India
oi-Love Gaur
Gamer Payal Dhare: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 चल रहा है। ऐसे में देश और विदेश से लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश की रहने वाली पायल धरे (Gamer Payal Dhar) ने भी संगम में सन्ना किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में जानिए कौन हैं पायल धरे, जिन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी?
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाली लोकप्रिय गेमर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल धरे ने के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही फोटो भी साझा की। पायल ने कैप्शन में ‘महाकुंभ’ लिखा।

Gamer Payal Dhare: कौन हैं पायल धरे?
पायल धरे देश की सबसे लोकप्रिय महिला गेम क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पायल छिंदवाड़ा जिले में आने वाले उमरानाला गांव की रहने वाली हैं। पिछले साले मार्च में पायल धरे ने ‘गेमिंग क्रिएटर ऑफ द ईयर’ अवार्ड जीता था।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम में स्नान करते हुए देखा जा सकता है।
Gamer Payal Dhare: मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं पायल धरे
मध्य प्रदेश की रहने वाली पायल धरे सबसे लोकप्रिय महिला गेम क्रिएटर्स में से एक हैं। वह अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल (payalgamingg) के जरिए गेमिंग कंटेंट साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फिलहाल 3.7 मिलियन (37 लाख) से अधिक फॉलोअर्स हैं।
पायल धारे की पॉपुलैरिटी का ग्राफ अप्रैल 2024 में और ऊंचा हुआ, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। यह मुलाकात गेमिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में हो रहे विकास पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। पीएम मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री के अहमियत को समझते हुए पायल धरे जैसी गेमर्स को समर्थन और प्रेरणा दी।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ की मोनालिसा ने केरल में लगाए ठुमके, वायरल गर्ल का डांस देख फैंस ने कही ऐसी बात
महाकुंभ 2025: विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन
महाकुंभ 2025, जो 13 जनवरी को शुरू हुआ था, 26 फरवरी को समाप्त होगा। यह आयोजन मानव इतिहास में एक ही स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े जनसमूह के रूप में दर्ज हो चुका है। अब तक इसमें 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु हिस्सा ले चुके हैं।
-

UP News: ‘नर्क में नहीं बचेगा कोई, स्वर्ग हाउसफुल’ महाकुंभ पर अफजाल अंसारी के बयान पर गाजीपुर में मामला दर्ज
-

Mahakumbh 2025: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुए हादसे पर मुआवजे का ऐलान, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया दुख
-

Maha Kumbh 2025 के आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को इतने लाख-करोड़ का होगा फायदा? CM योगी ने बता दिया
-

Indore News: करोड़ों की लागत से होगा सड़क निर्माण, इन कॉलोनियों की राह होगी आसान
-

Maha Kumbh 2024: यूपी को मिला आर्थिक बूस्ट, महाकुंभ में चार्टर्ड फ्लाइट्स का भी बन गया रिकॉर्ड
-

Indore News: दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, इन बाजारों में होगा एक्शन
-

Monalisa: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के नए वीडियो ने मचाया हंगामा
-

Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, लगाएंगे संगम में डुबकी
-

’15 सेकंड की छूट मिल जाए, तो हम वह कर दिखाएंगे’, BJP नेत्री नवनीत राणा ने ओवैसी बंधुओं पर साधा निशाना
-

Indore News: ट्रैफिक रोकने वाले अतिक्रमण ध्वस्त, टारगेट पर हैं ये दुकान और मकान
-

Indore News: ट्रैफिक सुधारने के लिए बाजारों में चला बुलडोजर, अब कहां होगा एक्शन, जानिए
-

Bhopal news: भोपाल में भीख मांगने पर प्रतिबंध: टीटी नगर में पकड़ी गई महिलाएं, मामला दर्ज

