Last Updated:
डोडा सड़क हादसे में घायल हुए सेना के जवानों को लेकर सरकार ने विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उधमपुर कमांड अस्पताल में भर्ती 10 में से 8 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें मल्टीपल फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई हैं, जबकि कई जवान अभी आईसीयू में हैं.
जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए एक्सिडेंट के बाद घायल जवानों को अस्पताल ले जाते जवान.केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा कि सभी 10 हताहतों को उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में लाया गया. इसके बाद उनकी चोटों की गंभीरता को समझने के लिए एक्स-रे (X-rays), सीटी स्कैन (CT Scan), एमआरआई (MRI) और अल्ट्रासाउंड जैसी सभी आवश्यक जांचें की गईं. इन जांचों के बाद ही डॉक्टरों ने इलाज की दिशा तय की है. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, 10 में से 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है. हालांकि, शेष 8 जवानों को बेहद गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है.
Latest Medical Update about the Doda road accident injured Army Jawans in Command Hospital Udhampur:
All the 10 Casualties have been resuscitated and investigated by doing Xrays, CT Scan, MRI and Ultrasounds.
2 patients have mild injuries.
However, the remaining 8 have…

