Last Updated:
Earthquake News: दिल्सी-एनसीआर में सुबह 5:30 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया. इससे खिड़कियां और बेड हिलने लगे. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी झटके महसूस हुए. किसी नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंप आया. यह भूकंप इतना तेज था कि बेड से लेकर खिड़की तक सब हिलने लगे. बहुत सालों बाद दिल्ली-एनसीआर में इतना तेज भूकंप महसूस किया गया है. अब तक इस भूकंप में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए.
दिल्ली-एनसीआर में यह भूकंप करीब 5 बजकर 30 मिनट पर आया. कई सकेंड तक धरती हिलती रही. लोग डर गए. सहम कर बाहर भागने लगे. बेड पर भी लोगों ने महसूस किया. घर की चीजें हिलने लगीं. इस भूकंप की तीव्रता 4 थी.
भूकंप आने पर क्या करें?
1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
Delhi,Delhi,Delhi
February 17, 2025, 05:40 IST

