देशभर में आज बेहद धूमधाम से दशहरे का उत्सव मनाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम में कई जगहों पर रावण दहन होगा. इस दिन रामलीला और रावण दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटते हैं. इसे देखते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दशहरे पर रावण दहन के मद्देनजर दिल्ली और नोएडा की कई बड़ी सड़कें आज बंद रहेंगी.
ऐसे में अगर आप भी रावण दहन देखने के लिए रामलीला मैदान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली और नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पर एक नजर जरूर डाल लें.
दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए किस रास्ते से जाएं?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लाल किले के माधव दास पार्क में रामलीला के मंचन में कई VVIPs के पहुंचने की उम्मीद है. इस लोगों की सुरक्षा के लिए 12 अक्टूबर को शाम 3 बजे से शाम 07:00 बजे तक लाल किला और उसके आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. इस दौरान दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग को रिंग रोड से जोड़ने वाला निषाद राज मार्ग बंद रहेगा. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान लोगों से दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक आने-जाने के लिए दूसरे रूट लेना की सलाह दी है.
Traffic Advisory
Due to the Ramleela event at Red Fort on 12.10.2024 from 03:00 PM to 07:00 PM, traffic restrictions will be in place. Kindly follow the advisory & plan your journey accordingly.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/EcyeGJSihl— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 12, 2024

