India
oi-Naveen Parmuwal
Delhi CM Rekha Gupta Oath LIVE Updates: शालीमार से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रेखा गुप्ता ने बतौर नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय नेता व दिग्गज मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
प्रवेश साहिब सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली
प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/exizmhp5XS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली
भाजपा के कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH भाजपा के कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/AYupXpWG4M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/hFGCaovjZr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मंत्री के रूप में शपथ ली
भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।
#WATCH भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/f9HGwvNPbe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
प्रवेश वर्मा ने ली शपथ
नई दिल्ली सीट से बीजेपी विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ली
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण ले ली। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई।
रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Delhi CM Rekha Gupta Oath LIVE: पीएम मोदी पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी।
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। pic.twitter.com/XPMeo3Lk5b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले- संदीप दीक्षित
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा शर्मा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “उनको और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, “बहुत खुशी और हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देती हूं। हर महिला बहुत खुश है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का प्रशासन बहुत अच्छे से चलेगा।
रामलीला मैदान पहुंचे राजनाथ सिंह और अमित शाह
रामलीला मैदान पहुंचे राजनाथ सिंह और अमित शाह।
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थीलोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।”
एकनाथ शिंदे और अजीत पवार समेत कई दिग्गज पहुंचे
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे। pic.twitter.com/nfF6VHEKn2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025 “>
रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता
रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता, कुछ देर में लेंगी सीएम पद की शपथ
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी ने भाजपा नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुनकर पूरी दुनिया को एक संदेश दिया है, और वह हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करते हैं। आज जश्न का दिन है।मैं सभी को बधाई देता हूं और दुनिया दिल्ली के विकास को देखेगी।”
Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता लेंगी दिल्ली CM की शपथ, जानें कौन-कौन पहुंच रहा? PM मोदी भी होंगे?
दिल्ली में 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे मासिक 2500 रुपये
दिल्ली में 8 मार्च से महिलाओं को मिलेंगे मासिक 2500 रुपये, शपथ ग्रहण से पहले सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह भी आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह भी आज दिल्ली के मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने, “मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने और दिल्ली के विकास के लिए काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी ने 12 साल बाद (सिख समुदाय के) अधिकार लौटाए हैं, क्योंकि पिछली सरकार ने सिख कैबिनेट मंत्री का पद समाप्त कर दिया था और सिख समुदाय के साथ अन्याय किया था। हमारी प्राथमिकता दिल्ली, यमुना नदी को साफ करना है।”
भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “यह स्वागत योग्य कदम है। प्रधानमंत्री 26 मई 2014 से ही महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।”
#WATCH | Delhi: On the swearing-in ceremony of Delhi CM Designate Rekha Gupta, BJP Leader Tarun Chugh says, “It is a welcome step. PM has always worked for women empowerment since May 26, 2014” pic.twitter.com/DIL0gZTXVw
— ANI (@ANI) February 20, 2025 “>
अपने आवास से निकली रेखा गुप्ता
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास से निकलते समय विजय चिन्ह दिखाती हुई तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार करती हुई।
‘पिछली सरकार को देना होगा एक-एक रुपए का हिसाब’, सीएम चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता की आई पहली प्रतिक्रिया

