Last Updated:
Delhi NCR Earthquake Latest News: दिल्ली एनसीआर में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र भारत का पड़ोसी देश म्यांमार रहा। ऐसे में भारत के नॉर्थ-ईस्ट के राज्य जैसे मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अस…और पढ़ें
दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. (File Photo)
हाइलाइट्स
- दिल्ली एनसीआर में दोपहर करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए
- नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा रही.
- इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार बताया जा रहा है.
Delhi NCR Earthquake Latest News: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर को भूंकप के तेज झटके महसूस महसूस किए गए हैं. रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इसका केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है. वहां, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं. लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई. हाई-राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा तनाव में दिखे. वो तेजी से खुले स्थान पर भागते हुए नजर आए. गनीमत रही कि भारत में इसका असर उतना तेज नहीं रहा जितना म्यांमार व बांग्लादेश में है.
भारत के नॉर्थ-ईस्ट में भी इस भूकंप का असर काफी जोरदार रहा. मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोगों ने बेहद तेज भूकंप के झटके महससू किए. वहां लोगों के घर भूकंप के चलते कांपते हुए नजर आए. अबतक जानमाल के नुकसान की कोई खबर वहां से नहीं आई है.
भूकंप आने पर जरूर करें यह 5 काम
1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.

