Last Updated:
Earthquake News Today: भारत में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर के कामजोंग में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 90 किलोमीटर दर्ज की गई. इससे पहले बुधवार रात दिल्ली-NCR में भी धरती कांपी थी. लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है.
मणिपुर में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए. (फाइल फोटो)
Earthquake News Today: देश हो या विदेश…धरती लगातार कांप रही है. भारत में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिली है. 6 अक्टूबर 2026 को पहले उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर की धरती कांपी. अब 7 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में धरती कांपी. अरुणाचल प्रदेश में भूकंप तो रात में आया. अब मणिपुर में भूकंप आया है. मणिपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है. यह भूकंप इतना जोरदार था कि लोगों में दहशत फैल गई.
एनसीएस यानी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग इलाके में था. मणिपुर में आए भूकंप का समय 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट 22 सेकंड दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही. भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 90 किलोमीटर थी. इस भूकंप से लोग डर गए. काफी देर तक लोगों ने कंपन महसूस किया. धरती हिलते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागते दिखे. यह भूकंप ऐसे वक्त में आया है, जब कल से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप आ रहे हैं.
इससे पहले आज ही अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहीं, बुधवार रात उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में भी धरती हिली थी. लगातार अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके सामने आने से लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है. वैसे भी पूर्वोत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. ऐसे में अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों में भूकंप के झटके समय-समय पर दर्ज होते रहते हैं.
इससे पहले दिल्ली के अलावा आसपास के कई इलाकों में लोगों ने मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. 24 घंटे में ही देश के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 4.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आस-पास के इलाकों में इसके झटके महसूस किये गए. भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाली सरकारी एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली में 13 किलोमीटर की गहराई में था. एनसीएस के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता वाला यह भूकंप रात 10:23 बजे आया.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

