Last Updated:
माकपा ने गैंगरेप को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला है. (फाइल फोटो)कोलकाता. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है और राज्य अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा. माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा, “पश्चिम बंगाल में महिलाएं नहीं, बल्कि अपराधी सुरक्षित हैं.” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं, खासतौर पर राज्य के बाहर की छात्राओं को छात्रावास के नियमों का पालन करना चाहिए और देर रात बाहर नहीं निकलना चाहिए.
ममता ने यह बयान दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ शुक्रवार रात कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद दिया. छात्रा ओडिशा की रहने वाली है और कथित घटना तब हुई, जब वह अपने एक मित्र के साथ रात्रि भोज के लिए बाहर गई थी.
ममता ने कहा, “छात्रावास में रहने वाले छात्रों, खासतौर पर जो बाहर से पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आए हैं, उनसे छात्रावास के नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है. हालांकि, उन्हें जहां चाहे वहां जाने का मौलिक अधिकार है, लेकिन उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए.” चक्रवर्ती ने कहा कि बनर्जी ने छात्राओं को रात में बाहर न निकलने के लिए कहकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम बंगाल “महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है.”
पूर्व सांसद चक्रवर्ती ने कहा, “छात्राओं को रात में बाहर न निकलने के लिए कहकर मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह प्रचार सच नहीं है कि कोलकाता या दुर्गापुर सबसे सुरक्षित शहर हैं.” माकपा नेता ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी बाहर की नहीं बल्कि परिसर के अंदर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि परिसर के बाहर सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य की कानून-व्यवस्था की है.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

