नई दिल्ली (Life Skills for School Students). तेजी से बदलते दौर में जवाबों को रट लेना और एग्जाम में 95% नंबर ले आना सफलता की गारंटी नहीं है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई-नई टेक्नोलॉजी के आने से नौकरियों का पैटर्न बदल चुका है. अब कंपनियां सिर्फ डिग्री देखकर जॉब नहीं देतीं, बल्कि देखती हैं कि कैंडिडेट के पास प्रैक्टिकल समझ और प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी कैसी है. अगर बच्चे में स्कूल के दिनों से ही खास स्किल्स डेवलप नहीं की गईं तो आगे चलकर उसे करियर की रेस में परेशानी हो सकती है.
बच्चे को बेरोजगार होने से बचाएंगी ये स्किल्स
एआई के दौर में दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. अब स्कूल की पढ़ाई तक सीमित रहने से करियर नहीं बन सकता है. कई टॉपर्स नौकरी के लिए भटकते रह जाते हैं और पढ़ाई में कमजोर माना जाने वाला बच्चा करियर की रेस में आगे चला जाता है. जानिए कुछ ऐसी जरूरी स्किल्स, जो आपके बच्चे को भविष्य में नौकरी सिक्योर करने में मदद करेंगी.
1. बातचीत का सही तरीका
अपनी बात को सही तरीके से दूसरों के सामने रखना बहुत बड़ी कला है. बच्चे को समझ में आना चाहिए कि कब, कहां और कैसे बोलना है. सही अंग्रेजी या हिंदी बोलने से ज्यादा जरूरी यह है कि अपनी बात स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ कही जाए. जिस बच्चे की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होती है, वह इंटरव्यू से लेकर टीम मीटिंग तक हर जगह अपनी अलग पहचान बना लेता है.
2. समस्याओं को सुलझाने की कला
जिंदगी में जब कोई नई चुनौती या परेशानी आए तो बच्चा घबराने के बजाय उसका हल सोचना शुरू करे. इसे ही क्रिटिकल थिंकिंग कहते हैं. स्कूल के दिनों से ही बच्चों को छोटे-छोटे फैसले खुद लेने की छूट दें और उनसे पूछें कि अगर कोई समस्या आए तो वे क्या करेंगे. यह आदत उन्हें वर्कप्लेस में मुश्किल से मुश्किल प्रोजेक्ट को भी आसानी से हैंडल करने के काबिल बनाती है.
3. डिजिटल साक्षरता और AI की समझ (Digital Literacy)
4. टाइम मैनेजमेंट और डिसिप्लिन
काम चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर समय पर पूरा नहीं हुआ तो उसकी वैल्यू खत्म हो जाती है. बच्चे को बचपन से ही खेल, पढ़ाई और बाकी एक्टिविटीज के बीच बैलेंस बनाना सिखाएं. जब बच्चा अपने दिनभर के कामों का सही टाइम टेबल बनाना सीख जाएगा तो आगे चलकर जॉब में उस पर वर्क-प्रेशर का तनाव कभी हावी नहीं होगा और वह हमेशा डेडलाइन मीट कर पाएगा.
5. टीमवर्क और दूसरों से तालमेल
कोई भी इंसान अकेले बड़ा ऑफिस या कंपनी नहीं चला सकता. भविष्य में सफलता पाने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करना, उनकी बात सुनना और अपनी सोच को माहौल के हिसाब से ढालना बेहद जरूरी है. खेल-कूद या ग्रुप एक्टिविटीज के जरिए बच्चों में टीमवर्क की भावना पैदा करें. जो बच्चा सबके साथ मिलकर चलना सीख जाता है, उसे हर ऑर्गनाइजेशन में हाथों-हाथ लिया जाता है.

