Patna Police: पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जहानाबाद की एक नाबालिग लड़की की कथित प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मृत्यु हो गई। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

10 दिन पहले मसौढ़ी के एक लड़के से मुलाकात
पुलिस के अनुसार, लड़की की मुलाकात 10 दिन पहले मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़के ने उसे अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया। वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।
क्या बोले लड़की के दादा
वहीं, लड़की के दादा ने बताया कि उसने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। फिर उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसके पिता बढ़ई का काम करते हैं। लड़की जहानाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। परिवार वालों को यह नहीं पता कि वह पटना कैसे पहुंची। दादा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब वह पटना पहुंचे तो पोती के मरने की जानकारी हुई। जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


