करीब 9:30 बजे ATC ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की और इंडिगो विमान को गोवा एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन की ओर से जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं.
इंडिगो विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा गया. (फाइल फोटो)
पणजी. गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी और विमान को सुरक्षित तरीके से वापस गोवा एयरपोर्ट लाया गया.
सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई. इसके बाद पायलट ने विमान को वापस गोवा ले जाने का फैसला किया.
करीब 9:30 बजे ATC ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की और विमान को गोवा एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन की ओर से जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई गईं. फिलहाल इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है.
हवाई जहाज सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतरा और स्टैंड 6 पर पूरी तरह से पार्क हो गया, जिसके बाद ATC ने सुबह 10:03 बजे ‘फुल इमरजेंसी’ खत्म कर दी. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें बोर्डिंग एरिया में ठहराया गया.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

