Entertainment
oi-Ankur Sharma
Dhurandhar: बॉलीवुड सुपर स्टार रणवीर सिंह ने आज अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया, उन्होंने आज आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया। अपने पहले लुक में ही रणवीर सिंह ने लोगों का काफी इंप्रेस किया है, जिसका साक्षात उदाहरण है ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं, जिसमें लोगों ने रणवीर की काफी तारीफ की है।
मालूम हो कि फिल्म के पहले लुक में रणवीर सिंह काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वो खूंखार विलेन बने हैं जो कि कहता है कि ‘ मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।’

लेकिन जहां रणवीर सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर उनका बखान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कोई ऐसा है जिसने रणवीर सिंह के डरावने रूप के लिए एक्टर की नहीं बल्कि फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ की है।
जी हां, यहां बात हो रही है मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम की, जो कि आदित्य धर की पत्नी भी हैं, ने एक्स पर लिखा है कि ‘आपकी मेहनत, धैर्य, प्रतिभा अपने आप में किसी फिल्म से कम नहीं है! यह सिनेमा और दर्शकों के प्रति आपके प्यार को दर्शाता है❤️@AdityaDharFilms ! लोकेश, शिव, ओजस और टीम को बधाई! रणवीर, संजू सर, अक्षय सर, मैडी सर, अर्जुन ने खुद को पीछे छोड़ दिया है🤙🏻#धुरंधर।

‘तो असली Dhurandhar रणवीर नहीं मिस्टर धर हैं’
गौरतलब है कि यामी ने जैसे ही ये पोस्ट लिखी, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग उस पर जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘तो असली धुरंधर रणवीर नहीं मिस्टर धर हैं।’ तो एक ने लिखा- ‘ये है वाइफ सपोर्ट लेकिन दीपिका ऐसा नहीं कर सकती है।’
Dhurandhar 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी
आपको बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि आदित्य धर फिल्मी दुनिया के, उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जो कि शोबीज में रहते हुए भी मीडिया से दूर रहने की कोशिश करते हैं।

आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत एक लेखक और गीतकार के रूप में की थी। उन्होंने कई फिल्मों के लिए डायलॉग और गाने लिखे लेकिन उन्हें असली सफलता निर्देशक के रूप में मिली जब उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन किया। इस फिल्म ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई और इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (Best Director) से भी नवाजा गया है।

4 जून 2021 को यामी और आदित्य ने किया प्रेमविवाह
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात ना करने वाले आदित्य धर ने लंबे वक्त तक अभिनेत्री यामी गौतम को डेट किया है लेकिन खास बात ये थी इन दोनों के रिलेशनशिप की भनक किसी को नहीं लगी और जब दोनों ने शादी का ऐलान किया, तब जाकर पता चला कि ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं। 4 जून 2021 को दोनों ने यामी के घर यानी कि हिमाचल प्रदेश में, अपने करीबी मित्रों , रिश्तेदारों और परिवारवालों की उपस्थिति में शादी की थी। मई 2024 में दोनों ही बेटे Vedavid के मम्मी-पापा बने हैं।
Your hardwork, grit, talent, patience & journey is nothing short of a film in itself !This echoes your love for cinema & audience❤️@AdityaDharFilms ! Congratulations Lokesh, Shiv, Ojas & team! Ranveer, Sanju sir, Akshaye sir, Maddy Sir, Arjun have outdone themselves🤙🏻#DHURANDHAR pic.twitter.com/srvT4T3Cxb
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) July 6, 2025 “>

