Dharmendra Pradhan on NEET, NEET Paper leak case: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर आज पहली बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से नीट की परीक्षा ऑनलाइन कराने की घोषणा की. इसके अलावा उम्मीदवारों को दोबारा री नीट परीक्षा के लिए शहर चुनने के लिए अतिरिक्त एक सप्ताह का समय देने और परीक्षा के दौरान 15 मिनट अधिक समय समेत कई बड़े ऐलान किए. धर्मेंद्र प्रधान कहा कि अभी एनटीए यूजी का नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है. 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा होगी. उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि तीन मई को एग्जाम हुआ सात मई तक एनटीए को कहीं से आपत्ति आई कि गेस पेपर में ऐसे प्रश्न आए हैं जो पेपर में थे. तुरंत चर्चा के बाद हमने उसकी जांच की. 12 तारीख तक तीन चार दिन में स्पष्टता हुई कि गेस पेपर की आड़ में क्वेश्च बाहर गए हैं. हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट एजुकेशन माफिया की वजह से दूसरे प्रतिभाशाली स्टूडेंट का हक छीन ले. अच्छे स्टूडेंटस इससे वंचित न हो, इसलिए हमने परीक्षा को रदद कर दिया. आइए जानते हैं कि अपनी प्रेस कांफ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान ने क्या क्या कहा-
- हम नहीं चाहते थे कि माफिया किसी अच्छे स्टूडेंट की सीट छीन ले. इस घटना से हम चिंतित हैं हमें कठोर निर्णय लेना पडा है हम स्टूडेंट के भविष्य को लेकर चिंतित हैं कई सुझाव आए हैं.
- एनटीए ने परीक्षा रदद होने के बाद कहा था कि वही फीस रहेगी स्टूडेंट पर कोई आर्थिक बोझ न आए उसका दायित्व ले रहे हैं.
- एनटीए अभी बहुत योग्य व्यक्ति के हाथों में है. एनटीए ने तय किया है कि एक सप्ताह अवसर देंगे कि वह किस शहर में परीक्षा देंगे वह चुन सकेंगे.
- 14 जून तक एडमिट कार्ड सभी को पहुंच जाएगा.
- अगले साल से ऑनलाइन होगी नीट परीक्षा.
- अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी नीट यूजी की परीक्षा.
- सीबीआई जांच को होने दो अगले साल से एनटीए को मजबूत किया जाएगा.
- एनटीए के पास शिकायत आई एनटीए ने छिपाया नहीं. सब एनटीए ने तुरंत एक्शन लिया है.
- -नीट परीक्षा के आवागमन का दायित्व लेंगे सभी सीएम से बात करेंगे. जून में बारिश का मौसम होगा उसको ध्यान रखकर क्या व्यवस्था होगी इसकी भी प्लानिंग करेंगे.
- नीट परीक्षा में उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
- नीट के उम्मीदवारों को शहर चुनने के लिए सप्ताह भर का समय दिया जाएगा.
-राधाकष्णनन कमेटी ने जनरल इलेक्शन जैसी व्यवस्था किया जाए. मैंने 3 तारीख को अनेक कलेक्टर एसपी को फोन किया है कहां हो? सब एग्जामिनेशन सेंटर पर थे. राज्य सरकारों ने मदद किया. 5400 सेंटर में हम हर स्टूडेंट को एआई टूल यूज करके चेक कर रहे थे.
सवाल: क्या NTA के MECHANISM में सुधार की गुंजाइश है ?
जवाब- शिक्षा मंत्री ने माना कि NTA के सिस्टम में सुधार होगा. हम ये मानने हैं कि NTA के मैकेनिज्म में सुधार की जरूरत है क्योंकि 2024 में भी परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी.NTA में सुधार को जरूरत है. साइबर चैलेंज बढ रहा है 120 टेलीग्राम चैनल थे यह नई चुनौती है. हमें पता है कि कौन से जिले कौन से दलाल घूम रहे हैं.दूसरे सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया कि कोई भी होगा जो इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
सवाल: एनटीए से पेपर लीक हुआ ऐसी चर्चा है?
शिक्षा मंत्री के जवाब- इसकी जांच सीबीआई को करने दीजिए. सीबीआई देश की विश्वसनीय एजेंसी है.
सवाल: स्टूडेंट की पेंट उतरवा दी जाती है चेन अंगूठी तक उतरवा दी जाती है, लेकिन पेपर लीक हो जाता है?
शिक्षा मंत्री के जवाब- हम इस पर काम करेंगे. स्टूडेंटस को परेशानी न हो इसका ध्यान रखेंगे.
सवाल: स्टूडेंट की मांग है एनटीए को बदल दिया जाए?
कोई न कोई एजेंसी तो काम कर रहा है न. एनटीए सरकार का विषय नहीं था सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एक सेंट्रल परीक्षा एजेंसी बने एनटीए अच्छा काम कर रहा है. पेपर लीक करने वाले सामाजिक व्याधि है हर राज्य में ऐसे माफिया घूम रहे हैं.
बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर गुरुवार रात शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक हाई लेवल बैठक हुई थी. यह बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें शिक्षा मंत्रालय और परीक्षा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.बैठक में मुख्य रूप से NEET-UG की दोबारा परीक्षा, पेपर लीक की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद सरकार की ओर से यह पहला आधिकारिक बयान माना जा रहा है. करीब 22 लाख छात्रों से जुड़े इस मामले पर सभी की नजरें अब शिक्षा मंत्री की प्रेस वार्ता पर टिकी हैं.
NEET री-एग्जाम की नई तारीख घोषित
छात्रों के लिए राहत की खबर यह है कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद घोषणा की है कि NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.
छात्रों को मिला 5 हफ्तों का समय,दोबारा फीस नहीं लगेगी
NTA ने साफ किया है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों को दोबारा कोई फीस नहीं देनी होगी.21 जून की तारीख तय होने से छात्रों को लगभग 5 हफ्तों का अतिरिक्त समय मिल गया है,जिससे वे दोबारा तैयारी कर सकेंगे.NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और माध्यमों पर ही भरोसा करें.
परीक्षा रद्द होने से छात्रों में बढ़ी चिंता
3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को NTA ने रद्द कर दिया, जिसके बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता और असमंजस की स्थिति बन गई. सबसे बड़ा सवाल यही था कि परीक्षा दोबारा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या होगी. इसी वजह से शिक्षा मंत्रालय पर लगातार दबाव बना हुआ है.
CBI जांच तेज,आरोपियों से आज पूछताछ
पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है.CBI मुख्यालय में आज पांचों आरोपियों से पूछताछ शुरू होगी. ये सभी आरोपी कल देर शाम कोर्ट से मिली कस्टडी में CBI मुख्यालय लाए गए थे.पूछताछ तीन अलग-अलग जांच अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से की जाएगी. इसके अलावा महाराष्ट्र से गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों को भी आज ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा.

