Entertainment
oi-Kumari Sunidhi Raj
Fatima
Bosch:
थाईलैंड
की
चमकती
रात
में
मंच
जगमगा
रहा
था।
दुनिया
भर
की
प्रतिभागियों
के
बीच
फातिमा
बॉश
सबसे
अलग
दिखीं।
जब
उनके
सिर
पर
मिस
यूनिवर्स
2025
का
ताज
रखा
गया,
तो
पूरा
एरीना
तालियों
से
भर
गया।
यह
पल
मेक्सिको
के
लिए
गर्व
का
था।
दुनिया
भर
के
दर्शक
भी
उत्साहित
थे।
121
देशों
की
प्रतियोगियों
को
हराना
आसान
नहीं
था,
लेकिन
फातिमा
ने
आत्मविश्वास
से
सबका
दिल
जीत
लिया।
उनके
जवाब
साफ
और
प्रभावशाली
थे।
बचपन
में
उन्हें
डिस्लेक्सिया
और
एडीएचडी
था।
फिर
भी
उन्होंने
कभी
हार
नहीं
मानी।
उनकी
मेहनत
ने
उन्हें
आगे
बढ़ाया।
फैशन,
समाजसेवा,
मानसिक
स्वास्थ्य
और
पर्यावरण
–
इन
सभी
क्षेत्रों
में
उनका
काम
सराहा
गया।
उनकी
यात्रा
सिर्फ
सुंदरता
तक
सीमित
नहीं
है।
यह
हिम्मत
की
कहानी
है।
फातिमा
ने
साबित
किया
कि
असली
खूबसूरती
अच्छे
कामों
में
होती
है।
उनके
सोचने
का
तरीका
ही
उन्हें
खास
बनाता
है।

कौन
हैं
फातिमा
बॉश?
फातिमा
बॉश
फर्नांडेज
का
जन्म
19
मई
2000
को
विल्लाहेरमोसा,
तबास्को
(मेक्सिको)
में
हुआ।
बचपन
से
ही
फातिमा
बेहद
खुशमिजाज
और
जिंदादिल
रही
हैं।
उन्हें
अपने
देश
की
संस्कृति
से
गहरा
लगाव
है
और
प्रकृति
से
हमेशा
एक
खास
रिश्ता
महसूस
हुआ।
जीवन
की
शुरुआत
में
ही
उन्हें
कई
चुनौतियों
का
सामना
करना
पड़ा।
6
साल
की
उम्र
में
उन्हें
डिस्लेक्सिया,
एडीएचडी
और
हाइपरएक्टिविटी
जैसी
न्यूरो-डेवलपमेंटल
स्थितियों
का
पता
चला,
जिनसे
गुजरना
किसी
भी
बच्चे
के
लिए
आसान
नहीं
होता।
लेकिन
फातिमा
ने
इन
चुनौतियों
को
रुकावट
नहीं
बनने
दिया।
ये
भी
पढ़ें:
Miss
Universe
2025
Fatima
Bosch:
विवादों
के
बाद
बड़ी
जीत,
किस
सवाल
का
जवाब
देकर
फातिमा
बनीं
मिस
यूनिवर्स?
फातिमा
ने
कहां
से
की
पढ़ाई?
सिर्फ
16
साल
की
उम्र
में
फातिमा
एक
साल
के
लिए
अमेरिका
के
वर्मोंट
पढ़ने
चली
गईं।
जहां
उन्होंने
नई
संस्कृति
और
माहौल
के
साथ
खुद
को
ढाला।
17
साल
की
उम्र
में
उन्होंने
फ्लोर
तबास्को
का
खिताब
जीतकर
सभी
को
चौका
दिया।
इसके
बाद
उन्होंने
मेक्सिको
की
प्रतिष्ठित
इबेरो
अमेरिकाना
यूनिवर्सिटी
से
फैशन
और
अपैरल
डिजाइन
में
ग्रेजुएशन
पूरा
किया।
डिजाइन
के
प्रति
उनकी
रुचि
ने
उन्हें
आगे
बढ़ने
के
लिए
प्रेरित
किया
और
उन्होंने
इटली
के
मिलान
स्थित
NABA
में
अपनी
पढ़ाई
जारी
रखी।
फैशन
में
उनकी
खास
दिलचस्पी
रियूजेबल
प्रोडक्ट्स
को
नए
और
आकर्षक
रूप
में
ढालने
की
कला
में
दिखाई
देती
है,
जिसे
वह
बेहद
गंभीरता
और
क्रिएटिविटी
के
साथ
करती
हैं।
समाज
के
लिए
लगातार
काम
करने
वाली
मिस
यूनिवर्स
फातिमा
सिर्फ
खूबसूरती
और
प्रतिभा
की
मिसाल
नहीं
हैं,
बल्कि
उनका
दिल
दूसरों
के
लिए
धड़कता
है।
वह
पिछले
9
सालों
से
कैंसर
से
जूझ
रहे
बच्चों
के
लिए
काम
कर
रही
हैं।
हर
साल
वह
तबास्को
के
ऑन्कोलॉजी
हॉस्पिटल
में
क्रिसमस
गिफ्ट
भेजती
हैं,
ताकि
मुश्किल
दौर
से
गुजर
रहे
बच्चों
के
चेहरे
पर
मुस्कान
आ
सके।
इसके
अलावा
वह
कई
सामाजिक
और
पर्यावरणीय
अभियानों
से
जुड़ी
हुई
हैं।
Ruta
Monarca
और
Corazón
Migrante
जैसी
पहल
के
साथ
वह
मानसिक
स्वास्थ्य,
इनवायरमेंट
अवेयरनेस
और
प्रवासियों
की
मदद
जैसे
मुद्दों
पर
काम
करती
हैं।
समाज
को
बेहतर
बनाने
की
उनकी
यह
सोच
लोगों
को
खूब
प्रेरित
करती
है।
मिस
यूनिवर्स
बनने
के
बाद
फातिमा
का
संदेश
फातिमा
बॉश
का
सफर
यह
बताता
है
कि
शुरुआती
चुनौतियां
किसी
भी
सफलता
की
राह
नहीं
रोक
सकतीं।
उन्होंने
अपनी
मेहनत,
हिम्मत
और
सकारात्मक
सोच
से
दुनिया
को
अपना
हुनर
और
दिल
दोनों
दिखा
दिए।
मिस
यूनिवर्स
2025
बनने
के
बाद
फातिमा
ने
कहा
कि
वह
आने
वाले
समय
में
शिक्षा,
मानसिक
स्वास्थ्य
और
पर्यावरण
संरक्षण
पर
और
भी
बड़े
स्तर
पर
काम
करना
चाहती
हैं।
-

Miss Universe 2025: वॉकआउट किया, बेइज्जती झेली और जीत लिया ताज! कौन हैं मैक्सिको की Fatima Bosch?
-

Miss Universe Prize Money: करोड़ों की पुरस्कार राशि, लाखों की सैलरी, फातिमा बॉश को क्या-क्या मिला?
-

Deepak Prakash: कौन हैं दीपक प्रकाश? बिना चुनाव लड़े ही नीतीश ने क्यों बनाया मंत्री? पिता सांसद और मां हैं MLA
-

Vijay Kumar Sinha Bahu: बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा की बड़ी-छोटी बहू कौन हैं? Nitish-Modi से मिला है तोहफा!
-

Aishwarya Rai Bachchan Caste: मानवता को जाति बताने वाले बच्चन बहू की क्या है कास्ट? किस समुदाय से आती हैं?
-

PM Modi और ऐश्वर्या राय क्यों थे एक मंच पर? सत्य साईं बाबा से कैसा रिश्ता? शादी को लेकर हुई थी ऐसी भविष्यवाणी
-

कौन है Shreyasi Singh का पहला प्यार? क्या है तेजस्वी यादव से कनेक्शन? क्यों कहलाती हैं ‘गोल्डन गर्ल’?
-

Aditi Mukherjee Death: एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की दर्दनाक मौत, बीच सड़क पर हुआ ऐसा हाल, कैसे गई जान?
-

MMS Leak: कौन है बंगाली इन्फ्लुएंसर Sofik? क्या है एमएमएस की सच्चाई? 6 मिनट के Viral क्लिप ने काटा बवाल
-

Bihar Cabinet Caste: नीतीश कैबिनेट में कौन सा मंत्री किस जाति का? कितने सवर्ण, OBC, दलित, मुस्लिम — पूरी लिस्ट
-

Mumbai Metro: एक्वा लाइन से सीधे BKC तक बनेगी कनेक्टिविटी, मुंबई मेट्रो का जल्द तैयार होगा दो नया सबवे
-

Kajal Kumari ने MMS Video Leak होने के बाद अब किसे कहा ‘हमर राजाजी’, 15 साल की एक्ट्रेस ने ये क्या किया?

