Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Exclusive: स्टार प्लस एक बार फिर अपनी कहानियों में नयापन ला रहा है। ऐसी कहानियां जो सीधे दिल से जुड़ें, जिनमें इमोशन्स हों और जो हम सभी की ज़िंदगी से मिलती-जुलती लगें। अपने मजबूत किरदारों और रिलेटेबल कहानियों के साथ चैनल एक बार फिर कुछ ऐसा लेकर आ रहा है जो दिल छू जाए और देर तक याद रहे।
इन्हीं नई कहानियों में से एक है “कभी नीम नीम कभी शहद शहद” एक ऐसा शो जो ज़िंदगी के कड़वे-मीठे पलों से गुजरते हुए एक दिल छू लेने वाली जर्नी का वादा करता है। इस शो से टीवी डेब्यू कर रही हैं एक्ट्रेस अफिया तैयब अली, जो निभा रही हैं ‘कथा’ का किरदार। अपने रोल के बारे में अफिया कहती हैं, “कथा अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। उसे पुराने बॉलीवुड गानों में सुकून मिलता है, वो अपने मूल्यों को थामे रखती है और मानती है कि कायनात का सबसे छोटा सा भी इशारा उसके रास्ते को सही दिशा दे सकती है।”

अपने किरदार की प्रकृति को लेकर अफिया आगे कहती हैं, “कथा देखने में भले ही मासूम और प्यारी लगे, लेकिन उसकी सोच बहुत मजबूत है। वो सही के लिए खड़ी होती है और अपने अपनों की पूरी शिद्दत से हिफाजत करती है।” अफिया ने ये भी जोड़ा, “शो के हर किरदार की अपनी एक अलग खासियत है, और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को इनमें से कोई न कोई किरदार ज़रूर अपना सा लगेगा। ये एक दिल से जुड़ी, पूरी तरह सुकून देने वाला सफर है।”
स्टार प्लस ने कभी नीम नीम कभी शहद शहद का प्रोमो रिलीज़ कर दिया है, जो कथा की दुनिया की एक प्यारी और दिलचस्प झलक दिखाता है, जहां भावनाएं हैं, सादगी है और एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव भी। प्रोमो में दिखाया गया है कि कथा को अपने मामा-मामी से कितना लगाव है, उसका प्रकृति से कितना गहरा रिश्ता है और कैसे उसमें एक अंदरूनी ताकत है जो उसे सबसे अलग बनाती है। पौधों की देखभाल वो जैसे अपने परिवार की तरह करती है और ज़िंदगी के मुश्किल फैसलों में भी वो ऊपरवाले के संकेतों पर भरोसा करती है। उसकी ये जर्नी दिल को छू लेने वाली और कई परतों से भरी हुई लगती है।
जैसे-जैसे शो कभी नीम नीम कभी शहद शहद अपनी शुरुआत के करीब पहुंच रहा है, ये साफ है कि ये सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि परंपरा, भावना और अपनापन से भरी ज़िंदगी की एक खूबसूरत झलक देने वाला है। क्या होता है जब आस्था टकराती है तक़दीर से? जब सादगी का सामना होता है उलझनों से? कथा की कहानी धीरे-धीरे खुलेगी… बड़े ही प्यार से।
-

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ कमाए, ओटीटी पर आते ही हो गई किरकिरी
-

Vincy Aloshious Case: मलयालम स्टार शाइन टॉम ने एक्ट्रेस के साथ की बेहूदा हरकत, सोशल मीडिया में बताई आपबीतीपबी
-

इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ से पहले ये वॉर फिल्में हो चुकी हैं रिलीज, देर किए बिना झट से देखिए
-

डॉ. शिव राजकुमार की एक्शन पैक्ड फैन्टेसी ड्रामा फिल्म ’45’ टीजर रिलीज, इस दिन आएगी फिल्म
-

BO Prediction: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को मिलेगा फ्रैंचाइज का फायदा, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने बताया प्रिडिक्शन
-

Kesari chapter 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘केसरी 2’ को दूसरे दिन मिली 800% की उछाल, जानिए आंकड़ें
-

सलीम खान ने इस सीनियर एक्टर को सलमान के लिए काम ढूंढने के लिए कहा, आज भी भाईजान कहते हैं ‘सर’
-

Who is Varun Grover: कौन हैं वरुण ग्रोवर? कुणाल कामरा विवाद के बीच वीडियो में लिखा ये सब
-

‘तू ज्यादा बोल रहा है बेटा’, गोविंदा संग तलाक पर सुनीता आहूजा ने दिया ऐसा बयान, लोगों ने बंद किए कान
-

57 साल की उम्र में फिर से पापा बनने जा रहे हैं अरबाज खान? वीडियो में दूसरी पत्नी शूरा की दिखी ऐसी हालत
-

क्या आप सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के परिवार वालों को जानते हैं? भाईजान की सुरक्षा के लिए मिलती है इतनी सैलरी
-

JAAT BO Records: 7 दिन में ‘जाट’ के नाम इतने सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस कर दिया धुंआ-धुंआ, सनी पाजी फिर सुपरहिट

