Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Delhi Protest LIVE: ‘प्राइवेट पार्ट पर मारा’, राहुल गांधी संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छात्रा ने बताई आपबीती
Hindi News

Delhi Protest LIVE: ‘प्राइवेट पार्ट पर मारा’, राहुल गांधी संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छात्रा ने बताई आपबीती

HawkNewsBy HawkNewsOctober 14, 2026No Comments17 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. तीनों को कल जंतर मंतर से गिरफ्तार किया गया था. हालांकि पुलिस ने इसे एहतियातन हिरासत बताया. दरअसल एक दिन पहले ही यानी सोमवार को ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था. तीनों को मंदिर मार्ग में मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. पिछली बार 50 हजार का बांड भरवाकर छोड़ा गया था, और एक साल के लिए शांति भंग के केस में न पकड़े जाए. इस बार ट्रेसपासिंग और ब्रेकिंग ऑफ बॉन्ड है, रिपीट ऑफेंडर है. वहीं इंडिया गठबंधन अब SIR के खिलाफ चल रहे अपने आंदोलन को पूरे देश में फैलाने का प्लान बना रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित अन्य सभी विपक्षी नेता पूरे देश में आंदोलन करेंगे और जनसभा करेंगे. वहीं राहुल गांधी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में पहली बार आए हैं. उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका को भेजे गए जेल पर X पर पोस्ट लिखा है. इस बीच राहुल गांधी ने बुधवार को NSUI की छात्राओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्राओं ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

इधर विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रदर्शन नहीं होंगे बल्कि लोकतंत्र की बहाली के लिए एक साझा आंदोलन चलाया जाएगा. राहुल ने जंतर-मंतर को लोकतांत्रिक आवाज उठाने की जगह बताते हुए कहा कि सरकार के फैसले को चुनौती दी जाएगी. दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत का दावा किया. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए चुनावी व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. ऐसे में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता को लेकर सियासी हलचल तेज है.

October 14, 202614:47 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: जंतर-मंतर जा रहे SFI-DYFI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, बैरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश

Delhi Protest LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने SFI और DYFI के संयुक्त मार्च को रोक दिया. कार्यकर्ता फिरोज शाह रोड से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाल रहे थे. इस दौरान पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

VIDEO | Delhi: Police stop SFI, DYFI joint protest march from Firoz Shah Road to Jantar Mantar demanding resignation of CEC Gyanesh Kumar.

#DelhiNews #JantarMantar #DelhiPolice

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/P1TKFMsQQ9

— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026

October 14, 202614:10 IST

Delhi Protest LIVE: राहुल गांधी के सामने NSUI छात्रा का आरोप, हिरासत में पीटा, पैर नीले पड़ गए

Delhi SIR CJP Protest Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन प्रदर्शनकारियों को सामने लाया, जिन्होंने हिरासत में अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया. इनमें NSUI की एक छात्रा भी शामिल थी. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे हिरासत में लेते समय एक महिला पुलिसकर्मी ने घसीटा और फिर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले जाया गया. उसके मुताबिक, थाने के कमरा नंबर 107 में सादे कपड़ों में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की. छात्रा ने दावा किया कि मारपीट के कारण उसके पैरों पर नीले निशान पड़ गए हैं.

पढ़ें पूरी खबर: ‘प्राइवेट पार्ट और पेट पर मारा, बाल खींचा, गला दबाया’, राहुल गांधी संग आई NSUI छात्राओं ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप

October 14, 202613:39 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: ‘हिरासत में पुलिस ने की मारपीट’, राहुल गांधी के साथ आए NSUI प्रदर्शनकारियों का आरोप

Delhi Protest LIVE: राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे NSUI के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हिरासत के दौरान टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने साथ कथित दुर्व्यवहार की आपबीती सुनाई. हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है.

October 14, 202613:14 IST

Delhi Protest LIVE: सौरभ भारद्वाज बोले- समय का पहिया फिर 1975 के दौर में पहुंच गया

Delhi SIR CJP Protest Live: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना 1975 के दौर से की है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंने बुधवार को कहा कि समय का पहिया एक बार फिर घूमकर उसी दौर में पहुंच गया है. भारद्वाज ने दावा किया कि 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने राजनीतिक अस्थिरता थी और उनके चुनावों में धांधली के आरोप लगे थे. उस समय भी युवा और छात्र आंदोलन कर रहे थे और अर्थव्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं थी. उन्होंने कहा कि आज भी चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, युवा और छात्र सड़कों पर हैं और देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है. ये बातें कहते हुए भारद्वाज ने मौजूदा हालात को 1975 के दौर से जोड़कर देखा.

October 14, 202612:28 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: CJP के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले- ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना अपराध नहीं’

Delhi Protest LIVE: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की गिरफ्तारी की आलोचना की है. CJP के समर्थन में यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है. राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है.’ दरअसल केंद्र सरकार की ओर से जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद मंगलवार को वहां पहुंचे CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया गया था. बुधवार सुबह दोनों को कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश के मामले में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. राहुल गांधी के बयान पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने उनका आभार जताया.

Waving the Tricolour at Jantar Mantar in a peaceful protest is not a crime. Jailing youth for it is an act of cowardice.

Students. Youth. Journalists. The INDIA bloc. Different banners, one cause. All protests are one: citizens demanding their constitutional rights.

Jantar Mantar belongs to the people of India. We will reclaim it.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2026

October 14, 202612:05 IST

Delhi Protest LIVE: दिल्ली CM रेखा गुप्ता का CJP पर हमला, बोलीं- AAP की बी-टीम की तरह काम कर रही पार्टी

Delhi SIR CJP Protest Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधते हुए उसे आम आदमी पार्टी (AAP) की ‘बी-टीम’ बताया है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार रेखा गुप्ता ने सवाल उठाया कि CJP केवल उन्हीं मुद्दों पर काम क्यों करती है, जो AAP के राजनीतिक एजेंडे के अनुकूल होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि CJP उन राज्यों में प्रदर्शन नहीं करती, जहां विपक्षी दलों की सरकारें हैं. मुख्यमंत्री ने पंजाब में प्रदर्शन करने की चुनौती भी दी जहां मंगलवार को एक नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी.

October 14, 202611:35 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: CJP के 14 सदस्य हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत

Delhi Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 14 सदस्य एक निजी परिसर के रास्ते जंतर-मंतर पहुंचे थे. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाया जा चुका है. पुलिस का आरोप है कि मौके पर तैनात जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली. इसके बाद सभी 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में कनॉट प्लेस थाने में FIR नंबर 289/26 और संसद मार्ग थाने में FIR नंबर 128/26 दर्ज की गई हैं. पुलिस ने बार-बार कानून का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को ऐसी गतिविधियों के लिए उकसाने के आरोपों के आधार पर आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की. तीनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया. उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई. SEM कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपए के निजी मुचलके और एक जमानतदार पर 6 महीने तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर पाबंद किया गया.

October 14, 202611:21 IST

Delhi Protest LIVE: सौरव दास और आशुतोष रांका पर बार-बार कानून तोड़ने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने बताई हिरासत की वजह

Delhi Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के पीछे बार-बार कानून का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को उकसाने के आरोपों का हवाला दिया है. बुधवार को जारी बयान में पुलिस ने कहा कि दोनों को अजिंक्य शिंदे समेत अन्य लोगों के साथ मंगलवार को हिरासत में लिया गया था. पुलिस के मुताबिक ये लोग उस जंतर-मंतर इलाके में पहुंचे थे, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है. इसके बाद तीनों के खिलाफ कानून के संबंधित निवारक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोप लगाया कि सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे ने बार-बार सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की. साथ ही सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी ऐसी गतिविधियों के लिए उकसाने के कथित प्रयासों को कार्रवाई का आधार बनाया गया. पुलिस के अनुसार SEM कोर्ट ने इस आशंका को देखते हुए सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया कि जमानत पर रिहा होने के बाद वे दोबारा कानून तोड़ सकते हैं या दूसरों को ऐसा करने के लिए उकसा सकते हैं.

October 14, 202610:55 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर क्या होली नेहा बोरा

Delhi Protest LIVE: CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि आखिर किस बात के लिए दोनों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बोरा ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की असहमति की आवाज दबाने और इस विरोध को खत्म करने की हर संभव कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि CJP के सौरव और आशुतोष को हिरासत में भेजना भी इसी कोशिश का हिस्सा है.

October 14, 202610:27 IST

Delhi Protest LIVE: सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत के बाद आगे की रणनीति तय करेगी CJP, अभिजीत दीपके बोले- जल्द होगी बैठक

Delhi SIR CJP Protest Live: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि संगठन जल्द ही बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा. PTI के मुताबिक दीपके ने कहा कि दिल्ली पहुंचते ही वह बैठक करेंगे और इसके बाद आंदोलन की अगली दिशा पर फैसला लिया जाएगा. यह बयान CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आया है.

October 14, 202610:00 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजने पर आतिशी ने जताई हैरानी

Delhi Protest LIVE: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना को चौंकाने वाला बताया. आतिशी ने सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मौजूदा हालात आपातकाल से भी बदतर हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह तो उस आपातकाल से भी बदतर है, जो पहले कभी लगा था!’

October 14, 202609:48 IST

Delhi Protest LIVE: मंदिर मार्ग थाने से सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस गाड़ी में ले जाया गया

Delhi SIR CJP Protest Live: CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन से पुलिस की गाड़ियों में बाहर ले जाते हुए एक वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी ANI के इस वीडियो में दोनों को पुलिस वाहनों में ले जाते हुए देखा जा सकता है. दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka being brought out of Mandir Marg Police Station.

They have been sent to 5-day judicial custody. https://t.co/LIcRzFwutx

— ANI (@ANI) October 14, 2026

October 14, 202609:35 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले- यह तानाशाही

Delhi Protest LIVE: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिक्रिया दी है. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे तानाशाही करार दिया. उन्होंने लिखा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. भारद्वाज ने कहा, ‘यह तानाशाही है.’ दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद दिल्ली में प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

October 14, 202609:31 IST

Delhi Protest LIVE: सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- ‘कायराना तरीके अपना रही सरकार’

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ‘कायराना तरीके अपनाकर छिप रहे हैं.’ दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि दोनों को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के लिए हिरासत में लिया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि अगर सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए इतनी दृढ़ है, तो उसे आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाना चाहिए. न कि ऐसे कायराना तरीके अपनाने चाहिए. हालांकि दीपके के आरोपों पर सरकार या पुलिस की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Ashu and Saurav have been sent to 5 days judicial custody.

Their fault? Unfurling tricolour at Jantar Mantar.

Show some guts, @narendramodi. If you’re so determined to crush dissent, have the courage to officially declare an Emergency instead of hiding behind these cowardly tactics.

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 14, 2026

October 14, 202608:50 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजा गया, 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश

Delhi Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन का मामला बताया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पहले भरे गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया है. इसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब दोनों को जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

October 14, 202608:36 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, इस बार बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Delhi Protest LIVE: आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को बुधवार सुबह मंदिर मार्ग स्थित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. सूत्रों के मुताबिक तीनों को इससे पहले 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर रिहा किया गया था. साथ ही एक साल तक शांति भंग करने के मामले में दोबारा न पकड़े जाने की शर्त भी लगाई गई थी. इस बार उन पर ट्रेसपासिंग यानी अनधिकृत रूप से प्रवेश करने और बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस उन्हें दोबारा नियमों का उल्लंघन करने वाला यानी रिपीट ऑफेंडर मान रही है. अब मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

October 14, 202608:25 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे

Delhi protest LIVE: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन पदाधिकारियों को बुधवार सुबह विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पार्टी ने दावा किया कि सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे को सुबह 7 बजे से पहले पेश किया जाना है. CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी का दावा किया था. वहीं पुलिस ने इसे एहतियातन हिरासत बताया. मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचने के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया था. इससे एक दिन पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था.

VIDEO | Delhi: CJP leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka, Ajinkya Shinde taken into preventive custody, likely to be produced before the Special Executive Magistrate at Mandir Marg Police Station. Visuals from outside the police station.

#CJP #DelhiPolice

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)

— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026

October 14, 202608:21 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: दिल्ली के बाद देशभर में आंदोलन करेगी INDIA गठबंधन

Delhi protest LIVE: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में आंदोलन को कुछ समय के लिए रोकने के बाद INDIA अघाड़ी अब देशभर में आंदोलन करने की तैयारी कर रही है. इसके तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के बड़े शहरों में जनसभाएं करेंगे. ये जनसभाएं मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और पटना समेत कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जा सकती हैं. इसके अलावा, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘लोकतंत्र रक्षा महासभा’ आयोजित करने की तैयारी है. इसमें INDIA अघाड़ी के सभी प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, शरद पवार और उद्धव ठाकरे को भी महासभा में बुलाया जाएगा. इस पहल के जरिए विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा और अपने राजनीतिक अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है.

October 14, 202608:20 IST

Delhi protest LIVE: राहुल गांधी बोले- अलग-अलग नहीं होगा प्रदर्शन

Delhi SIR CJP Protest Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग एक साथ खड़े हैं और लोकतंत्र की बहाली के लिए एक साझा आंदोलन चलाया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि जंतर-मंतर लोकतांत्रिक भावनाओं को व्यक्त करने की जगह रहा है. अब सरकार ने वहां प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ा फैसला बदल दिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस फैसले को चुनौती देगा. राहुल के बयान से साफ है कि विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट होकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है.

October 14, 202608:20 IST

Delhi SIR CJP Protest Live: अमित शाह ने 2029 में NDA की जीत का दावा किया

Delhi protest LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर बड़ी हार के लिए तैयार रहना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि NDA भारी बहुमत से जीतेगा और कांग्रेस लगातार चौथी बार हार का सामना करेगी. शाह ने कांग्रेस के पुराने चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से आत्ममंथन करने को कहा. उन्होंने सवाल उठाया कि जब SIR प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई तो उससे पहले की चुनावी हार के लिए विपक्ष किसे जिम्मेदार ठहराएगा. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पलटवार करते हुए शाह पर चुनावी व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया और उनके बयान को विडंबनापूर्ण बताया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट! जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप | Air India Frankfurt-Delhi Flight Diverted to Jaipur After Hijack Alert Squawk 7500 Emergency Landing & Isolation Bay Search
Next Article ‘केवल इमारतें बनाना विकास नहीं’, धारावी प्रोजेक्ट को लेकर माइकल ब्लूमबर्ग से बोले अदाणी | Gautam Adani Meets Michael Bloomberg: Clean Energy Must Be Affordable for Mass Transition
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘केवल इमारतें बनाना विकास नहीं’, धारावी प्रोजेक्ट को लेकर माइकल ब्लूमबर्ग से बोले अदाणी | Gautam Adani Meets Michael Bloomberg: Clean Energy Must Be Affordable for Mass Transition

October 14, 2026

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट! जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप | Air India Frankfurt-Delhi Flight Diverted to Jaipur After Hijack Alert Squawk 7500 Emergency Landing & Isolation Bay Search

October 14, 2026

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में किसी सरकारी अफसर का नाम नहीं, तो CBI की चार्जशीट में 14 आरोपी कौन?

October 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (13,427)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘केवल इमारतें बनाना विकास नहीं’, धारावी प्रोजेक्ट को लेकर माइकल ब्लूमबर्ग से बोले अदाणी | Gautam Adani Meets Michael Bloomberg: Clean Energy Must Be Affordable for Mass Transition

October 14, 2026

Delhi Protest LIVE: ‘प्राइवेट पार्ट पर मारा’, राहुल गांधी संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छात्रा ने बताई आपबीती

October 14, 2026

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट! जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप | Air India Frankfurt-Delhi Flight Diverted to Jaipur After Hijack Alert Squawk 7500 Emergency Landing & Isolation Bay Search

October 14, 2026

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में किसी सरकारी अफसर का नाम नहीं, तो CBI की चार्जशीट में 14 आरोपी कौन?

October 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘केवल इमारतें बनाना विकास नहीं’, धारावी प्रोजेक्ट को लेकर माइकल ब्लूमबर्ग से बोले अदाणी | Gautam Adani Meets Michael Bloomberg: Clean Energy Must Be Affordable for Mass Transition

October 14, 2026

Delhi Protest LIVE: ‘प्राइवेट पार्ट पर मारा’, राहुल गांधी संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छात्रा ने बताई आपबीती

October 14, 2026

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट! जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप | Air India Frankfurt-Delhi Flight Diverted to Jaipur After Hijack Alert Squawk 7500 Emergency Landing & Isolation Bay Search

October 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.