Former Bsp Mp Dhananjay Singh Jaunpur,जौनपुर: पूर्व BSP सांसद धनंजय सिंह दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट से बरी, CBCID के सभी गवाह मुकरे – former bsp mp dhananjay singh acquitted by court in double murder case cbcid witnesses turn hostile jaunpur
Former Bsp mp Dhananjay Singh: जौनपुर से खबर है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 15 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में बरी कर दिया गया है। एडीजे प्रथम की अदालत ने धनंजय सिंह समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। यह मामला 2010 में केराकत कोतवाली क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या से जुड़ा था।
पूर्व बसपा सांसद धनंजय सिंह जौनपुर कोर्ट से बरी
जावेद अहमद, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। 15 साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह बरी कर दिया गया है। गुरुवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए धनंजय सिंह सहित चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। 1 अप्रैल 2010 को ठेकेदारी के विवाद में केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलाव घाट के पास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने से नंदलाल निषाद और संजय निषाद की मौत हो गई थी।
दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड में तत्कालीन बसपा सांसद धनंजय सिंह, पुनीत सिंह, आशुतोष सिंह समेत 4 लोगों को आरोपी बनाया गया। विवेचना के बाद पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद सीबीसीआईडी ने जांच शुरू कर दी। सीबीसीआईडी ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। टीम ने जितने भी लोगों को गवाह बनाया था, सभी अपने बयान से मुकर गए। कोर्ट में बताया कि उन्होंने घटना घटते नहीं देखा। गुरुवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट ने धनंजय सिंह समेत सभी को बरी कर दिया। अपडेट जारी…
लेखक के बारे मेंधीरेंद्र सिंहनवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हूं। यूपी और उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक समेत अन्य खबरों पर काम करने की जिम्मेदारी है। इससे पहले की बात की जाए तो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। 2014 से करियर की शुरूआत हुई और 8 साल से अधिक का अनुभव हो चुका है। इस दौरान दिल्ली, यूपी और जम्मू कश्मीर में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला। टाइम्स ग्रुप से पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), नवोदय टाइम्स, हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी समेत कुछ अन्य संस्थानों में काम किया है। अखबार और डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में लिखने पढ़ने का काम जारी है।… और पढ़ें