Last Updated:
Delhi Astrologer Vishambhar Dayal Sharma: दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर के पास बैठने वाले 75 वर्षीय ज्योतिष पंडित विशंभर दयाल शर्मा साधारण दिखने के बावजूद सालभर में 8 से 10 लाख रुपये कमाते हैं. उनकी कंसल्टिंग फीस 200 रुपये है. वे कुंडली देखने, शादी कराने तथा विभिन्न समस्याओं के उपाय बताते हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली की प्राचीन हनुमान मंदिर के पास एक पेड़ के नीचे ज्योतिष बैठते हैं. यह ज्योतिष देखने में इतने साधारण लगते हैं कि इन्हें देखकर आपको लगेगा कि एक दिन में 100 रुपए भी नहीं कमा पाते होंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह साधारण से दिखने वाले ज्योतिषी एक साल में 8 से 10 लाख रुपए कमा लेते हैं. एक कारोबारी या यूं कहें कि कॉरपोरेट सेक्टर के बड़े अफसर जितनी कमाई यह कर लेते हैं. और तो और दिल्ली के बेहद रिहायशी इलाके में इनका खुद का घर है. इनका काम है लोगों की कुंडली देखना. उनके हाथों की रेखाएं देखकर उनका भविष्य बताना. किसी का अगर तलाक होने जा रहा है तो उसे रोकना. यही नहीं आपको जानकर यह भी हैरानी होगी कि उनके पास यूपीएससी क्रैक करवाने के लिए भी लोग आते हैं और उपाय करवाते हैं.
कौन हैं यह अनोखे ज्योतिष
दरअसल इन ज्योतिष का नाम पंडित विशंभर दयाल शर्मा है. मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. राजस्थान से ही इन्होंने संस्कृति और हिंदी में पढ़ाई लिखाई की. उसके बाद ज्योतिषी की विद्या हासिल की. 75 साल इनकी अब उम्र हो गई है. बीते 50 साल से दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास एक छोटी सी दुकान में वह बैठते हैं.
खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पास लोग तलाक के मामले लेकर के आते हैं, जिन्हें तलाक चाहिए होता है लेकिन तलाक हो नहीं रहा होता है तो वो उपाय करवाते हैं. इसके अलावा शादी भी वह करवाते हैं और शादी में दक्षिणा भी मिलती है. इसके अलावा शादी में लड़ाई झगड़े के मामले लेकर के लोग आते हैं. किसी का यूपीएससी क्रैक नहीं हो रहा है तो भी लोगों के पास आते हैं. कुछ लोग ऐसे भी आते हैं जो अपनी नौकरी को लेकर के परेशान होते हैं. उन्हें जानना होता है की नौकरी में उनकी तरक्की होगी या नहीं और अगर नहीं हो रही है तो उसके लिए क्या उपाय वह कर सकते हैं.
हल्दी गांठ की पूजा है काफी मशहूर
ज्योतिष पंडित विशंभर दयाल शर्मा ने बताया कि उनके पास एक हल्दी गांठ की पूजा है जो बहुत मशहूर है. जिसे ज्यादातर लोग करवाते हैं. यह पूजा इसलिए होती है जैसे किसी की शादी ना हो रही हो तब होती है. किसी का शत्रु परेशान कर रहा हो उसके लिए कराई जाती है. अगर किसी का तलाक होने जा रहा है और वह साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में उनके प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए भी यह पूजा की जाती है. इस पूजा को ज्यादातर लोग करवाते हैं इसीलिए उनकी यह पूजा काफी मशहूर है.
कंसलटिंग फीस है 200 और सालाना कमाई 8 लाख
पंडित विशंभर दयाल शर्मा ने बताया कि उनकी अपॉइंटमेंट फीस सिर्फ 200 रुपए है. लोग 200 रुपए देकर उनसे मिल सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि क्योंकि साल भर वह ज्योतिषी का काम करते हैं. शादी ब्याह भी करते हैं तो उनकी कमाई कल 800000 से लेकर 10 लाख रुपए तक हो जाती है. ऐसी कमाई ज्यादातर कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोग हासिल कर पाते हैं, खास तौर पर वो जो ऊंचे पदों पर होते हैं. इसके अलावा एक पढ़ा लिखा इंजीनियर हो या फिर कोई भी अफसर वह भी एक साल में इतनी कमाई नहीं कर पाता जितना यह ज्योतिष कर लेते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

