Last Updated:
Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में अभी-अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. मंगलवार रात 10:23 बजे आए इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में था, जिसके झटके यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली सहित आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए.
भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई.
दिल्ली-एनसीआर में अभी-अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है. इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में जमीन से 13 किलोमीटर की गहराई था. हालांकि फिलहाल इस भूकंप से हुए जान-माल के किसी नुकसान को लेकर जानकारी नहीं आई है. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग घरों से निकल आए.
मंगलवार 6 अक्तूबर की रात 10:23 बजे भूकंप के ये झटके महसूस हुए. भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घबरा गए और कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने अनुभव बता रहे थे. यूपी के मुरादाबाद में भी दिल्ली रोड, जिगर कॉलोनी, कटघर, सिविल लाइन, दीवान के बाजार, बिलारी, एकता विहार, ठाकुरद्वारा सहित अलग-अलग जगह भूकंप के झटके महसूस हुए हैं.
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से जोन-4 और जोन-5 में आता है, जो अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. चमोली और जोशीमठ क्षेत्र पहले से ही भू-धंसाव को लेकर संवेदनशील रहा है. हाल के महीनों में इस क्षेत्र में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, 13 किलोमीटर की गहराई पर आया यह भूकंप मध्यम श्रेणी का है, जिसके कारण इसका असर बड़े क्षेत्रों में महसूस किया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
इससे पहले मंगलवार तड़के असम के नागांव ज़िले में भी 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:23:47 बजे 33 किलोमीटर की गहराई पर आया. इस भूकंप का केंद्र 26.428 उत्तर अक्षांश और 93.060 पूर्व देशांतर पर था.
उधर मंगलवार 6 अक्तूबर की सुबह ही अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसके झटके जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और आसपास के इलाकों तक महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई थी. हालांकि उससे भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें

