Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » DK Shivakumar Oath LIVE: DK शिवकुमार की शपथ आज, डिप्टी CM पेच से बढ़ा सस्पेंस, खड़गे का सिद्धा के लिए बड़ा दांव
Hindi News

DK Shivakumar Oath LIVE: DK शिवकुमार की शपथ आज, डिप्टी CM पेच से बढ़ा सस्पेंस, खड़गे का सिद्धा के लिए बड़ा दांव

HawkNewsBy HawkNewsJune 3, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:June 03, 2026, 09:10 IST

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान अब भी खत्म नहीं हुई है. डिप्टी सीएम फॉर्मूले, सिद्धारमैया की भूमिका औ…और पढ़ें

LIVE: DK शिवकुमार की शपथ आज, डिप्टी CM पेच से बढ़ा सस्पेंसZoom

डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. (फोटो ANI)

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज: DK शिवकुमार के लिए आज का दिन वही दिन है जिसका वह काफी सालों से इंतजार कर रहे थे. आज वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. लेकिन बेंगलुरु की राजनीति आज सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह तक सीमित नहीं है. असली कहानी उस सियासी शतरंज की है, जिसमें हर चाल के पीछे सत्ता संतुलन का बड़ा गणित छिपा हुआ है. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान ने इस ऐतिहासिक पल को भी पूरी तरह सहज नहीं रहने दिया. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पिछले दो साल से चल रही नेतृत्व की जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि सत्ता परिवर्तन को ‘नई शुरुआत’ के तौर पर पेश किया जाए, लेकिन सिद्धारमैया अब भी राज्य की राजनीति से बाहर जाने को तैयार नहीं दिख रहे. यही वजह है कि डिप्टी सीएम फॉर्मूला, समन्वय समिति और कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि कांग्रेस के भविष्य की दिशा तय करने वाला फैसला भी बन सकता है.

डीके शिवकुमार लंबे समय से कांग्रेस के संकटमोचक माने जाते रहे हैं. दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है. लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहा. 2023 में सरकार बनने के समय से ही रोटेशनल सीएम फॉर्मूले की चर्चा होती रही. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने कभी सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन दोनों खेमों के समर्थकों ने लगातार दबाव बनाए रखा. अब जब कांग्रेस ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है तो पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सत्ता के दो केंद्र बनने की छवि से कैसे बचा जाए. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC का सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे दिया है.

डिप्टी CM फॉर्मूले पर बढ़ा सस्पेंस

कांग्रेस के भीतर फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी सीएम पद को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दो या तीन डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला अपना सकती है. एक पद के लिए जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वहीं दूसरे पद के लिए सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी चर्चा में है. हालांकि आलाकमान इस पद को फिलहाल खाली रखने पर भी विचार कर रहा है ताकि गुटबाजी और ज्यादा न बढ़े.

सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने के प्रस्ताव को एक बार फिर ठुकरा दिया है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं. यही वजह है कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव सामने आया. सूत्रों के मुताबिक इस समिति का अध्यक्ष सिद्धारमैया को बनाने की चर्चा है, लेकिन डीके शिवकुमार खेमे ने इसका विरोध किया है. उनका मानना है कि इससे समानांतर सत्ता केंद्र बनने का संदेश जाएगा.

खड़गे का सिद्धारमैया के लिए बड़ा दांव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है. पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता कि सिद्धारमैया खुद को पूरी तरह अलग-थलग महसूस करें. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम एक तरह से ‘सम्मानजनक भूमिका’ देने की रणनीति भी हो सकती है ताकि सरकार पर सीधा दबाव कम रहे.

राहुल गांधी का नया सोशल समीकरण

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी चाहते हैं कि नई सरकार में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिले. सिद्धारमैया को हटाने के बाद कांग्रेस पर ओबीसी नेतृत्व कमजोर करने का आरोप न लगे, इसके लिए पार्टी बेहद सावधानी से सामाजिक समीकरण साध रही है. यही कारण है कि कैबिनेट गठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास फोकस रखा जा रहा है.

शपथ समारोह पर पूरे देश की नजर

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे लोक भवन में होगा. कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी पेश करना चाहती है. पार्टी के कई बड़े नेता समारोह में शामिल हो सकते हैं. वहीं कर्नाटक की जनता की नजर इस बात पर टिकी है कि नई सरकार कितनी स्थिर रहती है और क्या कांग्रेस अंदरूनी कलह को सच में खत्म कर पाएगी या नहीं.

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पूजा

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधलार को पूजा-अर्चना की. रामनगर जिले के कनकपुरा स्थित श्री केंकरम्मा मंदिर में समर्थकों ने उनकी सफलता और नए कार्यकाल के लिए प्रार्थना की. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं, जिसे लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है.

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: गांधी परिवार को लेकर भावुक हुए डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण से पहले गांधी परिवार को अपनी राजनीतिक यात्रा में अहम बताया है. X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार उनके लिए नेतृत्व, भरोसे और कठिन समय में साथ खड़े रहने की मिसाल रहा है. डीके शिवकुमार ने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता से कर्नाटक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलने तक के सफर में गांधी परिवार के विश्वास और समर्थन की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से वह एक प्रगतिशील, समावेशी और समृद्ध कर्नाटक बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: एक महीने बाद हो सकता है डीके कैबिनेट का विस्तार

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के गठन के बाद करीब एक महीने में कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक सभी मंत्री पदों पर चर्चा पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए फिलहाल सीमित मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण होगा. वहीं एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया खेमे के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया गया है.

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: नई कर्नाटक कैबिनेट को लेकर देर रात तक चला मंथन

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस हाईकमान ने नई कैबिनेट के गठन को लेकर मंगलवार देर रात तक मंथन किया. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत शीर्ष नेताओं ने मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकें कीं. शपथ ग्रहण से 24 घंटे पहले तक दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं.

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार के पोस्टर-बैनरों की धूम

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार के समर्थन में उनके कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर और कटआउट लगाए गए हैं. समर्थकों ने इलाके को बैनरों और स्वागत संदेशों से सजा दिया है. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

#WATCH | Banners and cutouts congratulating Karnataka CM designate DK Shivakumar put up around his residence in Kanakapura Assembly constituency area, from where he is also an MLA.

DK Shivakumar will take the oath as the Chief Minister today. pic.twitter.com/ZadqeveU0a

— ANI (@ANI) June 3, 2026

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज Live: आज शाम 4 बजे होगा शक्ति प्रदर्शन

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. कांग्रेस इसे सिर्फ शपथ समारोह नहीं, बल्कि दक्षिण भारत में अपने नए राजनीतिक संदेश के तौर पर भी पेश कर रही है. पार्टी की कोशिश है कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद स्थिर सरकार की छवि बनाई जाए. हालांकि सबकी नजर अब इस बात पर है कि क्या कांग्रेस अंदरूनी कलह को सच में संभाल पाएगी या नहीं.

DK Shivakumar Shapath Grahan LIVE: खड़गे का बड़ा दांव, CWC में एंट्री

डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण आज: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC का सदस्य बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. पार्टी नहीं चाहती कि सिद्धारमैया खुद को सत्ता से पूरी तरह दूर महसूस करें. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम कांग्रेस के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेता को सम्मानजनक भूमिका देने की रणनीति का हिस्सा है.

DK Shivakumar Oath LIVE: सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने से किया इनकार

Karnataka CM Oath Live: सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा जाने से साफ इनकार कर दिया. सिद्धारमैया अब भी कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं. इसी बीच सरकार और संगठन के बीच समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव सामने आया है. चर्चा है कि इस समिति का अध्यक्ष सिद्धारमैया को बनाया जा सकता है, लेकिन डीके शिवकुमार खेमे ने इसका विरोध किया है.

Karnataka CM Oath Live: डिप्टी CM फॉर्मूले पर सबसे बड़ा सस्पेंस

DK Shivakumar Oath LIVE: कांग्रेस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल डिप्टी सीएम पद को लेकर है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी दो या तीन डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर विचार कर रही है. जी परमेश्वर और प्रियांक खड़गे के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वहीं सिद्धारमैया खेमे की तरफ से उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी चर्चा में है. हालांकि आलाकमान फिलहाल एक पद खाली रखने का विकल्प भी देख रहा है ताकि गुटबाजी को नियंत्रित रखा जा सके.

DK Shivakumar Oath LIVE: शपथ से पहले कांग्रेस में फिर बढ़ी हलचल

Karnataka CM Oath Live: कर्नाटक में आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ कांग्रेस के भीतर नई सियासी हलचल भी तेज हो गई है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान अब भी पूरी तरह खत्म नहीं मानी जा रही. पार्टी नेतृत्व इसे ‘नई शुरुआत’ के तौर पर पेश करना चाहता है, लेकिन अंदरखाने शक्ति संतुलन को लेकर लगातार मंथन जारी है. यही वजह है कि शपथ ग्रहण से ठीक पहले दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक बैठकों का दौर चलता रहा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDK Shivakumar Oath Ceremony : बेंगलुरु में आज कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन , पुलिस ने जारी की एडवाइजरी | DK Shivakumar Oath Ceremony : Bengaluru Police Issue Traffic Diversions, No-Parking Advisory Hindi
Next Article LPG का झंझट होगा खत्म, अब एक मिनट में मिलेगा PNG कनेक्शन!, क्या रेट भी हुए चेंज? | LPG Update: Government considering a proposal to launch a national centralised portal for PNG connection, Have cylinder rates changed as well?
HawkNews
  • Website

Related Posts

कम बजट में चाहिए रॉयल ट्रिप? अलवर की ये खूबसूरत जगहें कम खर्च में देंगी यादगार छुट्टियों का शानदार अनुभव

June 14, 2026

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,568)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

कम बजट में चाहिए रॉयल ट्रिप? अलवर की ये खूबसूरत जगहें कम खर्च में देंगी यादगार छुट्टियों का शानदार अनुभव

June 14, 2026

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026

TMC में ममता बनर्जी का बड़ा एक्‍शन, सायोनी घोष, माला रॉय और सुदीप बंदोपाध्याय को पदों से हटाया | Mamata Banerjee removed Saayoni Ghosh TMC Youth Wing, Mala Roy Women Wing, Sudip Bandyopadhyay from his post

June 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

कम बजट में चाहिए रॉयल ट्रिप? अलवर की ये खूबसूरत जगहें कम खर्च में देंगी यादगार छुट्टियों का शानदार अनुभव

June 14, 2026

Modi Trump Meet: 3 भारतीयों की मौत के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, हॉर्मुज कांड पर होगी आर-पार! | modi trump meet g7 summit france tensions rise after hormuz strait drone attack indian sailors death

June 14, 2026

PM Modi France Visit LIVE | PM Modi President TGrump Meet | G7 Summit 2026 | PM मोदी और राष्‍ट्रपति मैक्रों के बीच आज द्व‍िपक्षीय वार्ता

June 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.