कालकाजी मेट्रो स्टेशन बुलाया, फिर ले गई होटल
महिला ने उन्हें अपना परिचय देते हुए उनसे 10 लाख रुपये का लोन दिलवाने के लिए कहा। जिस पर पीड़ित ने महिला से बातचीत कर उससे लोन से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा। इस पर महिला ने उन्हें कागजात दिखाने के लिए बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। मगर वह उस दिन वहां नहीं पहुंच सके। इसके बाद महिला ने उन्हें दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। वह वहां चले गए।
इस दौरान महिला उन्हें कागजात दिखाने के लिए एक होटल में ले गई। वहां बातचीत के बाद कागजात दिखाए। कागजात में कुछ कमी थी। उन कमियों को दूर करने के एवज में उन्होंने महिला से 85 हजार रुपये खर्च होने की बात बताई। आरोपी महिला ने उन्हें 72 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उनकी महिला से बातचीत चलती रही।
पीड़ित ने मारपीट व हनी ट्रैप की शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रणवीर सिंह, पल्ला थाना प्रभारी
पैसे लौटाने गए थे पीड़ित
पीड़ित का कहना है कि 12 नवंबर 2024 को रात करीब 8 बजे महिला उनके घर पर पहुंची और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लोन नहीं लेने की बात कहते हुए उनसे 72 हजार रुपये वापस मांगे। पीड़ित ने कागजात को दुरुस्त कराने में सारे पैसे खर्च होने की बात बताई, तो वह डराने-धमकाने लगी। इससे डरकर पीड़ित 17 नवंबर 2024 महिला को पैसे वापस करने के लिए इस्माइलपुर ठेके के पास पहुंचे।
आरोप है कि वहां महिला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें अपनी कार में बंधक बना लिया। साथ ही एक सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की और 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये नहीं होने के चलते आरोपियों ने उनसे उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया। इसके अलावा एक निजी बैंक के 7-8 चेक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के जैतपुर थाने में दी। जहां से केस को पल्ला थाने में भेजा गया।

